MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • 7 जनवरी 2021 राशिफल: धनु वालों के बिजनेस में सफलता के योग बन रहे हैं, नया घर भी खरीद सकते हैं, जानें अपना दिन

7 जनवरी 2021 राशिफल: धनु वालों के बिजनेस में सफलता के योग बन रहे हैं, नया घर भी खरीद सकते हैं, जानें अपना दिन

उज्जैन. 7 जनवरी, गुरुवार को पौष मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। इस दिन चित्रा नक्षत्र दोपहर 2.47 तक रहेगा। इसके बाद स्वाती नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा। गुरुवार को पहले चित्रा नक्षत्र होने से चर और उसके बाद स्वाती नक्षत्र होने से स्थिर नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। बुधवार की रात से चंद्रमा राशि परिवर्तन कर कन्या से तुला राशि में आ चुका है। इसका असर भी सभी राशियों पर अलग-अलग रूप से देखने को मिलेगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

4 Min read
Asianet News Hindi
Published : Jan 06 2021, 06:00 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

फायदा- परिवार में कोई शुभ कार्य हो सकता है। आज संतान को लेकर आपका मन प्रसन्न रहेगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
नुकसान- खाने-पीने को लेकर सावधानी रखें। ऑफिस में किसी से विवाद हो सकता है। महंगी चीजों पर खर्च अधिक हो सकता है।
उपाय- भगवान शिव को बिल्व पत्र चढ़ाएं।

212

फायदा- आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ हो सकती है। बॉस भी आपके काम से खुश रहेंगे। बिजनेस के लिए भी दिन ठीक है।
नुकसान- परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य की तबियत खराब हो सकती है। स्टूडेंट के लिए दिन ठीक नहीं है। संतान पक्ष को लेकर चिंता हो सकती है।
उपाय- देवी दुर्गा की पूजा करें।

312

फायदा- बिजनेस से जुड़ी फायदेमंद यात्रा हो सकती है। परिवार में सभी आपकी तरक्की से खुश होंगे। समाज में आपका मान- सम्मान बढ़ेगा।
नुकसान- किसी अजनबी पर ज्यादा विश्वास न करें। मौसमी बीमारियां हो सकती हैं। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है।
उपाय- मां काली की पूजा आपकी परेशानियां दूर करेंगी।

412

फायदा- पैसों से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। नया मकान या जमीन खरीदने का मन बनेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।
नुकसान- कोई पुराना दुश्मन परेशान कर सकता है। कोई अपना ही धोखा दे सकता है। न चाहते हुए भी किसी को पैसा उधार देना पड़ेगा।
उपाय- हनुमान के मंदिर में सिंदूर और चमेली का तेल दान करें।

512

फायदा- पैतृक संपत्ति से जुड़ा विवाद आज निपट सकता है। पैसों की आवक बनी रहेगी। ऑफिस में अधिकारियों से सहयोग मिलेगा।
नुकसान- किसी कानूनी मामले में फंस सकते हैं। खुद पर नियंत्रण रखें तो बेहतर रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें।
उपाय- घर की पहली रोटी गाय को खिलाएं।

612

फायदा- कोई पुरानी परेशानी आज समाप्त हो सकती है। बिजनेस में बड़ी डील हो सकती है। स्टूडेंट्स को मनचाहा परिणाम मिल सकता है।
नुकसान- किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। ऑफिस में किसी से मनमुटाव हो सकता है। हेल्थ को लेकर सावधानी बरतें।
उपाय- राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।

712

फायदा- यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। नौकरी और बिजनेस वालों के लिए दिन सामान्य है।
नुकसान- खर्च अधिक होने से बैचेनी रहेगी। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। कोई आपकी भावुकता का फायदा उठा सकता है।
उपाय- गणपतिजी के मंत्रों का जाप करें।

812

फायदा- पार्ट टाइम काम मिलने से इनकम बढ़ सकती है। दोस्तों के साथ एंजॉय करेंगे। दिन अच्छा गुजरेगा।
नुकसान- पति-पत्नी में मनमुटाव संभव है। संतान के स्वास्थ्य की चिंता सताएगी। कोई अनचाहा मेहमान घर आ सकता है।
उपाय- गरीब महिलाओं को वस्त्रों और भोजन का दान करें।

912

फायदा- बच्चों से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। बिजनेस में सफलता के योग बन रहे हैं। नया घर खरीद सकते हैं।
नुकसान- किसी की सुनी-सुनाई बातों में न आएं। साझेदारी से जुड़े मामलों में सावधानी रखें। गलत आदतों के कारण परिवार में विवाद हो सकता है।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक गाय के दूध से करें।

1012

फायदा- किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। हेल्थ में पहले से सुधार हो सकता है।
नुकसान- माता या पिता का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। पत्नी से विवाद हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
उपाय- सुबह दही-शक्कर खाकर घर से निकलें।

1112

फायदा- बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। आज कुछ अतिरिक्त आमदनी हो सकती है। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं।
नुकसान- पैसों के कारण किसी से अन-बन हो सकती है। आपकी बातों से किसी को ठेस लग सकती है। बिजनेस प्लान लीक हो सकता है।
उपाय- गरीब कन्याओं को खीर खिलाएं।

1212

फायदा- बिजनेस के सिलसिले में विदेश जा सकते हैं। परिवार वालों का पूरा सहयोग मिलेगा। कोई बड़ी बिजनेस डील हो सकती है।
नुकसान- बिना पढ़े किसी कागज पर साइन न करें। अचानक आक्रमक होने से बचें। संपत्ति को लेकर कोई धोखेबाजी कर सकता है।
उपाय- सुबह भगवान श्रीगणेश के दर्शन के बाद ही घर से निकलें।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved