- Home
- Astrology
- Horoscope
- 9 नवंबर 2020 का राशिफल: कन्या वालों के लिए कानूनी मामले फेवर में हो सकते हैं, जानें आपका दिन
9 नवंबर 2020 का राशिफल: कन्या वालों के लिए कानूनी मामले फेवर में हो सकते हैं, जानें आपका दिन
उज्जैन. 9 नवंबर, सोमवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। इस दिन सूर्योदय मघा नक्षत्र में होगा, जो पूरे दिन रहेगा। सोमवार को मघा नक्षत्र होने से ध्वांक्ष नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। रविवार की रात से चंद्रमा राशि परिवर्तन कर कर्क से सिंह राशि में आ चुका है। इसका असर भी सोमवार को सभी राशियों पर दिखाई देगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…
| Published : Nov 08 2020, 05:25 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
फायदा- सेहत भी ठीक रहेगी। बिजनेस और नौकरीपेशा के लिए दिन सामान्य है। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिल सकता है।
नुकसान- पति-पत्नी के बीच गलतफहमी हो सकती है। कानूनी मसलों से दूर रहें। बिना वजह किसी विवाद में फंस सकते हैं।
उपाय- गरीब बच्चों को दूध, फल आदि का दान करें।
फायदा- सामाजिक स्थिति अच्छी रहेगी। मेहनत से सफलता मिल सकती है। साथ काम करने वालों से मदद मिलेगी।
नुकसान- सोचे हुए काम पूरे होने में रुकावटें आ सकती हैं। बिजनेस में कोई बड़ी डील न करें। पारिवारिक परिस्थिति थोड़ा परेशान कर सकती हैं।
उपाय- छोटे बच्चों को कुछ मीठा खिलाएं।
फायदा- दोस्तों की मदद से बिगड़ी बात बन सकती है। पुरानी योजनाएं भी पूरी होने के योग हैं। साझेदारी के कामों में फायदा हो सकता है।
नुकसान- अधिकारियों से किसी बात पर बहस हो सकती है। सेहत को लेकर भी सतर्क रहें। ऑफिस में दूसरों का काम भी करना पड़ सकता है।
उपाय- शमी वृक्ष की पूजा करें और जल चढ़ाएं।
फायदा- बिजनेस के नतीजे आपके फेवर में हो सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। बिगड़े हुए पुराने संबंध फिर से अच्छे हो सकते हैं।
नुकसान- ऑफिस में काम ज्यादा होने से तनाव रहेगा। पेट से संबंधित रोग हो सकते हैं। जिद में आकर कोई गलत काम कर सकते हैं।
उपाय- देवी लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।
फायदा- जवाबदारी के काम ठीक से निपट सकते हैं। बिजनेस में सफलता और फायदा मिल सकता है। पार्टनर से सम्मान और प्यार मिल सकता है।
नुकसान- कोई बड़ी गलती हो सकती है। चुनौतियां कठिन सकती हैं। गुस्से और उत्तेजना पर कंट्रोल करें।
उपाय- पानी में एक चुटकी केसर या हल्दी डालकर स्नान करें।
फायदा- कानूनी मामले आपके फेवर में हो सकते हैं। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। अचानक कोई फायदेमंद यात्रा हो सकती है।
नुकसान- पैसों के मामले में सावधानी रखें। फालतू खर्चे और परेशानियां बढ़ सकती हैं। छोटी-छोटी बातों पर भी आपका मूड खराब हो सकता है।
उपाय- गुड़ खाकर घर से निकलें।
फायदा- ऑफिस का काम समय पर निपट जाएगा। बिजनेस के लिए दिन सामान्य है। बड़ा फैसला लेने से पहले किसी अनुभवी की सलाह लें।
नुकसान- लेनदेन में सावधानी रखें। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। संतान को मनचाही सफलता न मिलने से मन दुखी होगा।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक पंचामृत से करें।
फायदा- शेयर मार्केट में फायदा होने के योग हैं। जरूरी काम भी समय से निपट सकते हैं। मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है।
नुकसान- पैसे की तंगी भी हो सकती है। ऑफिस में अनचाहा काम करना पड़ सकता है। दूसरों की बात में आकर कोई गलत काम कर सकते हैं।
उपाय- भीगी हुई चने की दाल गाय को खिलाएं।
फायदा- ऑफिस का काम समय पर निपट जाएगा। बिजनेस के लिए दिन सामान्य है। बड़ा फैसला लेने से पहले किसी अनुभवी की सलाह लें।
नुकसान- लेनदेन में सावधानी रखें। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। संतान को मनचाही सफलता न मिलने से मन दुखी होगा।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक पंचामृत से करें।
फायदा- प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। बिजनेस में बड़ा सौदा होने से मन प्रसन्न रहेगा। करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।
नुकसान- सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। दुश्मन सक्रिय हो सकते हैं। जोखिम भरे फैसले लेने से बचें।
उपाय- भगवान श्रीगणेश को जनेऊ अर्पित करें।
फायदा- अधूरे काम पूरे करने की योजना बन सकती है। नौकरीपेशा के लिए दिन सामान्य है। बिजनेस बढ़ने से खुशी होगी।
नुकसान- दाम्पत्य जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। कोई पुराना रोग आज फिर परेशान कर सकता है। कोई पुराना मसला आज सुलझ सकता है।
उपाय- राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।
फायदा- संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलेगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। इनकम के नए सोर्स बन सकते हैं।
नुकसान- जिम्मेदारियां बढ़ने से तनाव हो सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं। किसी से पैसा उधार लेना पड़ सकता है।
उपाय- भगवान श्रीकृष्ण को तुलसी की माला अर्पित करें।