MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • कुंभ राशिफल 2021 : गुरू नीच राशि में तो चंद्रमा छठे भाव में...उतार-चढ़ाव भरा रहेगा जनवरी से दिसंबर तक पूरा साल

कुंभ राशिफल 2021 : गुरू नीच राशि में तो चंद्रमा छठे भाव में...उतार-चढ़ाव भरा रहेगा जनवरी से दिसंबर तक पूरा साल

उज्जैन. कुंभ राशि वालों के लिए साल 2021 कुछ खास नहीं रहेगा। इस साल आपकी राशि पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव रहेगा, जिसकी वजह से स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। साल के मध्य में यात्राएं हो सकती हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। साल के आरंभ में चंद्रमा छठे भाव में स्वगृही है, इसके चलते शत्रु आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। इस साल बिजनेस में कोई खास उपलब्धि प्राप्त नहीं कर पाएंगे। साझेदारी के व्यापार में सोच-समझकर ही कोई निर्णय लें। कोई लोन इस साल आपको लेना पड़ सकता है। बिजनेस में नए प्रयोग करते रहेंगे, लेकिन सफलता मिलने में संदेह है। गुरु नीच राशि में होने से पति-पत्नी में विवाद की स्थिति बनती रहेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। वाहन पर बार-बार खर्च करना पड़ेगा। इस साल धन हानि के योग बार-बार बन रहे हैं। इस साल आपको दिल की बजाए दिमाग से काम लेना होगा, नहीं तो आप ठगी का शिकार हो सकते हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पंडित प्रवीण द्विवेदी से जानिए कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2021…

12 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Dec 07 2020, 07:04 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

इस महीने में मंगल मेष राशि का तीसरे भाव में, राहु वृषभ राशि का चौथे भाव में, चंद्रमा कर्क राशि का छठे भाव में, केतु-शुक्र वृश्चिक राशि का दसवें भाव में, सूर्य-बुध धनु राशि का ग्यारहवें भाव में, गुरु-शनि मकर राशि का बारहवें भाव में रहेगा। 1 से 7 जनवरी के बीच का समय शांतिपूर्वक बीतेगा। आप सामाजिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। इस समय आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। प्रियजनों से मुलाकात होने से मन प्रसन्न रहेगा। आपकी लाइफ स्टाइल में सुधार होगा। महीने का दूसरा सप्ताह मिलाजुला फल देने वाला रहेगा। इस समय नौकरी में तरक्की का योग बन रहा है। पुराने विवाद खत्म होंगे। धन संबंधी मामलों में आपको सतर्क रहना होगा। दूसरों की मदद करना आपको भारी पड़ सकता है। किसी निजी काम के लिए सिफारिश का सहारा लेना पड़ेगा। 16 से 23 जनवरी के बीच सन्मुख चंद्रमा सफलता दिलाएगा। ऑफिस में आप अपनी बात प्रभावशाली तरीके से रख पाएंगे। इस समय आप अपनी जिम्मेदारी ठीक तरीके से निभा पाएंगे। अंतिम सप्ताह में बिजनेस में छोटा-मोटा नुकसान हो सकता है। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ेगा। परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करेंगे।

212

इस महीने बुध कुंभ राशि का लग्न में, मंगल मेष राशि का तीसरे भाव में, राहु वृषभ राशि का चौथे भाव में, चंद्रमा कन्या राशि का आठवें भाव में, केतु वृश्चिक राशि का दसवें भाव में, शुक्र-शनि-सूर्य-गुरु मकर राशि का बारहवें भाव में रहेगा।  महीने के आरंभ में किसी से आपका विवाद हो सकता है। थोड़े से फायदे के लिए गलत लोगों से सौदा कर सकते हैं। इस समय बिजनेस में कोई जोखिम न उठाएं। नौकरी में अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। ऐशो-आराम की चीजों पर खर्च होगा। 8 से 15 फरवरी के बीच विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है। अपना लक्ष्य प्राप्त करके ही दम लेंगे। 10 और 11 फरवरी को समय विपरीत रहेगा। इस समय आप कानूनी मामलों में फंस सकते हैं। समय सामान्य कामों में व्यतीत होगा। महीने के तीसरे सप्ताह में आप बहुत ही सोच-विचार का काम करेंगे। चंद्रमा और राहु की युति चौथे स्थान पर होने से पिता या भाइयों से विवाद हो सकता है। परिवार के किसी बुजुर्ग व्यक्ति की तबीयत खराब हो सकती है। दोस्तों और  सहयोगियों की मदद से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। महीने के अंतिम सप्ताह में कहीं बाहर जाने का मौका मिलेगा। घर में कोई नया मेहमान आ सकता है।

312

इस महीने सूर्य-शुक्र कुंभ राशि का लग्न में, राहु-मंगल वृषभ राशि का चौथे भाव में, चंद्रमा कन्या राशि का आठवें भाव में, केतु वृश्चिक राशि का दसवें भाव में, शनि-बुध-गुरु मकर राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने की शुरुआत ठीक नहीं रहेगी। बेचैनी और अनिद्रा के कारण परेशान हो सकते हैं। सिर दर्द और बुखार जैसी समस्या हो सकती है। कानूनी मामलों में फंस सकते हैं। इस समय आपको अतिरिक्त आय की जरूरत महसूस होगी इसके लिए आप कड़ी मेहनत करेंगे। 8 से 15 मार्च के बीच किसी सुखद यात्रा पर जा सकते हैं। ऑफिस का काम समय पर पूरा कर पाएंगे। किसी सामाजिक कार्यक्रम में जाकर परेशानी का अनुभव करेंगे। मन में संतुष्टि का भाव रहेगा। कोई झूठा आरोप आप पर इस समय लग सकता है। आप पर काम का अतिरिक्त बोझ रहेगा। महीने के तीसरे सप्ताह में तीसरा चंद्रमा फायदा पहुंचाएगा। जनहित के कामों में समय व्यतीत होगा। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिल सकती है। बिजनेस की तरक्की के लिए किए गए काम सफलता दिलाएंगे। 24 से 31 मार्च के बीच घर के लिए नई चीजों की खरीदारी होगी। मौसम में बदलाव के कारण सर्दी जुखाम की समस्या हो सकती है। कोई शुभ समाचार इस समय आपको मिलेगा।

412

इस महीने में सूर्य-बुध-शुक्र मीन राशि का दूसरे भाव में, राहु-मंगल वृषभ राशि का चौथे भाव में, चंद्रमा-केतु वृश्चिक राशि का दसवें भाव में, शनि-गुरु मकर राशि का  बारहवें भाव में रहेगा। महीने के पहले सप्ताह में भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। आपका आत्मविश्वास पहले से बढ़ा हुआ रहेगा। मौसमी बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय दुश्मनों से सावधान रहने की जरूरत है। धन प्राप्ति का मौका लापरवाही के कारण हाथ से निकल सकता है। 8 से 15 के बीच आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। खर्च की अधिकता रहेगी। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। नए संपर्कों का लाभ इस समय आपको मिलेगा। महीने के तीसरे सप्ताह में किसी प्रियजन से विवाद हो सकता है। अनेक चुनौतियां इस समय आपके सामने आ सकती हैं। नौकरी में संतोषजनक स्थिति रहेगी। लोग आपके काम की प्रशंसा करेंगे। संतान से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण काम इस समय हो सकता है। महीने के अंतिम सप्ताह में कोई अजनबी आपको धोखा दे सकता है। किसी की बातों में ना आए और ना ही भावनाओं में आकर कोई फैसला लें। अधिकारियों से अपना काम निकलवाने में सफल रहेंगे।

512

इस महीने बुध कुंभ राशि का लग्न में, सूर्य-शुक्र मेष राशि का तीसरे भाव में, बुध- राहु वृषभ राशि का चौथे भाव में, मंगल मिथुन राशि का पांचवें भाव में, केतु  वृश्चिक राशि का दसवे भाव में, चंद्रमा धनु राशि का ग्यारहवें भाव में, शनि मकर राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने के पहले सप्ताह में बिजनेस में हानि होने के योग बन रहे हैं। पति पत्नी में छोटी-छोटी बातों को लेकर तकरार हो सकती है। सिर दर्द या गैस से जुड़ी समस्या होगी। 5 और 6 मई को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। 18 से 15 मई के बीच कोर्ट केस में सफलता के योग बन रहे हैं। संपत्ति से जुड़े विवाद किसी की मध्यस्थता से हल हो सकते हैं। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें नहीं तो उधार लेने की नौबत आ सकती है। 16 से 23 मई के बीच उत्तम धनदायक समय रहेगा। चारों ओर से लाभ की प्राप्ति होगी। भविष्य को लेकर कोई नई योजना बना सकते हैं। घर परिवार को पूरा समय देंगे। महीने के अंतिम सप्ताह में इंटरव्यू या प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। बिजनेस और नौकरी में तरक्की के योग इस समय बन रहे हैं।

612

इस महीने में गुरु-चंद्रमा कुंभ राशि का लग्न में, सूर्य-राहु वृषभ राशि का चौथे भाव में, मंगल-बुध-शुक्र मिथुन राशि का पांचवें भाव में, केतु वृश्चिक राशि का दसवें भाव में, शनि मकर राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने की शुरुआत में गुरु और चंद्रमा की युति आपको धन और स्वास्थ्य संबंधित फायदा पहुंचाएगी। गुरुजनों का आशीर्वाद मिलेगा। किसी जरूरतमंद की मदद इस समय आप कर सकते हैं। अचानक धन लाभ का योग बन रहा है। कुल मिलाकर यह समय आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। 8 से 15 जून के बीच तनाव की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव और अति व्यस्त होने के कारण आप थोड़े चिड़चिड़ा हो सकते हैं। समाज कल्याण के कामों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। अटके हुए कामों को नए सिरे से शुरू कर सकते हैं। पारिवारिक समस्याओं पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। महीने के तीसरे सप्ताह में विद्यार्थियों को मनचाही सफलता नहीं मिल पाएगी। आपको अपनी कार्यशैली में बदलाव लाना होगा। इस समय आप किसी मसले को लेकर असमंजस में फंस सकते हैं। 24 से 30 जून के बीच पूजा पाठ में मन लगेगा। संतान की सफलता से खुशी मिलेगी। आप कुछ अच्छी आदतों को अपने जीवन में शामिल कर सकते हैं।

712

इस महीने में गुरु कुंभ राशि का लग्न में, चंद्रमा मीन राशि का दूसरे भाव में, राहु-बुध वृषभ राशि का चौथे भाव में, सूर्य मिथुन राशि का पांचवे भाव में, मंगल- शुक्र कर्क राशि का छठे भाव में, केतु वृश्चिक राशि का दसवें भाव में, शनि मकर राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने की शुरुआत में संतुष्टि का भाव मन में रहेगा। दोगुने उत्साह के साथ अपने कामों को आगे बढ़ाएंगे। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। हेल्थ से जुड़ी सावधानियों का ध्यान रखना होगा। किसी विवाद में ना पड़ें। 18 से 15 जुलाई के बीच आपका पूरा ध्यान अपने काम पर होगा। सुख-सुविधाओं पर पैसा खर्च होगा। इस समय आप दिल की जगह दिमाग से काम लें। किसी प्रियजन से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। खेलकूद में रुचि बढ़ सकती है। महीने के तीसरे सप्ताह में ना चाहते हुए भी आपको कुछ काम करने पड़ेंगे। इस समय आपको हिम्मत से काम लेना होगा। आवश्यक घरेलू कामों पर पैसा खर्च होगा। रुके हुए काम दूसरों की मदद से पूरे हो सकते हैं। 24 से 31 जुलाई के बीच समय विपरीत रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। कोई काम समय पर पूरा नहीं कर पाएंगे। विद्यार्थियों की सूची पढ़ाई से ज्यादा खेलकूद में रहेगी।

812

इस महीने गुरु कुंभ राशि का लग्न में, चंद्रमा मेष राशि का तीसरे भाव में, राहु वृषभ राशि का चौथे भाव में, सूर्य-बुध-कर्क राशि का छठे भाव में, मंगल-शुक्र सिंह राशि का सातवें भाव में, केतु वृश्चिक राशि का दसवें भाव में, शनि मकर राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने की शुरुआत पारिवारिक कलह से होगी। आपका मूड ऑफ रहेगा। कड़ी मेहनत करने के बाद भी सफलता नहीं मिल पाएगी। इस समय किसी से विवाद ना करें, नहीं तो मुश्किल और भी बढ़ सकती है। 8 से 15 अगस्त के बीच का समय उत्तम फलदायक है। इस समय आप शांति का अनुभव करेंगे। कुछ विशेष लोगों से मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में आपके काम आ सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। महीने के तीसरे सप्ताह में पुश्तैनी संपत्ति मिलने के योग बन रहे हैं, लेकिन बिजनेस में पैसा फंस सकता है। विद्यार्थियों के लिए यह समय मिश्रित फल देने वाला रहेगा। कामकाज में लापरवाही ना करें। 24 से 31 अगस्त के बीच आपको सूझबूझ से काम लेना होगा ताकि नए अवसर हाथ से ना निकल सकें। नौकरी में स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। धन प्राप्ति के लिए किए गए आपके प्रयोग सफल साबित होंगे।

912

इस महीने गुरु कुंभ राशि का लग्न में, राहु वृषभ राशि का चौथे भाव में, चंद्रमा मिथुन राशि का पांचवें भाव में, सूर्य-मंगल सिंह राशि का सातवें भाव में, बुध-शुक्र कन्या राशि का आठवें भाव में, केतु वृश्चिक राशि का दसवें भाव में, शनि मकर राशि का बारहवें भाव में रहेगा। 1 से 7 सितंबर के बीच सेहत की ओर आपका ध्यान अधिक रहेगा। योग प्राणायाम आदि की शुरुआत कर सकते हैं। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिल सकती है। बेरोजगारों को रोजगार मिलने के योग बन रहे हैं। इस समय आप पैसों की बचत करेंगे और सही स्थान पर निवेश करेंगे। महीने के दूसरे सप्ताह में कामकाज में परेशानी हो सकती है। आपका हक आपसे छीना जा सकता है। 16 से 23 सितंबर के बीच आपका बजट गड़बड़ा सकता है। पैसों की आवक पहले से कम होगी। कोई नया काम इस समय शुरू ना करें। मेहमानों का आगमन होगा। किसी व्यक्ति को लेकर मन में चिंता का भाव रह सकता है। महीने के अंतिम सप्ताह में आप थोड़े परेशान रहेंगे। इस समय आप इंटरनेट से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। दैनिक कामों में समय व्यतीत होगा। मकान, दुकान या ऑफिस इस समय बदल सकते हैं।

1012

इस महीने में राहु वृषभ राशि का चौथे भाव में, चंद्रमा कर्क राशि का छठे भाव में, सूर्य-मंगल कन्या राशि का आठवें भाव में, बुध-शुक्र तुला राशि का नौवें भाव में,  केतु वृश्चिक राशि का दसवें भाव में, गुरु-शनि मकर राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने के आरंभ में कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। परिवार के वरिष्ठों का आशीर्वाद मिलेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। इंटरव्यू में असफलता मिल सकती है। काम की अधिकता से थकान का अनुभव करेंगे। किसी चीज से एलर्जी हो सकती है। 8 से 15 अक्टूबर के बीच दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। संतान की ओर से निश्चिंत रहेंगे। पारिवारिक सुख-शांति में वृद्धि होगी। कोई उत्साहजनक समाचार मिल सकता है। कोई बड़ा निर्णय परिवार की सहमति से इस समय आप ले सकते हैं। महीने के तीसरे सप्ताह में किसी मांगलिक कार्यक्रम में जाने का अवसर मिलेगा। अधूरे पड़े काम पूरे होंगे। व्यापारिक यात्रा पर जा सकते हैं। 24 से 31 अक्टूबर के बीच काम में की गई लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है। इस समय आप भावनात्मक रूप से खुद को कमजोर महसूस करेंगे।

1112

इस महीने राहु वृषभ राशि का चौथे भाव में, चंद्रमा सिंह राशि का सातवें भाव में, बुध कन्या राशि का आठवें भाव में, सूर्य-मंगल तुला राशि का नौवें भाव में, केतु  वृश्चिक राशि का दसवें भाव में, शुक्र धनु राशि का ग्यारहवें भाव में, गुरु-शनि मकर राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने का प्रथम सप्ताह बेकार के कामों में व्यतीत होगा। आमदनी कम होने से मन में तरह-तरह की शंकाएं उत्पन्न होंगी। सोच-समझकर ही किसी से बात करें। कोई आपकी बात का गलत अर्थ निकाल सकता है। इस समय आपको अपने करियर के बारे में सोचने का मौका मिलेगा। 8 से 15 नवंबर के बीच आपको वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। इस समय आप धैर्य से काम लेंगे और अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते चले जाएंगे। विरोधी चाह कर भी आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। महीने के तीसरे सप्ताह में आपको मान सम्मान प्राप्त होगा। धार्मिक और सामाजिक काम में व्यस्तता रहेगी। आपकी ज्यादा चतुराई आपको ही नुकसान पहुंचा सकती है। कामकाज की स्थिति में पहले से सुधार आएगा। 24 से 30 नवंबर के बीच समय का सदुपयोग कर पाएंगे। मन में संतुष्टि का भाव रहेगा। कार्य को पूरा करने में किसी व्यक्ति की मदद ले सकते हैं।

1212

इस महीने में गुरु कुंभ राशि का लग्न में, राहु वृषभ राशि का चौथे भाव में, चंद्रमा कन्या राशि का आठवे भाव में, मंगल तुला राशि का नौवें भाव में, सूर्य-बुध-केतु वृश्चिक राशि का दसवें भाव में, शुक्र धनु राशि का ग्यारहवें भाव में, शनि मकर राशि का बारहवें भाव में रहेगा। 1 से 7 दिसंबर के बीच कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। आप स्वयं को पहले से अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे। ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा। कोई बड़ी व्यापारिक डील इस समय हो सकती है। सरकारी कामों में सफलता प्राप्त होगी। महीने के दूसरे सप्ताह में काम का बोझ अधिक होने के कारण थकान का अनुभव करेंगे। नई प्रॉपर्टी इस समय खरीद सकते हैं। पड़ोसियों से संबंधों में मधुरता आएगी। किसी कानूनी मसले में फंस सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। महीने के तीसरे सप्ताह में आय से अधिक खर्च हो सकता है। किसी प्रियजन की सेहत को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी। आता हुआ पैसा अटक सकता है। इस समय यात्राओं का जोर रहेगा। बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए लोगों से मुलाकात होगी। 24 से 31 दिसंबर के बीच व्यर्थ के वाद-विवाद में उलझ सकते हैं। नए साल के लिए कुछ योजनाएं बनाएंगे। इस समय आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Recommended image2
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज
Recommended image3
10 जनवरी का राशिफल, 4 राशि वालों को होगी एक्सट्रा इनकम
Recommended image4
9 जनवरी का राशिफल, 4 राशि वालों की लव लाइफ रहेगी खुशहाल
Recommended image5
Shukra Gochar 2026: 3 राशि वालों के शुरू होंगे बुरे दिन, शुक्र करेगा कंगाल-होगी बड़ी धन हानि
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved