आज चंद्रमा बदलेगा राशि, दिन भर रहेंगे 2 शुभ योग, क्या होगा आप पर असर ?
उज्जैन. 4 अगस्त, रविवार को सूर्योदय पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में होगा। इसके बाद सुबह लगभग 08.33 से उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा। रविवार को पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से छत्र और पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से मित्र नाम के शुभ योग रहेंगे। इस दिन दोपहर में लगभग 2 बजे चंद्रमा राशि परिवर्तन कर सिंह से कन्या राशि में प्रवेश करेगा। रविवार को ग्रहों की स्थिति इस प्रकार रहेगी।सूर्य: कर्क राशि मेंचंद्र: सिंह राशि में (दोपहर 2 बजे बाद कन्या राशि में) मंगल: कर्क राशि में बुध: कर्क राशि मेंगुरु: वृश्चिक राशि मेंशुक्र: कर्क राशि में शनि: धनु राशि मेंराहु: मिथुन राशि मेंकेतु: धनु राशि में
Latest Videos
