MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • कर्क राशिफल 2020: क्या इस राशि वालों को मिल पाएगा किस्मत का साथ?

कर्क राशिफल 2020: क्या इस राशि वालों को मिल पाएगा किस्मत का साथ?

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पंडित प्रवीण द्विवेदी के अनुसार कर्क राशि वालों के लिए साल 2020 मिश्रित फल देने वाला रहेगा। आर्थिक उपलब्धियां इस साल आपको मिल सकती हैं। देवगुरु बृहस्पति छठे स्थान पर होने से विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है। भावुकता इस साल आपकी सबसे बड़ी कमजोरी रहेगी। 30 मार्च से 30 जून तक गुरु सातवें स्थान पर होने से आपको बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। बिजनेस के विस्तार की योजना इस साल मूर्त रूप ले सकती है। साल की शुरूआत में छठे भाव में पंचग्रहों की युति है, जिसके चलते इस साल आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। इस साल प्रमोशन और मनचाही जगह तबादले के योग भी बन रहे हैं। आगे विस्तृत रूप से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए साल 2020

12 Min read
Asianet News Hindi
Published : Dec 17 2019, 08:10 PM IST| Updated : Dec 24 2019, 04:46 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112
कर्क राशिफल जनवरी 2020: इस महीने मंगल वृश्चिक राशि का पांचवें भाव में, गुरु-सूर्य-शनि-केतु-बुध धनु राशि का छठें भाव में, शुक्र मकर राशि का सप्तम भाव में, चंद्रमा कुंभ राशि का आठवें भाव में, राहु मिथुन राशि का बारहवें भाव में रहेगा। साल के पहले दिन धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। इस महीने रोजगार के अच्छे अवसर मिलेंगे। आय के साधनों को बढ़ाने पर जोर रहेगा। पहले सप्ताह के अंत में छोटी-मोटी परेशानी हो सकती है। प्रेम प्रसंगों में तनाव की स्थिति बन सकती है। 8 जनवरी को चंद्रमा की स्थिति के कारण सफलता मिल सकती है। दूसरे सप्ताह में विद्यार्थियों को परेशानी का अनुभव होगा। पैसा कहीं अटक सकता है। 14-15 को लंबे समय से चली आ रही परेशानी का अंत हो सकता है। कोई मित्र आपकी सहायता कर सकता है। तीसरे सप्ताह में बुध की दृष्टि आप पर रहेगी, जिसके कारण आप अपनी कुशलता से सभी कामों में सफलता प्राप्त करेंगे। कोर्ट केस में स्थिति आपके पक्ष में बन सकती है। महीने के अंतिम सप्ताह में आप किसी षड़यंत्र का शिकार हो सकते हैं। बदनामी भी हो सकती है। इस समय थोड़ा संभलकर रहें।
212
कर्क राशिफल फरवरी 2020: इस महीने मंगल वृश्चिक राशि का पांचवें भाव में, केतु-गुरु धनु राशि का छठें भाव में, सूर्य-शनि मकर राशि का सातवें भाव में, बुध-शुक्र कुंभ राशि का आठवें भाव में, चंद्रमा मेष राशि का दसवें भाव में, राहु मिथुन राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत में आप अपनी काबिलियत से आगे बढ़ेंगे। आपके संपर्क का दायरा बढ़ेगा। बड़े अधिकारियों और राजनेताओं से मुलाकात होगी। पैसों के लिहाज से भी ये समय आपके पक्ष में रहेगा। पहले सप्ताह के अंत में पारिवारिक विवाद हो सकता है। महीने के दूसरे सप्ताह में चंद्रमा का आपकी राशि में परिभ्रमण धन लाभ के रास्ते खोलेगा। हालांकि इस दौरान आपको मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। आपका रुझान धर्म और आध्यात्म की ओर भी होगा। 16-17 फरवरी को संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी में किसी और की गलती का खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है। 22-23 को स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा गंभी रहें नहीं तो गंभीर बीमारी का शिकार हो सकते हैं। महीने के अंत में वाहन चलाते समय सावधानी रखें। 27 फरवरी ग्रह स्थितियों फिर आपके पक्ष में बनने लगेगी। मित्र और रिश्तेदारी आपकी मदद करेंगे।
312
कर्क राशिफल मार्च 2020: इस महीने में मंगल-केतु-गुरु धनि राशि का छठें भाव में, शनि मकर राशि का सातवें भाव में, सूर्य-बुध कुंभ राशि का आठवें भाव में, शुक्र-चंद्रमा मेष राशि का दसवें भाव में, राहु मिथुन राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत ठीक रहेगी। लक्ष्य को पूरा करने के लिए मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। बिजनेस को बढ़ाने की योजना बन सकती है। भाई-बहन या किसी रिश्तेदार से किसी बात पर विवाद हो सकता है। महीने के दूसरे सप्ताह में शत्रु नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। काम की भी अधिकता रहेगी। इस समय ग्रहों की स्थिति आपके पक्ष में न रहने से कई परेशानियां आ सकती हैं। 19-20 को शनि-चंद्रमा की सप्तम स्थान पर युति आर्थिक पक्ष को लेकर जोड़-तोड़ करवाएगी। इस समय आप किसी विवाद में भी फंस सकते हैं। किसी अनजान व्यक्ति पर आंख मूंदकर विश्वास न करें। महीने के अंतिम सप्ताह में आप काफी व्यस्त रहेंगे। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। योजना से अपने लक्ष्यों को पाने में सफल रहेंगे। इस समय आपका रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है।
412
कर्क राशिफल अप्रैल 2020: इस महीने केतु धनु राशि का छठे भाव में, मंगल-शनि-गुरु मकर राशि का सातवें भाव में, बुध कुंभ राशि का आठवें भाव में, सूर्य मीन राशि का नवें भाव में, शुक्र वृषभ राशि का ग्यारहवें भाव में, चंद्रमा-राहु मिथुन राशि का बाहरवें भाव में रहेंगे। महीने की शुरूआत में आमदनी अठन्नी खर्चा रुपया वाली स्थिति रहेगी। बारहवें भाव में चंद्रमा और राहु की स्थिति परेशान करने वाली रहेगी। 3-4 अप्रैल को जैसे ही चंद्रमा आपकी राशि में आएगा, स्थिति आपके पक्ष में बनती जाएगी। जीवन के हर मोर्च पर आप सफल साबित होंगे। 7 अप्रैल तक आप महसूस करेंगे कि काम के हालात सुधर रहे हैं। करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। इस महीने आप किसी कानूनी अड़चन का शिकार हो सकते हैं। जीवनसाथी से संबंधों में सुधार आएगा। 16-17 को चार ग्रह एक साथ सातवें स्थान पर रहेंगे। इस समय थोड़ा संभलकर रहें। वाहन आदि भी सावधानी से चलाएं। किसी खास काम की जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। महीने के अंत में प्रेम प्रसंगों में सफलता मिल सकती है। संपत्ति से जुड़े विवाद भी खत्म होंगे। बिजनेस में कोई बड़ी डील हो सकती है। धन लाभ के अवसर इस समय पर बन रहे हैं।
512
कर्क राशिफल मई 2020: इस महीने चंद्रमा कर्क राशि का लग्न में, केतु धनु राशि का छठें भाव में, गुरु-शनि-मंगल मकर राशि का सातवें भाव में, सूर्य-बुध मेष राशि का दसवें भाव में, शुक्र वृष राशि का ग्यारहवें भाव में, राहु मिथुन राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने की पहले सप्ताह में यात्राएं सार्थक साबित होंगी। इस समय पति-पत्नी के पुराने विवाद खत्म होंगे। बिजनेस के मामलों में भी सुधार होगा। गैर कानूनी कामों से दूर रहें तो अच्छा रहेगा, नहीं तो किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। महीने के दूसरे सप्ताह में मानसिक शांति मिलेगी। लंबे समय से चली आ रही समस्या का हल हो सकता है। विद्याथियों के लिए ये समय ठीक नहीं रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीता पाएंगे। 16 को चंद्रमा आठवें स्थान पर है, जो आर्थिक रूप से उतार-चढ़ाव का संकेत दे रहा है। महीने के अंत में आप मेहनत तो करेंगे, लेकिन उसका फल नहीं मिल पाएगा। इस समय संबंधों में थोड़ी खींचतान बनी रहेगी। किसी को पैसा उधार न दें। योजना के अनुसार काम करेंगे तो ही सफल हो पाएंगे।
612
कर्क राशिफल जून 2020: इस महीने चंद्रमा कन्या राशि का तीसरे भाव में, केतु धनु राशि का छठे भाव मं, गुरु-शनि मकर राशि का सातवें भाव में, मंगल कुंभ राशि का आठवें भाव में, सूर्य-शुक्र वृषभ राशि का ग्यारहवें भाव में, बुध-राहु मिथुन राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत में आप बिजनेस को बढ़ाने का काफी प्रयास करेंगे। जमीन-जायदाद से मामले आपसी सहमति से सुलझने के आसान बनेंगे। इस समय पर अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बनती बात बिगड़ जाएगी। घर से जुड़े कामों के लिए पैसा उधार लेना पड़ सकता है। महीने का दूसरा सप्ताह विद्यार्थियों के लिए अच्छा नहीं रहेगा। मनचाहा परिणाम न मिलने से मन उदास रहेगा। इस समय राजनेताओं से लाभ मिल सकता है। भाई-बहन से चला आ रहा विवाद खत्म होगा। इस समय आप मौसमी बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। खान-पान पर भी विशेष ध्यान रखें। महीने के अंत में प्रमोशन के मामले में तेजी आएगी। परिवार के बीच सामंजस्य नही बैठ पाने से आंशिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आपकी मेहनत देखकर अधिकारी खुश होंगे और आपकी वाहवाही करेंगे।
712
कर्क राशिफल जुलाई 2020: इस महीने चंद्रमा तुला राशि का चौथे भाव में, केतु-गुरु- धनु राशि का छठे भाव में, शनि मकर राशि का सातवें भाव में, मंगल मीन राशि का नौवें भाव में, शुक्र वृषभ राशि का ग्यारहवें भाव में, सूर्य-बुध-राहु मिथुन राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत में आप बिना बात के ही किसी से उलझ सकते हैं। टारगेट समय पर पूरे नहीं हो पाएंगे। लॉटरी, जुआ या सट्टे जैसे कामों में न पड़ें तो अच्छा रहेगा। 6-7 जुलाई को धर्म और आध्यात्म की ओर रुझान बढ़ेगा। दूसरे सप्ताह की शुरूआत में अधिकारियों से अन-बन हो सकती है। घर के लिए कोई मंहगी चीज खरीद सकते हैं। संतान से जुड़ी किसी बात पर चिंता बनी रहेगी। 16 से 18 के बीच रूका हुआ पैसा मिल सकता है। हालांकि पैसा आते ही खर्च भी हो जाएगा। इस दौरान परिवार में किसी की तबीयत खराब हो सकती है। महीने के अंतिम सप्ताह में कोई अशुभ समाचार मिल सकता है। मित्रों के सहयोग से मुश्किल स्थिति को संभाल लेंगे। बिजनेस को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं।
812
कर्क राशिफल अगस्त 2020: इस महीने में सूर्य कर्क राशि का लग्न में, चंद्रमा-केतु-गुरु धनु राशि का छठे भाव में, शनि मकर राशि का सातवें भाव में, मंगल मीन राशि का नवें भाव में, शुक्र-राहु-बुध मिथुन राशि का बारहवें भाव में रहेगा। इस महीने पर सही जगह पर पैसे का निवेश करेंगे, भविष्य में इसका फायदा नजर आएगा। सामाजिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा। चंद्रमा और शनि की युति के कारण पारिवारिक जीवन में तनाव हो सकता है। वाहन भी सावधानी पूर्वक चलाएं। महीने के दूसरे सप्ताह में बिजनेस और नौकरी की स्थितियां सुधरेंगी। सहकर्मी भी आपको सहयोग करेंगे। इस दौरान मौसमी बीमारियों से सावधान रहें। इस दौरान आपको ऐसी जगह से मदद मिल सकती है, जहां से आपने उम्मीद नहीं की थी। महीने के तीसरे सप्ताह में आपसे कोई गंभीर लापरवाही हो सकती है। 17-18 को चंद्रमा आपकी राशि में रहेगा, इसका पूरा-पूरा फायदा आपको मिलेगा। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें और फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। अंतिम सप्ताह में बिजनेस से जुड़ा कोई बड़ा एग्रीमेंट हो सकता है। पार्टनर से जुड़े किसी विवाद का अंत भी इस समय हो जाएगा। 30-31 को मानसिक शांति मिलेगी।
912
कर्क राशिफल सितंबर 2020: इस महीने शुक्र कर्क राशि का लग्न में, सूर्य-बुध सिंह राशि का दूसरे भाव में, गुरु-केतु धनु राशि का छठें भाव में, शनि मकर राशि का सातवें भाव में, चंद्रमा कुंभ राशि का आठवें भाव में, मंगल मेष राशि का दसवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत में संतान से जुड़े मामलों में खर्च हो सकता है। पति-पत्नी में वैचारिक मतभेद हो सकता है। नए लोगों से संपर्क फायदेमंद साबित होंगे। 3-5 सितंबर का समय पक्ष में नहीं रहेगा। थोड़ा संभलकर रहें तो अच्छा रहेगा। दूसरे सप्ताह में लोग आपकी भावनाओं का गलत फायदा उठा सकते हैं। निवेश सोच-समझकर ही करें। किसी रिश्तेदार से मामूली बात पर कहासुनी हो सकती है। इस दौरान पारिवारिक जिम्मेदारी निभाने में सफल रहेंगे। महीने के मध्य में मंदी और मंहगाई की मार से आप परेशान रहेंगे। बिना पढ़े किसी कागज पर साइन न करें। 23 सितंबर को मेहमानों का आगमन हो सकता है। महीने के आखिर में कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है। बिजनेस में लाभ की स्थितियां बनेंगी। स्वास्थ्य में पहले से सुधार होगा।
1012
कर्क राशिफल अक्टूबर 2020: इस महीने में शुक्र सिंह राशि का दूसरे भाव में, सूर्य कन्या राशि का तीसरे भाव में, बुध तुला राशि का चौथे भाव में, केतु वृश्चिक राशि का पांचवें भाव में गुरु धनु राशि का छठे भाव में, शनि मकर राशि का सातवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत में चंद्रमा का नवें स्थान पर परिभ्रमण उन्नति कारक रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। राजकीय पक्ष से आपको लाभ प्राप्त होगा। शत्रु आपके सामने टिक नहीं पाएंगे। महीने के दूसरे सप्ताह में धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं, लेकिन थोड़ी-सी चूक का बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। इस दौरान घर में कोई शुभ कार्य हो सकता है। पिछले समय से चली आ रही समस्या का अंत होगा। 19-20 अक्टूबर को किसी से विवाद हो सकता है। अपने गुस्से पर काबू रखें। महीने के अंत में प्रेम प्रसंग के चलते आपकी बदनामी हो सकती है। परिवार में किसी की तबियत खराब होने के कारण अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। कोई पुराना रोग भी परेशान कर सकता है।
1112
कर्क राशिफल नवंबर 2020: इस महीने शुक्र कन्या राशइ का तीसरे भाव में, सूर्य-बुध तुला राशि का चौथे भाव में, केतु वृश्चिक राशि का पांचवें भाव में, गुरु धनु राशि का छठे भाव में, शनि मकर राशि का सातवें भाव में और राहु वृष राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत में लंबे समय से रूके काम या इंक्रीमेंट के समाचार मिल सकते हैं। शत्रु आपका नुकसान करने की कोशिश करेंगे, लेकिन सफल नहीं हो पाएंगे। 7 को कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। बिजनेस में की गई लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है। महीने के दूसरे सप्ताह में पति-पत्नी के बीच तनाव गहरा सकता है। बिजनेस में भी मुश्किलों का सामना करना पडे़गा। महीने के बीच में रुका हुआ पैसा मिल सकता है। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। 16 से 20 नवंबर के बीच काम-काज में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन सबकुछ ठीक हो जाएगा। महीने के अंतिम सप्ताह में अधिकारियों से संबंध आपके काम आएंगे। प्रमोशन के योग भी इस समय बन रहे हैं। आप इस समय ऊर्जा से भरे रहेंगे। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है।
1212
कर्क राशिफल दिसंबर 2020: इस महीने शुक्र तुला राशि का चौथे भाव में, सूर्य-बुध-केतु वृश्चिक राशि का पांचवें भाव में, शनि-गुरु मकर राशि का सातवें भाव में, मंगल मीन राशि का नवें भाव में, चंद्रमा-राहु वृषभ राशि का ग्यारहवें भाव में रहेंगे। महीने की शुरूआत में किसी बात पर आपका मूड ऑफ हो सकता है। जितनी मेहनत करेंगे, उतना ही फल मिलेगा। किसी से वाद-विवाद होने के योग भी इस समय बन रहे हैं। दैनिक कामों में समय निकलेगा। महीने के दूसरे सप्ताह में रोजगार से जुड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। बिजनेस से जुड़े काम बड़ी तेजी से होंगे। शत्रु नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, लेकिन सफल नहीं हो पाएंगे। 15 दिसंबर को धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। तीसरे सप्ताह में संपत्ति से जुड़ा विवाद समाप्त हो सकता है। ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। 19-21 के बीच कोई अप्रिय घटना घट सकती है। पति-पत्नी में सहयोगात्मक रवैया रहेगा। महीने के अंत में किसी महापुरुष से मुलाकात हो सकती है। इस समय आप पैसों का दुरुपयोग करने से बचें। धन लाभ के योग बन रहे हैं, लेकिन किसी पर अधिक भरोसा न करें।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved