MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • Monthly Horoscope December 2022: दिसंबर 2022 में 4 ग्रह बदलेंगे राशि, कैसा होगा आपकी लाइफ पर असर?

Monthly Horoscope December 2022: दिसंबर 2022 में 4 ग्रह बदलेंगे राशि, कैसा होगा आपकी लाइफ पर असर?

December 2022 Rashifal: साल 2022 का 12वां और अंतिम महीना दिसंबर शुरू होने वाला है। इस महीने में हिंदू पंचांग के दो महीने अगहन और पौष रहेंगे। अगहन मास 8 दिसंबर तक रहेगा और इसके बाद पौष मास शुरू हो जाएगा। इस महीने में सूर्य, चंद्रमा, शुक्र और बुध ग्रह राशि बदलेंगे। दिसंबर 2022 बुध ग्रह की स्थिति में कई बार परिवर्तन देखने को मिलेगा। इस महीने में दत्तात्रेय जयंती, मोक्षदा एकादशी, गीता जयंती और सफला एकादशी सहित कई व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे। आगे मासिक राशिफल से जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिसंबर 2022… 

15 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Nov 30 2022, 06:00 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

इस महीने राहु मेष राशि का लग्न में, मंगल वृषभ राशि का दूसरे भाव में, केतु तुला राशि का सातवें भाव में, बुध-सूर्य-शुक्र वृश्चिक राशि का आठवें भाव में, शनि मकर राशि का दसवें भाव में, चंद्रमा कुंभ राशि का ग्यारहवें भाव में और गुरु मीन राशि का बारहवें भाव में रहेगा। इस महीने में आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। सामाजिक जीवन में लोगों का साथ मिलेगा और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में समझौता करने में ही भलाई रहेगी, इसलिए ठंडे दिमाग का उपयोग करें। कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। आप दोगुने जोश से अपने काम को अंजाम देंगे। विद्यार्थियों के लिए ये समय परेशानी वाला रहेगा। इस समय आपको चोट लगने के योग भी बन रहे हैं, इसलिए वाहन सावधानी से चलाएं। नई योजना अमल में लाने की कोशिश करेंगे। 

लव लाइफ
जीवनसाथी आपके अनुकूल रहेगा। किसी तरह के विवाद की कोई संभावना नहीं है। प्रेमियों के लिए समय थोड़ा चिंता बढ़ाने वाला हो सकता है। आंशिक वियोग भी हो सकता है। 

नौकरी-बिजनेस 
नौकरी में काम बहुत रहेगा लेकिन समय के साथ पूरा भी होता जाएगा। मंगल और चंद्र का सहयोग मिलेगा। व्यापार में कोई नया समझौता होने के योग हैं। आपको किसी काम में पार्टनरशिप के ऑफर भी मिल सकते हैं। 

हेल्थ
सेहत के लिहाज से समय अच्छा है लेकिन आपको बाएं पैर में चोट लगने या दर्द रहने की संभावना है। ज्यादा दौड़धूप से बचें।
 

212

इस महीने मंगल वृषभ राशि का लग्न में, केतु तुला राशि का छठे भाव में, सूर्य-बुध-शुक्र वृश्चिक राशि का सातवें भाव में, शनि मकर राशि का नौवें भाव में, चंद्रमा कुंभ राशि का दसवें भाव में, गुरु मीन राशि का ग्यारहवें भाव में, राहु मेष राशि का बारहवें भाव में रहेगा। योजनाएं सफल होंगी एवं कार्य की अधिकता रहेगी। आय भी बेहतर रहेगी एवं अच्छी खबरें प्राप्त होंगी। यात्राएं सुखदायक रहेगी। समाज हित का काम करने वालों को प्रसिद्धि प्राप्त होगी। अटके कार्यों में गति आएगी। परिवार से सहयोग प्राप्त होगा। अचानक काम का दबाव बढ़ जाएगा। व्यस्तता अत्यधिक रहेगी। काम में मन लगेगा एवं परिणाम भी सुखद प्राप्त होंगे। जीवन साथी से सहयोग प्राप्त होगा एवं लंबित कार्य तेजी से आगे बढ़ेंगे। मित्र अनुकूल बने रहेंगे। कार्य क्षेत्र का विस्तार होगा। धार्मिक यात्रा या कार्य में शामिल होंगे। 

लव लाइफ
दाम्पत्य जीवन अनुकूल रहेगा। संतान संबंधी किसी योजना के बारे में विचार कर सकते हैं। प्रेमियों के लिए समय कुछ गलतफहमी वाला हो सकता है। 

नौकरी-बिजनेस 
ये महीना सिर्फ अपना काम निपटाने का नहीं रहेगा। आपको सहयोगियों और सहकर्मियों की मदद भी करनी पड़ सकती है। व्यापार का क्षेत्र और गति दोनों बढ़ सकते हैं। लगातार बिजनेस से लाभ मिलने और इसका विस्तार होने के योग बन रहे हैं। 

हेल्थ
सेहत का विशेष ध्यान रखें। पुराने रोगों में कुछ सुधार होगा, लेकिन तनाव और दर्द की शिकायत रह सकती है।
 

312

इस महीने केतु तुला राशि का पांचवें भाव में, शुक्र-सूर्य-बुध वृश्चिक राशि का छठे भाव में, शनि मकर राशि का आठवें भाव में, चंद्रमा कुंभ राशि का नौवें भाव में, गुरु मीन राशि का दसवें भाव में, राहु मेष राशि का ग्यारहवें भाव में, मंगल वृषभ राशि का बारहवें भाव में रहेगा। आय में अस्थिरता रहेगी। विवादों मे विजय प्राप्त होगी एवं न्यायालयीन कार्य पक्ष के रहेंगे। कार्य स्थान पर मजाक भी बन सकता है। कारोबार यात्रा सफल होगी एवं नए व्यापारिक मित्र भी बनेंगे। निवेश से बचने का प्रयास करें। किसी बड़े धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिलेगा। योजनाएं सफल होंगी। सजावटी समान पर व्यय हो सकता है। संतान से सुख मिलेगा एवं विरोधी परास्त होंगे। कार्य के अलावा अन्य स्रोतों से भी आय हो सकती है। मित्र सहयोग करेंगे। कार्य स्थान पर प्रशंसा प्राप्त होगी एवं प्रसन्नता बनी रहेगी। 

लव लाइफ
जीवनसाथी से संबंध अच्छे रहेंगे। संतान को लेकर किसी योजना के बारे में सोच सकते हैं। धार्मिक यात्रा के योग भी हैं जीवनसाथी के साथ। प्रेमियों का समय भी अच्छा गुजरेगा।

नौकरी-बिजनेस 
रोजगार में समय अच्छा रहेगा। बेरोजगार या नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिलने के योग हैं। आपका प्रभाव कार्यक्षेत्र में बढ़ेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। कोई पुरानी उधारी या डूब चुके पैसे इस महीने आपको मिल सकते हैं। 

हेल्थ
हेल्थ अच्छी रहेगी। मौसम का थोड़ा नकारात्मक प्रभाव आप पर रह सकता है। तनाव का समय रह सकता है। 
 

412

इस महीने केतु तुला राशि का चौथे भाव में, सूर्य-बुध-शुक्र वृश्चिक राशि का पांचवें भाव में, शनि मकर राशि का सातवें भाव में, चंद्रमा कुंभ राशि का आठवें भाव में, गुरु मीन राशि का नौवें भाव में, राहु मेष राशि का दसवें भाव में, मंगल वृषभ राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। आय में इजाफा होगा एवं कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। सभी ओर से सहयोग प्राप्त होगा। परिवार अनुकूल बना रहेगा एवं स्वास्थ्य में सुधार होगा। संतान से भी सुख प्राप्त होगा। योजनांतर्गत सभी काम समय पर हो जाएंगे। शुभ सूचनाएं प्राप्त होंगी। 13 तक सभी कार्य संभलकर करें तो बेहतर रहेगा। क्रोध से नुकसान संभव है। 14 तारीख से समय पक्ष का हो जाएगा। आय में सुधार होगा एवं काम में तेजी आएगी। विदेश जाने वालों को सफलता मिलेगी। मेहमानों को आगमन हो सकता है। 

लव लाइफ
जीवनसाथी के लिए आप थोड़ा समय निकालेंगे। कोई अच्छी यात्रा की योजना भी बन सकती है। प्रेमियों के लिए समय अच्छा रहेगा। उपहार मिल सकता है। 

नौकरी-बिजनेस 
जॉब में आपको सहकर्मियों और अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। कोई प्रोजेक्ट आपके हाथ में होगा जो आप समय पर पूरा कर सकते हैं। व्यापार में आपको काफी अच्छी सूचनाएं मिल सकती हैं। 

हेल्थ
सेहत के लिए समय बेहतरीन रहेगा। किसी तरह की समस्या नहीं होगी। सांस के रोगियों को भी राहत मिल सकती है। सुधार होगा।
 

512

इस महीने केतु तुला राशि का तीसरे भाव में, सूर्य-बुध-शुक्र वृश्चिक राशि का चौथे भाव में, शनि मकर राशि का छठे भाव में, चंद्रमा कुंभ राशि का सातवें भाव में, गुरु मीन राशि का आठवें भाव में, राहु मेष राशि का नौवें भाव में, मंगल वृषभ राशि का दसवें भाव में रहेगा। पैतृक सम्पत्ति में लाभ मिल सकता है। जमीन के मामले सुलझेंगे। नया घर लेने का विचार भी हो सकता है। परिवार का साथ रहेगा। कुछ मांगलिक आयोजन हो सकते हैं। संतान की ओर से समस्याएं कम होंगी। किसी मित्र से मिलना होगा, जो आपके लिए आनंददायक रहेगा। संतान से सुख मिलेगा एवं विरोधी शांत रहेंगे। समयानुसार सहयोग प्राप्त होगा। अचानक धन की प्राप्ति होगी। अच्छे साथी मिलेंगे एवं योजनाएं सफल होती नजर आएंगी। 

लव लाइफ
जीवनसाथी से खुशियां प्राप्त होंगी। कोई अच्छी सूचना मिल सकती है। अविवाहितों को अगले साल तक इंतजार करना पड़ सकता है। प्रेम में निराशा वाला समय रहेगा। 

नौकरी-बिजनेस 
नौकरी में आपको राहत रहेगी। मनचाही जगह तबादला होने के योग भी बन रहे हैं। काम में तेजी रहेगी। कोई अच्छी सूचना भी मिल सकती है। यात्रा के योग हैं। किसी भी मामले में निवेश करने के पहले आपके अच्छी तरह विचार और बाजार का विश्लेषण कर लेना चाहिए। 

हेल्थ
सेहत के लिए समय अच्छा है। पुरानी बीमारियों में राहत रहेगी। आपको कुछ अच्छे उपचार भी पता चल सकते हैं। सेहत के लिए सतर्क रहेंगे।

612

इस महीने केतु तुला राशि का दूसरे भाव में, सूर्य-बुध-शुक्र वृश्चिक राशि का तीसरे भाव में, शनि मकर राशि का पांचवे भाव में, चंद्रमा कुंभ राशि का आठवें भाव में, गुरु मीन राशि का सातवें भाव में, राहु मेष राशि का आठवें भाव में, मंगल वृषभ राशि का नौवें भाव में रहेगा। स्थायी संपत्ति में विवाद खड़ा हो सकता है। परिवार में वर्चस्व बना रहेगा एवं योजनाएं बदलनी पड़ सकती हैं। संतान से सहयोग की अपेक्षा बेकार जाएंगी। कार्य समयानुसार होते रहेंगे एवं वाहनादि सुख प्रदान करने वाली वस्तुओं में व्यय होने का अनुमान है। आय सुगम बनी रहेगी एवं योजनाएं सफल होंगी। परिवार में आपका वर्चस्व और प्रभाव अच्छा रहेगा। आपकी योजनाओं और बातों पर परिजनों की स्वीकृति रहेगी। सुख मिलेगा। समकक्ष नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। स्वयं पर भरोसा रखकर आगे बढ़ें। 

लव लाइफ
जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। आपको सम्मान और सहयोग मिलता रहेगा। प्रेमियों के लिए समय ठीक नहीं है। प्रेम प्रस्ताव अस्वीकृत हो सकते हैं। विवाह में देरी होगी। 

नौकरी-बिजनेस 
काम में दिक्कतें आ सकती हैं। आय के साधनों पर संकट रहेगा। धन की आवक रुक सकती है। अधिकारी आपके काम से थोड़ा असंतुष्ट हो सकते हैं। व्यापार में समय मंदी का हो सकता है। पिछले महीनों के मुकाबले आय कम रहेगी। 

हेल्थ
सेहत के लिए समय अच्छा रहेगा। कोई बड़ी समस्या इस महीने आने की संभावना नहीं है। 
 

712

इस महीने केतु तुला राशि का लग्न में, सूर्य-बुध-शुक्र वृश्चिक राशि का दूसरे भाव में, शनि मकर राशि का चौथे भाव में, चंद्रमा कुंभ राशि का पाचंवें भाव में, गुरु मीन राशि का छठे भाव में, राहु मेष राशि का सातवें भाव में, मंगल वृषभ राशि का आठवें भाव में रहेगा। सफलता पाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़ेंगे। आय सामान्य बनी रहेगी एवं भाइयों से सहयोग प्राप्त होगा। संदेहजनक व्यक्तियों से व्यवहार करने पर नुकसान संभव है। परिवार के लिए समय अच्छा रहेगा। माता-पिता का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कोई अच्छी खबर मिलेगी। संतान के साथ आपकी समझ अच्छी रहेगी। परिवार प्रसन्न रहेगा। अज्ञात भय चिंता रहेगी एवं विवाद भी बढ़ सकते हैं। सहयोग की अपेक्षा बेकार जा सकती है। धन की उचित व्यवस्था करने में कठिनाई आएगी। आवक कमजोर रहेगी। 

लव लाइफ
जीवनसाथी से आपका तालमेल बेहतर रहेगा। किसी परेशानी का समाधान मिलेगा। प्रेम के मामलों में समय अच्छा रहेगा। विवाह के प्रस्ताव भी आपको मिल सकते हैं।

नौकरी-बिजनेस 
इस महीने जॉब में आपको कुछ अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। कोई बात आपके अधिकारियों को बुरी लग सकती है। व्यापार में किसी अनजान आदमी पर भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है। किसी से इस महीने आपको सहायता नहीं मिलेगी। 

हेल्थ
सेहत के लिहाज से समय ठीकठाक रहेगा। कफ और सांस के मरीजों को कुछ समस्या आ सकती है।

812

इस महीने सूर्य-बुध-शुक्र वृश्चिक राशि का लग्न में, शनि मकर राशि का तीसरे भाव में, चंद्रमा कुंभ राशि का चौथे भाव में, गुरु मीन राशि का पांचवें भाव में, राहु मेष राशि का छठे भाव में, मंगल वृषभ राशि का सातवें भाव में, केतु तुला राशि का बारहवें भाव में रहेगा। पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा एवं लंबित कार्य समय पर संपन्न होंगे। साथ जुड़े लोगों की नादानी से स्वयं को नुकसान हो सकता है। अत: सावधान रहें। नए कार्य की योजनाएं बनेंगी। विदेश रहने वालों को सफलता प्राप्त होगी। कार्य में गति आएगी एवं सफलताएं प्राप्त होंगी। योजनाएं सही रूप ले पाएंगी। जमीन से लाभ होगा। कीमती धातु का काम करने वालों को भी सफलता प्राप्त होगी। उधारी की वसूली होगी। माहांत सुखद रहेगा। समय मनोरंजन में व्यय होगा। मित्रों से मिलना होगा एवं सहयोग भी प्राप्त होगा।

लव लाइफ
जीवनसाथी आपको कोई उपहार दे सकता है। किसी बात पर तनाव होने की आशंका है। अविवाहितों के लिए समय अच्छा रहेगा। विवाह के योग बनेंगे। 

नौकरी-बिजनेस 
काम में तेजी आएगी। आपका कार्य स्थल में वर्चस्व अच्छा रहेगा। व्यापार में लाभ के मौके मिल सकते हैं। खासतौर पर धातुओं और कीमती पत्थरों के व्यवसाय में लगे लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। 

हेल्थ
सेहत के लिए समय अच्छा रहेगा। शारीरिक और मानसिक तनाव कम रहेगा। मनोरंजन में आपका समय बीतेगा।
 

912

इस महीने शनि मकर राशि का दूसरे भाव में, चंद्रमा कुंभ राशि का तीसरे भाव में, गुरु मीन राशि का चौथे भाव में, राहु मेष राशि का पांचवें भाव में, मंगल वृषभ राशि का आठवें भाव में, केतु तुला राशि का ग्यारहवें भाव में, सूर्य-बुध-शुक्र वृश्चिक राशि का बारहवें भाव में रहेगा। कार्य के विस्तार की योजना ठंडी पड़ सकती है। काम में मन कम लगेगा एवं शांत जगहों पर जाने का मन करेगा। संतान से सुख रहेगा एवं धर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। गुप्त विद्याओं को जानने की इच्छा हो सकती है। सम्पत्ति के मामलों में आपको लाभ हो सकता है। किराएदार या किसी बिचौलिए से विवाद भी हो सकता है। संभलकर रहें। कार्य निर्बाध गति से चलेंगे। अटके कार्य भी गति पकड़ेंगे। समयानुसार सब करने में सफल होंगे। सकारात्मकता रहेगी। विवादित मामलों में विजय प्राप्त होगी एवं परिवार में वर्चस्व भी रहेगा। 

लव लाइफ
दाम्पत्य में आपको काफी अच्छा अनुभव मिलेगा। जीवनसाथी के साथ समय प्रेम से गुजरेगा। प्रेम संबंधों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। 

नौकरी-बिजनेस 
समय अच्छा रहेगा। जॉब में अधिकारियों और मालिकों का भरोसा आपको मिलेगा। कुछ नई जिम्मेदारियों के लिए आपको तैयार रहना चाहिए। व्यापार में इस माह वरिष्ठों और अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें। आपको नए मौके मिल सकते हैं। 

हेल्थ
सेहत के लिए थोड़ा सावधान रहें। वाहन संभाल कर चलाएं। चोट लगने की आशंका है। रक्त संबंधी बीमारी हो सकती है।
 

1012

इस महीने शनि मकर राशि का लग्न में, चंद्रमा कुंभ राशि का दूसरे भाव में, गुरु मीन राशि का तीसरे भाव में, राहु मेष राशि का चौथे भाव में, मंगल वृषभ राशि का पांचवें भाव में, केतु तुला राशि का दसवें भाव में, सूर्य-बुध-शुक्र वृश्चिक राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। सम्पत्ति के लिए आपको अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। भूमि विवाद में आपको विजय मिल सकती है। राजनीतिज्ञों को पद लाभ होगा एवं आर्थिक आधार मजबूत रहेगा। योजनाएं सफल होंगी एवं शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। सहयोग की अपेक्षाएं पूर्ण होगी। नए कार्य प्रस्ताव प्राप्त होंगे एवं शुभ समाचार प्राप्त होंगे। कार्य में सुधार रहेगा। समय का उपयोग ठीक ढंग से कर पाएंगे एवं वाहन सुख प्राप्त होगा। संतान से सुख प्राप्त होगा।

लव लाइफ
जीवनसाथी से संबंध अच्छे रहेंगे। जीवन के कुछ नए पहलुओं का अनुभव आपको होगा। प्रेमियों के लिए समय अच्छा रहेगा। किसी नजदीकी व्यक्ति से हानि हो सकती है। 

नौकरी-बिजनेस
समय सब तरह से आपके अनुकूल रहेगा। नौकरी में प्रोजेक्ट समय पर पूरे होंगे। आय के संसाधनों में वृद्धि भी हो सकती है। आपको अधिकारियों का समर्थन भी मिलेगा। व्यापार के लिए समय अनुकूल हैं। आपकी समझ और अनुभव आपको कुछ विपरीत परिस्थितियों को हैंडल करने में मदद करेंगे। 

हेल्थ
सेहत में परिस्थितियां ठीक रहेंगी। हड्डी के पुराने रोग थोड़ी परेशानी दे सकते हैं। आपको तनाव से बचने के लिए मेडिटेशन का सहारा लेना चाहिए।
 

1112

इस महीने चंद्रमा कुंभ राशि का लग्न में, गुरु मीन राशि का दूसरे भाव में, राहु मेष राशि का तीसरे भाव में, मंगल वृषभ राशि का चौथे भाव में, केतु तुला राशि का नौवें भाव में, सूर्य-बुध-शुक्र वृश्चिक राशि का दसवे भाव में, शनि मकर राशि का बारहवें भाव में रहेगा। योजनाएं सफल होंगी एवं सहायता भी प्राप्त होगी। मनोरंजन में समय व्यय होगा। पार्टी आदि में जाने का मौका प्राप्त हो सकता है। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में सब मिल कर रहेंगे। माता-पिता की सेहत की चिंता रह सकती है। संतान से सुख मिलेगा। किसी भी तरह का विरोध इस माह नहीं रहेगा। परिवार से वैचारिक तनाव हो सकता है। घर के बाहर अनावश्यक कारणों से विवाद की स्थिति बन सकती है। 

लव लाइफ
जीवनसाथी से कुछ अनबन रह सकती है। हालांकि आप अपना पक्ष अच्छे से रखकर स्थितियों को संभाल लेंगे। प्रेमियों के लिए समय सामान्य रहेगा। 

नौकरी-बिजनेस
नौकरी में काम अधिक होगा लेकिन परिणाम अपेक्षा के अनुरूप नहीं मिलेंगे। किसी सहकर्मी से विवाद होने के योग भी हैं। महीने के अंत तक सब ठीक हो जाएगा। व्यापार में आपको कुछ अच्छा अनुभव मिल सकता है। 

हेल्थ
सेहत के मामले में आपको कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पैरों में दर्द रहेगा। महीने के मध्य में राहत मिल सकती है।
 

1212

इस महीने गुरु मीन राशि का लग्न में, राहु मेष राशि का दूसरे भाव में, मंगल वृषभ राशि का तीसरे भाव में, केतु तुला राशि का आठवें भाव में, शुक्र-सूर्य-बुध वृश्चिक राशि का नौवें भाव में, शनि मकर राशि का ग्यारहवें भाव में, चंद्रमा कुंभ राशि का बारहवें भाव में रहेगा। वाहन से कष्ट हो सकता है। आय अच्छी बनी रहेगी। यात्रा को टालने का प्रयास करें। इस महीने कोई सुखद आश्चर्यजनक सूचना मिल सकती है। संबंधों का लाभ मिलेगा। विवादों मे विजय प्राप्त होगी एवं सहयोग की प्राप्ति होगी। न्यायालय में स्थिति मजबूत होगी। दूसरों की गलती से चोट लग सकती है। परिवार आपके लिए अच्छा रहेगा। कोई सुखद और आश्चर्यचकित करने वाली सूचना आपको मिल सकती है। भाइयों से सहयोग रहेगा। 

लव लाइफ
जीवनसाथी से प्रेम मिलेगा। मतभेद और गलतफहमी दूर होगी। अविवाहितों को मनचाहा रिश्ता मिल सकता है। प्रेम संबंध सुखद रहेगा। 

नौकरी-बिजनेस 
जॉब में किसी दूसरे के भरोसे अपना काम छोड़ना आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। कोई प्रोजेक्ट बिगड़ने के योग हैं। आपको अपने ऊपर ही भरोसा करके काम करना होगा। व्यापार में आय अच्छी बनी रहेगी। आपको परेशानियां कम रहेंगी। 

हेल्थ
सेहत में स्थितियां अनुकूल हैं लेकिन किसी अन्य की गलती से आपको चोट लगने के योग बन रहे हैं। वाहन चलाते समय सावधान रहें।


ये भी पढ़ें-

Mahabharata: इस योद्धा को सिर्फ 6 लोग मार सकते थे, बहुत ही दर्दनाक तरीके से हुई थी इसकी मृत्यु


शनि के नक्षत्र में बना 3 ग्रहों का संयोग, किन-किन राशियों को मिलेगा इसका शुभ फल?

Planetary Changes December 2022: दिसंबर 2022 में लगातार बदलेगी इस 1 ग्रह की स्थिति



Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे। 
 

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया जगत में इनके पास 19 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर धर्म-आध्यात्म बीट पर काम कर रहे हैं। करियर की शुरुआत इन्होंने स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की थी। इसके बाद वह दैनिक भास्कर प्रिंट उज्जैन में वाणिज्य डेस्क प्रभारी रहे और 2010-2019 तक दैनिक भास्कर डिजिटल में धर्म डेस्क पर काम किया। इन्हें महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। इनके पास जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक की डिग्री है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Recommended image2
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज
Recommended image3
10 जनवरी का राशिफल, 4 राशि वालों को होगी एक्सट्रा इनकम
Recommended image4
9 जनवरी का राशिफल, 4 राशि वालों की लव लाइफ रहेगी खुशहाल
Recommended image5
Shukra Gochar 2026: 3 राशि वालों के शुरू होंगे बुरे दिन, शुक्र करेगा कंगाल-होगी बड़ी धन हानि
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved