MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • मीन राशिफल 2021: 12 महीने का संपूर्ण राशिफल- स्टूडेंट के लिए सक्सेसफुल रहेगा साल, कॉन्फीडेंस पर रखें कंट्रोल

मीन राशिफल 2021: 12 महीने का संपूर्ण राशिफल- स्टूडेंट के लिए सक्सेसफुल रहेगा साल, कॉन्फीडेंस पर रखें कंट्रोल

उज्जैन. मीन राशि वालों के लिए साल 2021 शानदार रहेगा। राशि स्वामी गुरु आपकी राशि से ग्यारहवें और बाद में बारहवें भाव में रहेंगे जिसके चलते लाभ की स्थिति बनेगी। पुराने रोगों से छुटकारा मिलेगा। लोग आपकी काबिलियत पहचानेंगे। इस साल आप पैसा तो खूब कमाएंगे, लेकिन जमा नहीं कर पाएंगे। प्रतियोगी परीक्षा, इंटरव्यू आदि में सफलता के पूर्ण योग बन रहे हैं। संपत्ति से जुड़ा विवाद किसी की मध्यस्थता से हल हो सकता है। बिजनेस के दृष्टिकोण से यह साल आपके लिए एकदम उपयुक्त है। व्यापार के विस्तार की योजना जो लंबे समय से अटकी पड़ी थी वह इस समय पूरी हो सकती है। अति आत्मविश्वास घातक हो सकता है। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा ना करें। अविवाहितों के लिए विवाह के रिश्ते आएंगे। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य का स्वास्थ्य आपको चिंता में डाल सकता है। विद्यार्थियों के लिए यह साल उपलब्धियों से भरा रहेगा। इस साल नया वाहन खरीदने के पूरे योग बन रहे हैं, लेकिन फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना होगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पंडित प्रवीण द्विवेदी से जानिए जनवरी से लेकर दिसंबर तक कैसा रहेगा मीन राशिवालों के लिए 2021

12 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Dec 07 2020, 07:04 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

इस महीने मंगल मेष राशि का दूसरे भाव में, राहु वृषभ राशि का तीसरे भाव में, चंद्रमा कर्क राशि का पांचवे भाव में, केतु-शुक्र वृश्चिक राशि का नौवें भाव में, सूर्य- बुध धनु राशि का दसवें भाव में, गुरु-शनि मकर राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। 1 से 7 के बीच अपनों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कुंवारे लोगों के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। इस समय आप संतान से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। विद्यार्थी अपना समय और ध्यान पढ़ाई कर लगाएंगे। कमाई का नया जरिया मिल सकता है। महीने के दूसरे सप्ताह में आप आलस्य महसूस करेंगे। घर परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। आपका पूरा ध्यान भविष्य की योजनाओं पर रहेगा। प्रमोशन और धन लाभ के योग इस समय बन रहे हैं। अपनी क्षमता का आप पूरा इस्तेमाल करेंगे। 16 से 23 जनवरी के बीच कोई घटना आपके साथ हो सकती है। हाथ आता पैसा अटक सकता है। साधु संत और महापुरुषों से मुलाकात हो सकती है। इस समय आपको खाने-पीने पर कंट्रोल रखना होगा। महीने के अंतिम सप्ताह में कोई आपके ऊपर झूठा आरोप लगा सकता है। आप सावधान होकर काम करें तो बेहतर रहेगा। रोजगार के नए अवसर इस समय मिल सकते हैं

212

इस महीने मंगल मेष राशि का दूसरे भाव में, राहु वृषभ राशि का तीसरे भाव में, चंद्रमा कन्या राशि का सातवें भाव में, केतु वृश्चिक राशि का नौवें भाव में, शुक्र- शनि-सूर्य-गुरु मकर राशि का ग्यारहवें भाव में, बुध कुंभ राशि का बारहवें भाव में रहेगा। 1 से 7 फरवरी के बीच का समय मिलाजुला रहेगा। हास-परिहास में समय व्यतीत होगा। ईश्वर आराधना की ओर झुकाव हो सकता है। बिजनेस में थोड़ा नुकसान हो सकता है। हेल्थ को लेकर सावधान रहें। ना चाहते हुए भी कोई काम करना पड़ेगा। 8 से 15 फरवरी के बीच अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। दूसरों की मदद करने की कोशिश करेंगे। किसी मित्र से विवाद हो सकता है। किसी को पैसा उधार ना दें। बेकार के कामों पर पैसा खर्च होगा। महीने के तीसरे सप्ताह में सन्मुख चंद्रमा सफलता प्रदान करेगा। बच्चे आपकी बात मानेंगे। कोई नया काम इस समय आप शुरू कर सकते हैं। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी। 24 से 28 फरवरी के बीच इंटरव्यू आदि में सफलता मिल सकती है। चल-अचल संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं।

312

इस महीने में मंगल-राहु वृषभ राशि का तीसरे भाव में, चंद्रमा कन्या राशि का सातवें भाव में, केतु वृश्चिक राशि का नौवें भाव में, गुरु-बुध-शनि मकर राशि का ग्यारहवें भाव में, सूर्य-शुक्र कुंभ राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने के पहले सप्ताह में समय का सही उपयोग नहीं कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। वाहन में खराबी आने से परेशानी होगी। साथ ही पैसा भी खर्च होगा। पुरस्कार या बोनस इस समय आपको मिल सकता है। प्रेम प्रसंग के लिए यह समय एकदम उपयुक्त है। 8 से 15 मार्च के बीच अच्छी खबर मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। संपत्ति से जुड़े मामले में किसी की सलाह काम आएगी। सुखदायक यात्रा के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। 14-15 को सन्मुख चंद्रमा मन में संतुष्टि का भाव लाएगा। महीने के तीसरे सप्ताह में आपका आत्मविश्वास कम हो सकता है। समय पर काम पूरा नहीं कर पाएंगे। खर्च में बेतहाशा वृद्धि हो सकती है। विवाहित जीवन में किसी दूसरे की राय आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। किसी का दिल ना दुखाएं। 24 से 31 मार्च के बीच खरीदी-बिक्री में लाभ मिलेगा। रुपयों पैसों के मामले में स्थिति पहले से मजबूत होगी। सिर दर्द की समस्या परेशान कर सकती है।

412

इस महीने सूर्य-शुक्र-बुध मीन राशि का लग्न में, राहु-मंगल वृषभ राशि का तीसरे भाव में, चंद्रमा-केतु वृश्चिक राशि का नौवें भाव में, शनि-गुरु मकर राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। महीने के पहले सप्ताह में समय अनुकूल रहेगा। अटका हुआ पैसा मिल सकता है। नौकरी में सफलता और प्रमोशन के योग बन रहे हैं। मीडिया में काम करने वाले लोगों को इस समय बड़ी कामयाबी मिल सकती है। बिजनेस में नई तकनीक के उपयोग से धन लाभ होगा। 8 से 15 अप्रैल के बीच पेट से जुड़ी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। संतान की ओर से कोई अशुभ समाचार मिल सकता है। कोई विश्वास पात्र व्यक्ति धोखा दे सकता है। आपकी मेहनत का फल किसी और को मिलने से मन दुखी रहेगा। महीने के तीसरे सप्ताह में आपकी दिलचस्पी सिर्फ पैसा कमाने में रहेगी। अचानक मेहमानों के आने से बजट बिगड़ सकता है। शत्रु आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकते हैं। सुखद यात्रा होने के योग बन रहे हैं। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। महीने के अंतिम सप्ताह में कोई प्रिय वस्तु चोरी हो सकती है। लोग आपके व्यवहार की तारीफ करेंगे। इस समय आर्थिक पक्ष कमजोर रहेगा।

512

इस महीने में सूर्य-शुक्र मेष राशि का दूसरे भाव में, बुध-राहु वृषभ राशि का तीसरे भाव में, मंगल मिथुन राशि का चौथे भाव में, केतु वृश्चिक राशि का नौवें भाव में, चंद्रमा धनु राशि का दसवें भाव में, शनि मकर राशि का ग्यारहवें भाव में, गुरु कुंभ राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने के पहले सप्ताह में धन संबंधी मामलों में आपको बुद्धिमानी से फैसला लेना होगा। इस समय आप लक्ष्य बनाकर काम करेंगे। खुद को ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। 5 और 6 मई को किसी विवाद में आपका नाम आ सकता है, जिसके कारण आपके काम की गति में अवरोध उत्पन्न होगा। 8 से 15 मई के बीच सामाजिक कामों के लिए समय निकालेंगे। मेहनत का पूरा फल आपको मिलेगा। इस समय आप अतिरिक्त आय के बारे में विचार करेंगे। ऐशो-आराम की चीजें खरीदने में पैसा खर्च होगा। महीने के तीसरे सप्ताह में आपकी लोकप्रियता में कमी आ सकती है। जरूरतमंदों की मदद करके आपको खुशी मिलेगी। अधिकारी वर्ग आपसे खुश रहेगा। 24 से 31 मई के बीच आठवां चंद्रमा परेशानी खड़ी कर सकता है। यात्रा में कष्ट होगा। हेल्थ कमजोर रहेगी। किसी प्रियजन से आपका वाद विवाद हो सकता है।

612

इस महीने राहु-सूर्य वृषभ राशि का तीसरे भाव में, मंगल-शुक्र-बुध वृषभ राशि का तीसरे भाव में, केतु- वृश्चिक राशि का नौवें भाव में, शनि मकर राशि का ग्यारहवें भाव में, गुरु-चंद्रमा कुंभ राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने के पहले सप्ताह में कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। नौकरी और इंटरव्यू में निराशा हाथ लगेगी। किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास ना करें। विरोधी आप पर कोई छोटा आरोप लगा सकते हैं। 6 और 7 जून को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। 8 से 15 जून के बीच आपका झुकाव रेकी, योगा और प्राणायाम की ओर हो सकता है। धन संबंधी मामलों में गति आएगी। कुछ दिलचस्प लोगों से मुलाकात इस समय हो सकती है। बिजनेस में नई संभावना बनेगी। यात्रा के दौरान परेशानी का अनुभव करेंगे। महीने के तीसरे सप्ताह में अपने काम पर फोकस करेंगे। आमदनी का नया स्त्रोत मिल सकता है। लोगों में आपका संपर्क बढ़ेगा। काम में लापरवाही नुकसानदायक साबित होगी। 18 और 19 जून को सातवा चंद्रमा शुभ रहेगा। महीने के अंतिम सप्ताह में धन लाभ के योग बन रहे हैं। आपको बेकार के खर्चों पर रोक लगानी होगी। पति पत्नी के बीच नोकझोंक हो सकती है।

712

इस महीने चंद्रमा मीन राशि का लग्न में, राहु-बुध वृषभ राशि का तीसरे भाव में, सूर्य-मिथुन राशइ का चौथे भाव में, मंगल-शुक्र कर्क राशि का पांचवें भाव में, केतु वृश्चिक राशि का नौवें भाव में, शनि मकर राशि का ग्यारहवें भाव में, गुरु कुंभ राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने का पहला सप्ताह शानदार रहेगा। किसी नए काम की रूपरेखा बनेगी। नौकरी में तय लक्ष्यों को समय पर प्राप्त कर लेंगे। धन की आवक इस समय बनी रहेगी। सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। भूमि-भवन से जुड़ी खरीदी-बिक्री हो सकती है। इस समय आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। 8 से 15 जुलाई के बीच कानूनी मामले में उलझ सकते हैं। किसी वकील से सलाह-मशविरा लेना पड़ सकता है। वाहन के खराब होने से परेशानी का अनुभव करेंगे। कोई लाभदायक यात्रा इस दौरान हो सकती है। महीने के तीसरे सप्ताह में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। सफलता में आ रही बाधाएं दूर हो सकती हैं। स्वयं को आर्थिक रूप से सक्षम महसूस करेंगे। इस समय बच्चों के साथ आवेश में आकर कोई बात न कहें। संपत्ति से जुड़े मामलों का निपटारा हो सकता है। 24 से 31 जुलाई के बीच मांगलिक कार्यक्रम में व्यस्त रह सकते हैं। अपने क्रोध पर काबू रखें। बिना सोचे-समझे खर्च करेंगे तो बाद में परेशानी हो सकती है।

812

इस महीने चंद्रमा मेष राशि का दूसरे भाव में, राहु वृषभ राशि का तीसरे भाव में, सूर्य-बुध कर्क राशि का पांचवें भाव में, मंगल-शुक्र सिंह राशि का छठे भाव में, केतु वृश्चिक का नौवें भाव में, शनि मकर राशि का ग्यारहवें भाव में, गुरु कुंभ राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने के पहले सप्ताह में दैनिक कार्य सामान्य गति से पूरे होंगे। इस समय पैसों की आवक बनी रहेगी, खर्च भी खूब करेंगे। परीक्षा परिणाम आशा के अनुरूप आने से विद्यार्थियों का मन प्रसन्न रहेगा। इस समय कोई पुराना रोग उभर सकता है। 8 से 15 अगस्त के बीच आप प्रसन्नचित्त रहते हुए काम करेंगे। लोगों से संबंध पहले से बेहतर होंगे। नौकरी में तबादले के योग बन रहे हैं। भाइयों व पार्टनर से चली आ रही गलतफहमी दूर हो सकती है। आठवां चंद्रमा के कारण कोई नई परेशानी खड़ी हो सकती है। महीने के तीसरे सप्ताह में कोर्ट संबंधी मामलों में सफलता मिल सकती है। गलत संगत में आकर कोई अनुचित काम कर सकते हैं। 24 से 31 अगस्त के बीच आप मुश्किल काम भी आसानी से कर लेंगे। भागीदारी से लाभ होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद इस समय मिल सकता है।

912

इस महीने में राहु वृषभ राशि का तीसरे भाव में, चंद्रमा मिथुन राशि का चौथे भाव में, सूर्य-मंगल, सिंह राशि का छठे भाव में, बुध-शुक्र कन्या राशि का सातवें भाव में, केतु वृश्चिक राशि का नौवें भाव में, शनि मकर राशि का ग्यारहवें भाव में, गुरु कुंभ राशि का बारहवें भाव में रहेगा। 1 से 7 सितंबर के बीच का समय ठीक नहीं रहेगा। परिवार में कलह की स्थिति बन सकती है। स्वयं को गलतियों को सुधारने का प्रयास करेंगे। मेहमानों के आने से आर्थिक बजट थोड़ा गड़बड़ा सकता है। करियर को लेकर इस समय नया विकल्प तलाश सकते हैं। महीने के दूसरे सप्ताह में विपरीत लिंग के प्रति आपका आकर्षण बढ़ सकता है। 18 से 20 सितंबर के बीच किसी वजह से तनाव हो सकता है। बिजनेस से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण मीटिंग इस समय हो सकती है। 16 से 23 सितंबर के बीच पेट से संबंधित परेशानी हो सकती है। 21-22 सितंबर को सन्मुख चंद्रमा सफलता दिलाएगा। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। शुक्र तुला राशि का आठवें भाव में होने से आप विपरीत परिस्थिति में भी सहज महसूस करेंगे। महीने के अंतिम सप्ताह में कोई उपहार या पुरस्कार आपको मिल सकता है। 28 से 30 के बीच चौथा चंद्रमा चिंता बढ़ा सकता है। यात्राओं में परेशानी हो सकती है।

1012

इस महीने राहु वृषभ राशि का तीसरे भाव में, चंद्रमा कर्क राशि का पांचवें भाव में, सूर्य-मंगल कन्या राशि का सातवें भाव में, बुध-शुक्र तुला राशि का आठवें भाव में, केतु वृश्चिक राशि का नौवें भाव में, गुरु-शनि मकर राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। 1 से 7 अक्टूबर के बीच नौकरी में कोई बड़ा पद मिल सकता है। नए लोगों से मुलाकात होगी। प्रेम संबंधों की उलझन इस समय सुलझ सकती है। घर में कोई नया मेहमान आ सकता है। उच्च अधिकारी आपकी मदद करेंगे। कोई शुभ समाचार आपको इस समय मिल सकता है। 8 से 15 अक्टूबर के बीच काम में दूसरे लोगों का हस्तक्षेप आपको परेशान कर सकता है। बच्चों का मन पढ़ाई से भटक सकता है। बनते हुए काम रूक सकते हैं। शत्रु पक्ष आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेगा, लेकिन सफल नहीं हो पाएगा। महीने के तीसरे सप्ताह में पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ सकती है। पैरों से जुड़े रोग परेशान करेंगे। इस समय आप पर काम का बोझ अधिक रहेगा। 24 से 31 अक्टूबर के बीच आपकी प्रतिष्ठा को आघात लग सकता है। इस समय की गई यात्रा सुख और संपत्तिदायक रहेगी। साझेदारी के बिजनेस के लिए ये समय उत्तम है। आपको पैसा और खुशी दोनों प्राप्त होंगे।

1112

इस महीने में राहु वृषभ राशि का तीसरे भाव में, चंद्रमा सिंह राशि का छठे भाव में, बुध कन्या राशि का सातवें भाव में, सूर्य-मंगल तुला राशि का आठवें भाव में, केतु वृश्चिक राशि का नौवें भाव में, शुक्र धनु राशि का दसवें भाव में, शनि-गुरु मकर राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। 1 से 7 नवंबर के बीच मौसम के अनुरूप खान-पान का मजा उठाएंगे। आप धैर्य से काम करते हुए अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ते जाएंगे। इस समय आपको धन हानि के योग बन रहे हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। महीने का दूसरा सप्ताह विद्यार्थियों के लिए शुभ रहेगा। लोगों से मधुर संबंध बनेंगे। समस्याओं से निपटने के लिए किए गए प्रयास सार्थक साबित होंगे। आपमें किसी बात को लेकर अंहकार की भावना आ सकती है। 16 से 23 नवंबर के बीच पद-प्रतिष्ठा में बढोत्तरी होगी। किसी मांगलिक कार्यक्रम की रूपरेखा बन सकती है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। महीने का अंतिम सप्ताह शांति और सुकून भरा रहेगा। किसी नए पद के लिए आपका चुनाव हो सकता है। महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए ये समय उत्तम है।

1212

इस महीने राहु वृषभ राशि का तीसरे भाव में, चंद्रमा कन्या राशि का सातवें भाव में, मंगल तुला राशि का आठवें भाव में, सूर्य-बुध-केतु वृश्चिक राशि का नौवें भाव में, शुक्र धनु राशि का दसवें भाव में, शनि मकर राशि का ग्यारहवें भाव में, गुरु कुंभ राशि का बारहवें भाव में रहेगा। 1 से 7 दिसंबर के बीच संतान के भविष्य को लेकर चिंता का भाव मन में रहेगा। किसी काम में गलती का खामियाजा भविष्य में भुगतना पड़ेगा। धर्म और अध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ सकता है। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। महीने के दूसरे सप्ताह में पड़ोसियों से किसी बात पर विवाद हो सकता है। आपके साहस में कमी आएगी। आपके ज्ञान में बढ़ोत्तरी होगी। आपको अपने काम से पहचान मिलेगी। बिजनेस बढ़ाने के लिए विज्ञापन का सहारा लेना पड़ेगा। 16 से 23 दिसंबर के बीच आपको आग और पानी से सावधान रहने की जरूरत है। हेल्थ में की गई लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है। आप प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेंगे। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। महीने के अंतिम सप्ताह में कोई आपको झूठे केस में फंसा सकता है। आठवां चंद्रमा सफलता में बाधक बनेगा। किसी पार्टी में जाने का मौका मिलेगा।

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Recommended image2
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज
Recommended image3
10 जनवरी का राशिफल, 4 राशि वालों को होगी एक्सट्रा इनकम
Recommended image4
9 जनवरी का राशिफल, 4 राशि वालों की लव लाइफ रहेगी खुशहाल
Recommended image5
Shukra Gochar 2026: 3 राशि वालों के शुरू होंगे बुरे दिन, शुक्र करेगा कंगाल-होगी बड़ी धन हानि
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved