11 अक्टूबर से सीधी हुई शनि की चाल, क्या होगा आपकी लाइफ पर इसर असर?
उज्जैन. शनिदेव को न्याय का देवता कहा जाता है। यदि आप अच्छे कर्म करते हैं तो शनि आपको सकारात्मक फल देंगे और यदि आप बुरे काम करते हैं तो अवश्य ही आपको शनि के नकारात्मक प्रभावों का सामना करना पड़ सकता है। शनि अपनी धीमी गति की वजह से परिणाम भी धीमे ही देते हैं, जो कि लंबे समय तक प्रभावशाली रहते हैं। 23 मई 2021 से शनिदेव मकर राशि में उल्टी चाल चल रहे थे, यानी वक्री स्थिति में थे। लेकिन अब 11 अक्टूबर की रात से शनिदेव पुन: मार्गी हो चुके हैं यानी सीधी चाल से चलेंगे। शनि की चाल बदलने से किस राशि पर क्या असर होगा, आगे जानिए…

रोजगार की दिशा में किए गए सभी प्रयास सार्थक सिद्ध होंगे। किसी भी तरह के सरकारी टेंडर का आवेदन करना चाह रहे हों तो उसके लिए भी ग्रह-गोचर अनुकूल है। चुनाव से संबंधित कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो भी सफलता के योग। नौकरी में पदोन्नति सम्मान की वृद्धि होगी।
कार्य मंद गति से चलेगा, कुछ बाधाएं भी आएंगी, लेकिन अंत में आप पूर्ण सफल रहेंगे। साहस-पराक्रम की वृद्धि होगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय तथा किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों अथवा भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें।
कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। प्रयास करें कि, कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। झगड़े विवाद तथा कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझा लेना समझदारी होगी। जितना संभव हो शनिदेव को प्रसन्न करते रहें और पीपल का वृक्ष लगाएं।
शादी-विवाह से संबंधित वार्ता में थोड़ा और विलंब हो सकता है। ससुराल पक्ष से रिश्ते सहेज कर रखें। साझा व्यापार करने, किसी को अधिक धन उधार के रूप में देने और धोखाधड़ी से बचें। भावनाओं में बहकर लिया गया निर्णय आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।
भागदौड़ की अधिकता रहेगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए प्रयास करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। किसी संबंधी अथवा मित्र के द्वारा अप्रिय समाचार प्राप्त के योग बन रहे हैं। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले आपके पक्ष में हो सकते हैं।
प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। संतान संबंधी चिंता भी परेशान कर सकती है। परिवार के वरिष्ठ सदस्य तथा बड़े भाइयों से मतभेद गहरा सकता है, अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न न होने दें। कोई भी कार्य जब तक पूर्ण न कर लें उसे सार्वजनिक न करें।
मार्गी शनि कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम दिलाएंगे। काफी दिनों का प्रतीक्षित कार्य संपन्न होगा। सामाजिक मान-सम्मान तथा पद प्रतिष्ठा की भी वृद्धि होगी। जमीन-जायदाद से संबंधित मामलों का निपटारा होगा। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतन करें।
अपने पराक्रम के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। नौकरी में पदोन्नति तथा मान-सम्मान की वृद्धि होगी। एक बार जो ठान लेंगे उसे पूरा करके ही छोड़ेंगे। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा।
महंगी वस्तु पर खर्च हो सकता है। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। अपनी वाणी कुशलता के बलपर कठिन हालात पर भी आसानी से नियंत्रण पा लेंगे। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें परिवार में भी अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न न होने दें।
शनिदेव का मार्गी होना आपके लिए वरदान की तरह है। रोजगार की दिशा में किये गये सभी प्रयास सफल रहेंगे। कोई नया काम भी शुरू कर सकते हैं। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्यों का निपटारा होगा। चुनाव में भी पूर्ण सफलता के योग बन रहे हैं।
भागदौड़ की भी अधिकता रहेगी। अधिक खर्च के कारण आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। मित्रों तथा संबंधियों से भी अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग बन रहे हैं। विदेश यात्रा अथवा विदेशी नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा।
आय के साधन बढ़ेंगे, कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से मतभेद न होने दें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।