MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • 2 जून 2020 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों को संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है, जानें कैसा होगा आपका दिन

2 जून 2020 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों को संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है, जानें कैसा होगा आपका दिन

उज्जैन. 2 जून, मंगलवार को ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। इसे निर्जला एकादशी कहते हैं। इस दिन सूर्योदय चित्रा नक्षत्र में होगा। मंगलवार को चित्रा नक्षत्र होने से ध्वांक्ष नाम का अशुभ योग बन रहा है। इसके अलावा मंगलवार को द्विपुष्कर नाम का एक शुभ योग भी बन रहा है। इस दिन सुबह लगभग 10 बजे चंद्रमा राशि बदलकर कन्या से तुला में प्रवेश करेगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन-

4 Min read
Asianet News Hindi
Published : Jun 01 2020, 08:21 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

फायदा- संतान से सुख मिलेगा। बिजनेस में आपकी प्लानिंग सफल हो सकती है। अचानक धन लाभ की भी संभावना है।
नुकसान- कोई पुरानी बीमारी फिर से परेशान कर सकती है। किसी से सलाह लेकर ही पैसा निवेश करें। हेल्थ को लेकर सावधान रहें।
उपाय- सूर्य को अर्घ्य दें और सूर्य के मंत्रों का जाप करें।

212

फायदा- बिजनेस के लिए समय ठीक है। पार्ट टाइम जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
नुकसान- विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। बिना मांगे किसी को सलाह न दें। रक्त से संबंधित रोग हो सकते हैं।
उपाय- किसी मंदिर में दीपक के लिए शुद्ध घी का दान करें।

312

फायदा- आपकी चतुरता से पुराने विवाद समाप्त हो सकते हैं। आपके सोचे हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। अतिरिक्त आय हो सकती है।
नुकसान- सिरदर्द की समस्या हो सकती है। दुश्मन हावी होने को कोशिश करेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

412

फायदा- कोई महत्वपूर्ण और बड़ा काम आज शुरू हो सकता है। महत्वपूर्ण लोगों से बातचीत हो सकती है। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। 
नुकसान- किसी से विवाद भी हो सकता है। प्रेम संबंध टूट सकते हैं। लव लाइफ में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय- भगवान श्रीगणेश को दुर्वा अर्पित करें।

512

फायदा- रुके हुए कामों में तेजी आ सकती है। समाज में मान-सम्मान मिल सकता है। परिवार वालों का पूरा सहयोग मिलेगा।
नुकसान- भाग-दौड़ के कारण थकावट हो सकती है। किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। कोई मंहगी चीज चोरी हो सकती है।
उपाय- किसी गरीब को कपड़े दान करें।

612

फायदा- स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। किसी बड़े धन लाभ के योग बन रहे हैं। आज आपको मनपसंद भोजन मिलेगा।
नुकसान- बदहजमी की शिकायत हो सकती है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें। पिता की सेहत अचानक खराब हो सकती है।
उपाय- पीपल पर जल चढ़ाएं और शनिदेव के मंत्रों का जाप करें।

712

फायदा- नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। कोई पुरानी योजना आज सफल हो सकती है।
नुकसान- किसी से विवाद हो सकता है। संतान पक्ष की चिंता परेशान करेगी। जल्दबादी में कोई गलत निर्णय ले सकते हैं।
उपाय- हनुमानजी के मंदिर में लाल ध्वजा (झंडा) अर्पित करें।

812

फायदा- संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। बिजनेस को लेकर कोई अच्छा फैसला सकते हैं। परिवारिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
नुकसान- किसी से भी विवाद न करें। सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें। भविष्य को लेकर टेंशन हो सकती है।
उपाय- हनुमानजी के मंदिर में सिंदूर का दान करें।

912

फायदा- बिजनेस पार्टनर का सहयोग मिलेगा। यात्रा से धन लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा के लिए दिन सामान्य है।
नुकसान- अपनी वाणी पर संयम रखें। जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा नहीं है।
उपाय- शिवलिंग पर बिल्व पत्र चढ़ाएं।

1012

फायदा- पैसा निवेश करने से फायदा होगा। दूसरों की मदद कर अच्छा महसूस करेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।
नुकसान- आक्रमकता आपको नुकसान पहुंचा सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन ठीक नहीं है। सिरदर्द की समस्या हो सकती है।
उपाय- विवाहित महिला को सुहाग की सामग्री उपहार में दें।

1112

फायदा- बच्चों के भविष्य की चिंता दूर होगी। दोस्तों की मदद से बिगड़े काम बन जाएंगे। परिवार के बुजुर्गों की राय से फायदा हो सकता है।
नुकसान- पड़ोसियों से विवाद हो सकता है। खर्च ज्यादा हो सकता है। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी।
उपाय- मंदिर के अन्नक्षेत्र में अनाज का दान करें।

1212

फायदा- लोग आज आपकी मदद करेंगे। ऑफिस में आज आपके काम की तारीफ होगी। परिवार के साथ भी अच्छा समय बीतेगा।
नुकसान- जल्दबाजी में कोई गलती हो सकती है। वाहन चलाने में सावधानी रखें। संपत्ति से जुड़े विवाद हो सकते हैं।
उपाय- किसी बुजुर्ग महिला को कपड़े दान करें।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved