MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • Aaj Ka Rashifal 4 अक्टूबर 2021: वृष वालों को मिलेंगे जॉब के ऑफर, कर्क वालों को हो सकती है धन हानि

Aaj Ka Rashifal 4 अक्टूबर 2021: वृष वालों को मिलेंगे जॉब के ऑफर, कर्क वालों को हो सकती है धन हानि

उज्जैन. 4 अक्टूबर, सोमवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। इस दिन पितृ पक्ष में सोम प्रदोष का शुभ योग बन रहा है। इस दिन श्राद्ध और शिव पूजा का विशेष महत्व है। सोमवार को सूर्योदय पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में होगा, जो दिन भर रहेगा। सोमवार को पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से ध्वज नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। इस शुभ योग का असर सभी राशियों पर अलग-अलग रूप से देखने को मिलेगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

4 Min read
Asianet News Hindi
Published : Oct 04 2021, 06:00 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

फायदा- आपका कारोबार सामान्य रहेगा। जीवनसाथी के साथ दिन अच्छे से बीतेगा। रुका हुआ पैसा आज मिल सकता है।
नुकसान- अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। ब्लड प्रेशर के मरीज सेहत का ध्यान रखें। ऑफिस में कोई बड़ी गलती हो सकती है।
उपाय- भगवान कार्तिकेय की पूजा करें।
 

212

फायदा- परिवार के साथ रहने का समय मिलेगा। पैसों की तंगी खत्म होगी। नौकरी में अच्छे ऑफर मिल सकते हैं।
नुकसान- दूसरों के कामकाज में दखल न दें। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। नया काम शुरू करने में रुकावटें आ सकती हैं।
उपाय- माता-पिता के पैर छूकर घर से निकलें।
 

312

फायदा- विवाह संबंध तय हो सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने की योजना बन सकती है। बिजनेस में संतान से मदद मिल सकती है।
नुकसान- उधार दिया पैसा अटक सकता है। बिजनेस में कोई बड़ी डील न करें। पेट के रोग परेशानी बढ़ा सकते हैं।
उपाय- मस्तक पर चंदन का तिलक लगाएं।
 

412

फायदा- नौकरी की जगह में मनचाहे बदलाव के योग बन रहे हैं। पैसा आने से रुके हुए कामों में गति आएगी। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है।
नुकसान- गैरकानूनी कामों से दूर रहें। धन हानि के योग बन रहे हैं। आंखों से जुड़ी बीमारी हो सकती है।
उपाय- हल्दी, केसर और चंदन मिलाकर लक्ष्मी जी को तिलक लगाएं।
 

512

फायदा- संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। लोग आपके विचारों से प्रभावित होंगे। बिजनेस और नौकरी में आपके काम की तारीफ होगी।
नुकसान- माता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है।
उपाय- नव नाग स्त्रोत का पाठ करें।
 

612

फायदा- पैसों की स्थिति थोड़ी बेहतर हो सकती है। ऑफिस में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। निवेश से फायदा हो सकता है।
नुकसान- गुस्से में खुद के काम बिगाड़ सकते हैं। बिना सोचे-समझे बोलने से परेशानी बढ़ सकती है। किसी से विवाद होने के भी योग बन रहे हैं।
उपाय- शिव परिवार की पूजा करें।
 

712

फायदा- स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। करियर के लिए कोई बड़ा ऑफर मिल सकता है। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी।
नुकसान- लेन-देन में सावधानी रखें। ऑफिस में किसी से विवाद हो सकता है। किसी को उधार पैसा न दें। सेहत का ध्यान रखें।
उपाय- पक्षियों के लिए छत पर दाना डालें।
 

812

फायदा- साझेदारी के बिजनेस में फायदा होगा। करियर से जुड़े कुछ अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। कोई बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है।
नुकसान- न चाहते हुए भी कोई बड़ा वादा करना पड़ सकता है। सेहत का भी ध्यान रखें। काम में देरी से गुस्सा आएगा।
उपाय- अपना पूजा स्थान पर पानी से भरा तांबे का कलश रखें।
 

912

फायदा- अनुभवी लोगों की मदद से बिजनेस में फायदा होगा। इनकम बढ़ने की संभावना है। मुश्किल काम भी आसानी से हो जाएंगे।
नुकसान- पैसा उधार न दें। बिना पढ़े किसी कागज पर साइन न करें। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है।
उपाय- घर के बाहर हल्दी से स्वस्तिक बनाएं।
 

1012

फायदा- सेहत पहले से ठीक रहेगी। नई जगहों की यात्रा हो सकती है। कामकाज में पॉजिटिव बदलाव के योग बन रहे हैं।
नुकसान- ज्यादा बोलने के कारण नुकसान हो सकता है। कारोबार में रिस्क लेने से बचें। रिश्तों में तनाव हो सकता है।
उपाय- किसी कांटेदार पौधे जैसे कैक्टस में पानी डालें।
 

1112

फायदा- नई प्लानिंग पर भी काम शुरू हो सकता है। अच्छे लोगों से मुलाकात होने की संभावना है। बड़ी योजनाओं पर विचार हो सकता है।
नुकसान- कारोबार के बढ़ते खर्चे आपकी टेंशन बढ़ा सकते हैं। प्रेम संबंधों में बड़ा विवाद हो सकता है। जोखिम भरे काम करने में सावधान रहें।
उपाय- भगवती दुर्गा को लाल चुनरी अर्पित करें।
 

1212

फायदा- जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। बिजनेस के उलझे हुए मामले सुलझ सकते हैं।
नुकसान- दुश्मन हावी होने की कोशिश करेंगे। कानूनी मामलों से खुद को दूर रखें। जल्दबाजी में किए गए वादों से परेशानी बढ़ सकती है।
उपाय- भगवान श्रीगणेश की पूजा कर घर से निकलें।
 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved