MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • 26 अगस्त 2020 का राशिफल: कर्क राशि वालों का अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है, पैसा उधार लेना पड़ सकता है

26 अगस्त 2020 का राशिफल: कर्क राशि वालों का अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है, पैसा उधार लेना पड़ सकता है

उज्जैन. 26 अगस्त, बुध‌वार को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। इस दिन राधा अष्टमी का पर्व मनाया जाएगा, साथ ही 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का प्रारंभ भी इस दिन से होगा। बुध‌वार को सूर्योदय अनुराधा नक्षत्र में होगा, जो शाम 5.18 तक रहेगा। इसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा। बुधवार को पहले अनुराधा नक्षत्र होने से सौम्य नाम का शुभ योग और उसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र होने से ध्वांक्ष नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। इसके अलावा इस दिन सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि नाम के 2 अन्य शुभ योग भी बनेंगे। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

4 Min read
Asianet News Hindi
Published : Aug 25 2020, 09:31 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

फायदा- सोचे हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। आज मान-सम्मान मिलने के योग बन रहे हैं।
नुकसान- आज आपका कोई झूठ पकड़ा सकता है। सोच-समझकर बोलें। मौसमी बीमारियां जैसे- सर्दी-जुकाम हो सकता है।
उपाय- बंदरों को चने खिलाएं।

212

फायदा- रुके हुए सरकारी काम पूरे हो सकते हैं। प्रेम संबंध और मजबूत होंगे। ऑफिस में सभी का सहयोग मिलेगा।
नुकसान- आपका पैसा कहीं उलझ सकता है। करियर के अच्छे मौके हाथ से निकल सकते हैं। विवादों से दूर रहने की कोशिश करें।
उपाय- देवी सरस्वती की पूजा करें।

312

फायदा- आज कोई बड़ी परेशानी खत्म हो सकती है। संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी।
नुकसान- भाइयों से किसी बात पर विवाद हो सकता है। पैसा उधार देने से बचें। काम का बोझ बढ़ने से थकान हो सकती है।
उपाय- किन्नर को कुछ पैसे दें।

412

फायदा- बिजनेस बढ़ाने के मौके मिल सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। बहुत से मामले आपके फेवर में रहेंगे।
नुकसान- अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है। पैसा उधार लेना पड़ सकता है। परिवार में किसी की सेहत खराब हो सकती है।
उपाय- गाय को रोटी के ऊपर गुड़ रखकर खिलाएं।

512

फायदा- कोई फायदेमंद सौदा हो सकता है। बिगड़ी हुई बात फिर से बन सकती है। बिजनेस के लिहाज से आज दिन अच्छा है।
नुकसान- पारिवारिक संबंधों में तनाव भी हो सकता है। खर्चों में कमी करने की कोशिश करें। बिजनेस और नौकरी में कॉम्पिटीशन बढ़ सकता है।
उपाय- 7 कन्याओं को खीर खिलाएं।

612

फायदा- नए काम की योजना बन सकती है। निवेश के लिए भी आज दिन अच्छा है। ऑफिस में अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे।
नुकसान- कानूनी मामलों से दूर ही रहें। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा नहीं है। कोई पुरानी बात उजागर होने से परेशानी होगी। 
उपाय- भगवान शिव को भांग चढ़ाएं।

712

फायदा- इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा।
नुकसान- बिजनेस को लेकर टेंशन बढ़ सकती है। साझेदार धोखा दे सकता है। शेयर मार्केट में नुकसान हो सकता है।
उपाय- किसी मंदिर में तुलसी का पौधा दान करें।

812

फायदा- पुरानी समस्या हल हो सकती है। अचानक धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। ऑफिस के अधूरे काम निपटाने के लिए दिन ठीक है।
नुकसान- जमीन-जायदद से जुड़े फैसले आज न लें। कोई मंहगी चीज गुम हो सकती है। रक्त से जुड़ी बीमारी हो सकती है।
उपाय- अनाथ आश्रम में जरूरत की चीजें दान करें।

912

फायदा- नई संपत्ति खरीदने की योजना बन सकती है। धन लाभ के योग भी आज बन रहे हैं। बिजनेस में नए फायदेमंद एग्रीमेंट हो सकते हैं।
नुकसान- सेहत का ध्यान रखें। काम में लापरवाही मंहगी पड़ सकती है। अधिकारियों से विवाद हो सकता है।
उपाय- लाल कपड़े में सिंदूर से स्वस्तिक बनाकर हनुमान मंदिर में चढ़ाएं।

1012

फायदा- प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है। बिजनेस से जुड़ी फायदेमंद यात्रा हो सकती है। अधिकारियों से काम में सहयोग मिल सकता है।
नुकसान- किसी दूसरे के मामले में दखल न दें। कानूनी मामलों में फंस सकते हैं। ब्लड प्रेशर की समस्या वाले लोग सावधान रहें।
उपाय- भगवान श्रीगणेश को पूजा की सुपारी चढ़ाएं।

1112

फायदा– आज आपको अपनी प्रतिभा दिखाने के मौके मिल सकते हैं। नए लोगों से प्रोफेशनल संबंध बन सकते हैं। अचल संपत्ति से भी फायदा होगा।
नुकसान- लाइफ पार्टनर की कुछ आदतें परेशान कर सकती हैं। स्टूडेंट्स को कम में ही संतोष करना पड़ेगा। सेहत को लेकर गंभीर रहें।
उपाय- किसी गरीब व्यक्ति को मिठाई का दान करें।

1212

फायदा- रुके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं। कारोबार के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। किस्मत का साथ आज आपको मिल सकता है।  
नुकसान- संतान की असफलता से मन उदास रहेगा। कोई पुरानी बीमारी परेशान करेगी। समय पर काम पूरा नहीं हो पाएगा।
उपाय- देवी मां को लाल चुनरी अर्पित करें।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved