MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • धनु राशिफल 2020 : इस राशि वालों को करना पड़ेगा मुश्किलों का सामना

धनु राशिफल 2020 : इस राशि वालों को करना पड़ेगा मुश्किलों का सामना

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पंडित प्रवीण द्विवेदी के अनुसार धनु राशि वालों को साल 2020 में शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव रहेगा। आपको इस साल हर मोर्चे पर समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। हेल्थ के लिहाज से भी ये साल कुछ ठीक नहीं रहेगा। कमर के नीचे के हिस्सों में तकलीफ हो सकती है। नौकरी में लक्ष्य को पूरा करने का दबाव आप पर बना रहेगा। सातवें स्थान पर राहु का परिभ्रमण 23 सितंबर तक रहेगा। जिसके कारण पति-पत्नी में तनाव की स्थिति बनती-बिगड़ती रहेगी। साल की शुरूआत में मंगल बारहवें स्थान पर है, अत: वाहन चलाने में सावधानी रखें। इस साल आपको बिजनेस में हर कदम संभलकर रखना होगा। आगे विस्तृत रूप से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा साल 2020

11 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Dec 24 2019, 04:43 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112
धनु राशिफल जनवरी 2020: इस महीने गुरु-शनि-बुध-सूर्य-केतु धनु राशि का लग्न में, शुक्र मकर राशि का दूसरे भाव में, चंद्रमा कुंभ राशि का तीसरे भाव में, राहु मिथुन राशि का सातवें भाव में, मंगल वृश्चिक राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत में आप अपने अधीनस्थों के सात तालमेल नहीं बैठा पाएंगे। आप स्वयं को बंधन में जकड़ा हुआ महसूस करेंगे। पैसों का नुकसान भी हो सकता है। कोई महंगी चीज गुम हो सकती है। काम में भी मन नहीं लगेगा। 8 से 15 के बीच कोई शुभ समाचार मिलेगा। संतान पक्ष की चिंता समाप्त होगी। इस बीच पति-पत्नी में किसी बात पर अन-बन हो सकती है। आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। आपके प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले सबके सामने आ सकते हैं। इस कारण परिवार में तनाव की स्थिति बनेगी। 18-19 को संपत्ति से जुड़े मामलों में उलझ सकते हैं। किसी से पैसा उधार लेना पड़ सकता है। अतिरिक्त प्रयास के बाद भी आप सफल नहीं हो पाएंगे। महीने का अंतिम सप्ताह थोड़ा राहत देने वाला रहेगा। इस सप्ताह कभी खुशी-कभी गम की स्थिति बनेगी।
212
धनु राशिफल फरवरी 2020: इस महीने केतु-गुरु धनु राशि का लग्न में, सूर्य-शनि मकर राशि का दूसरे भाव में, बुध-शुक्र कुंभ राशि का तीसरे भाव में, राहु मिथुन राशि का सातवें भाव में, मंगल वृश्चिक राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने का पहला सप्ताह शुभ फल देने वाला रहेगा। कानूनी मामले आसानी से हल हो जाएंगे। 3 से 5 के बीच संपत्ति से जुड़ा फायदा हो सकता है। नौकरी में लक्ष्यों की प्राप्ति होगी। उच्च शिक्षा से जुड़े मामलों में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। 8-9 को समय थोड़ा कष्टकारी रहेगा। वाहन पर खर्च हो सकता है। इस समय किसी को उधार न दें, नहीं तो पैसा अटक सकता है। ससुराल पक्ष से संबंधों में सुधार आएगा। 12-13 को काम की शुरूआत धीमी रहेगी। महीने के तीसरे सप्ताह में तनाव रहेगा। दांपत्य जीवन में दरार आ सकती है। आय में कमी आएगी। किसी काम के पूरे हो जाने से मन प्रसन्न रहेगा। जमीन-जायदाद के मामले इस समय हल हो सकते हैं। 23 को धन लाभ के योग बन रहे हैं। 25 से 30 तक का समय ठीक नहीं है। कोई अशुभ समाचार इस समय मिल सकता है।
312
धनु राशिफल मार्च 2020: इस महीने मंगल-केतु-गुरु धनु राशि का लग्न में, शनि मकर राशि का दूसरे भाव में, सूर्य-बुध कुंभ राशि का तीसरे भाव में, शुक्र-चंद्रमा मेष राशि का पांचवें भाव में, राहु मिथुन राशि का सातवें भाव में रहेगा। महीने के पहले सप्ताह में करियर को लेकर सही मार्गदर्शन मिलेगा। उत्तम सुख आपको इस समय मिलेंगे। पैसों का फायदा भी होगा। आप ऊर्जा और जोश से भरे रहेंगे। नए काम की शुरूआत इस समय हो सकती है। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। 14-15 के बीच जीवनसाथी के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। ये समय थोड़ा कष्टकारी रहेगा। आप जितनी तेजी से आगे बढ़ेंगे, मंजिल उतनी ही दूर होती जाएगी। विद्यार्थियों के लिए ये समय सफलता देने वाला रहेगा। 16 से 23 मार्च के बीच घर की मरम्मत से जुड़े खर्च हो सकते हैं। घर में सौहार्दपूर्ण माहौल रहेगा, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेंगी। विरोधी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। मार्च के अंतिम सप्ताह में संतान से किसी बात पर विवाद हो सकता है। कुछ गुप्त बातें सबके सामने आने से अपमान का सामना करना पड़ेगा।
412
धनु राशिफल अप्रैल 2020: इस महीने केतु धनु राशि का लग्न में, गुरु-मंगल-शनि मकर राशि का दूसरे भाव में, बुध कुंभ राशि का तीसरे भाव में, सूर्य मीन राशि का चौथे भाव में, शुक्र वृष राशि का छठे भाव में, चंद्रमा-राहु मिथुन राशि का सातवें भाव में रहेगा। महीने का पहला सप्ताह सामान्य रहेगा। आप लोगों को खुश रखने में सफल रहेंगे। इस समय वैवाहिक जीवन में कष्ट हो सकता है। बच्चों से जुड़े मामलों में अड़चन आ सकती है। महीने का दूसरा सप्ताह बिजनेस में नई संभावनाएं लेकर आएगा। चारों तरफ से लाभ की प्राप्ति होगी। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। 11-12 को थोड़ा मानसिक तनाव रहेगा। बिजनेस में संभलकर कोई कदम उठाएं, नहीं तो घाटा हो सकता है। 16 से 23 के बीच नए लोगों से संपर्क बनेंगे। कम मेहनत से भी अधिक कमाई कर सकते हैं। किसी समारोह में जाने का मौका मिलेगा। मान-सम्मान औ पद में वृद्धि होने के संकेत हैं। महीने के अंतिम सप्ताह में आपमें समर्पण का भाव रहेगा। माता-पिता की सेवा करेंगे। किसी महापुरुष से आपकी मुलाकात हो सकती है।
512
धनु राशिफल मई 2020: इस महीने केतु धनु राशि का लग्न में, गुरु-मंगल-शनि मकर राशि का दूसरे भाव में, सूर्य-बुध मेष राशि का पांचवें भाव में, शुक्र वृष राशि का छठे भाव में, राहु मिथुन राशि का सातवें भाव में रहेगा। महीने के आरंभ में जोखिम भरे काम से दूर रहें। कोर्ट-कचहरी के मामले उलझ सकते हैं। 4-5 को शांति का अनुभव होगा। परिवार के साथ समय बीता पाएंगे। कुछ खास लोगों से मुलाकात हो सकती है। अपने कर्तव्य ठीक तरीके से निभा पाएंगे। 8 से 15 के बीच परिवार के किसी बुजुर्ग की तबीयत अचानक खराब हो सकती है। पैसों व समय की बर्बादी हो सकती है। तीसरे सप्ताह में परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। किसी बात को लेकर मन उदास रहेगा। कोई आपको धोखा भी दे सकता है। महीने के अंतिम दिनों में पेट से जुड़े परेशान करेंगे। आठवां चंद्रमा तकलीफ देने वाला रहेगा। किस्मत का साथ इस समय बिल्कुल नहीं मिल पाएगा। 29 मई के बाद का समय थोड़ा राहत देने वाला रहेगा।
612
धनु राशिफल जून 2020: इस महीने केतु धनु राशि का लग्न में, गुरु-शनि मकर राशि का दूसरे भाव में, मंगल कुंभ राशि का तीसरे भाव में, शुक्र-सूर्य वृष राशि का छठे भाव में, बुध-राहु मिथुन राशि का सातवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत अच्छी रहेगी। आपके कामों को पसंद किया जाएगा। आप सही दिशा में आगे बढ़ेंगे, जिससे बिजनेस में फायदा होगा। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलेगी। परिवार के साथ बाहर मनोरंजन का कार्यक्रम बन सकता है। 5-6 जून को काम का बोझ बहुत अधिक रहेगा। कुछ चुनौतियों का सामना भी नौकरी में करना पड़ेगा। 8 को सन्मुख चंद्रमा लाभ की स्थिति बनाएगा। 11 से 13 के बीच का समय शुभ फल देने वाला रहेगा। किसी खास इच्छा की पूर्ति हो सकती है। महीने के तीसरे सप्ताह में पैसा कमाने के नए साधन मिलेंगे। इस समय आप किसी हिल स्टेशन पर परिवार के साथ जा सकते हैं। 23 को समय की चाल विपरीत रहेगी, इसलिए थोड़ा संभलकर रहें। महीने के अंतिम दिनों में असफलता का सामना करना पड़ सकता है। रोजमर्रा के कामों में अड़चने आएंगी।
712
धनु राशिफल जुलाई 2020: इस महीने गुरु-केतु धनु राशि का लग्न में, शनि मकर राशि का दूसरे भाव में, मंगल मीन राशि का चौथे भाव में, शुक्र वृष राशि का छठे भाव में, राहु-सूर्य-बुध मिथुन राशि का सातवें भाव में रहेगा। महीने की शुरुआत में केतु की सातवें भाव पर दृष्टि परिवार और जीवनसाथी से मतभेद करवाएगी। इस समय चिंताएं अधिक रहेंगी। विदेश जाने वाले लोगों को परेशानियां आएंगी। संतान के विवाह संबंधी समस्याएं इस समय बनी रहेंगी। 8 से 10 जुलाई के बीच बिजनेस में तरक्की के योग बन रहे हैं। नौकरी में नया पद भी मिल सकता है। 11 जुलाई के बाद दुर्घटना के योग बन रहे हैं। आपको कोई झूठ पकड़ा जा सकता है। किसी से गंभीर मतभेद भी हो सकता है। आपकी गुप्त बातें सभी को पता चल सकती हैं। 16 से 18 के बीच समय संपत्ति देने वाला रहेगा। बैंक बैलेंस बढ़ेगा। अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। कोई खुशखबरी मिल सकती है। महीने के अंतिम दिनों में बिजनेस के हालात आपके पक्ष में बनेंगे। समय और पैसों का उपयोग सही तरीके से कर पाएंगे। विद्यार्थियों को मनोवांछित परिणाम मिलेंगे।
812
धनु राशिफल अगस्त 2020: इस महीने केतु-चंद्रमा-गुरु धनु राशि का लग्न में, शनि मकर राशि का दूसरे भाव में, मंगल मीन राशि का चौथे भाव में, शुक्र-बुध-राहु मिथुन राशि का सातवें भाव में, सूर्य कर्क राशि का आठवें भाव में रहेगा। महीने के पहले सप्ताह में अंतिम दिन को छोड़ दें बाकी समय शानदार रहेगा। रोजगार के नए मौके मिलेंगे। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। ऑफिस में आपकी कार्यशैली अधिकारियों को पसंद आएगी। कोई बहुमूल्य उपहार भी मिल सकता है। 8-9 अगस्त को कोई बुरी खबर मिल सकती है। बनता हुआ काम अंतिम क्षणों में जाकर रूक जाएगा। 12-13 को उधार दिया पैसा वापस आ सकता है। इस समय आपको ध्यान पूरी तरह से लक्ष्य की ओर रहेगा। हेल्थ ठीक रहेगी। महीने के तीसरे सप्ताह में लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है। इस समय आप मौसमी बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। महीने के अंतिम दिनों में आप कुछ ज्यादा ही दिल खोलकर खर्च करेंगे। इस समय आपकी छबि लोगों के सामने खराब हो सकती है। भाई-बहन से संबंध बिगड़ सकते हैं।
912
धनु राशिफल सितंबर 2020: इस समय सूर्य-बुध सिंह राशि का नौवें भाव में, गुरु-केतु धनु राशि का लग्न में, शनि मकर राशि का दूसरे भाव में, चंद्रमा कुंभ राशि का तीसरे भाव में, मंगल मेष राशि का पांचवें भाव में, राहु मिथुन राशि का सातवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत में अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। 3 से 5 के बीच थोड़ा कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। यात्रा में परेशानियों का अनुभव हो सकता है। इस समय बाहर के खान-पान से दूरी बनाएं रखें। फिजूलखर्च हो सकता है। 11 से 13 के बीच दैनिक कार्यगति सामान्य रहेगी। आपके जीवन स्तर में सुधार आएगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। 14-15 को पैसों के मामले में हाथ तंग रह सकता है। तीसरे सप्ताह में पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। वक्त के साथ योजना में बदलाव फायदा करवाएगा। करियर में नए विकल्पों की तलाश पूरी होगी। महीने के अंतिम दिनों में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है। भाइयों से मधुर संबंध बनेंगे।
1012
धनु राशिफल अक्टूबर 2020: इस महीने गुरु धनु राशि का लग्न में, शनि मकर राशि का दूसरे भाव में, मंगल मेष राशि का पांचवें भाव में, राहु वृषभ राशि का छठे भाव में, शुक्र सिंह राशि का नौवें भाव में, सूर्य कन्या राशि का दसवें भाव में और केतु वृश्चिक राशि का बारहवें भाव में रहेगा। महीने की शुरूआत परेशानियों से होगी। चौथा चंद्रमा सुख-सुविधा में कमी लाएगा। वाहन संबंधी समस्याएं आ सकती हैं। आप करना अच्छा चाहेंगे, लेकिन हो उसका उल्टा जाएगा। नौकरी में आपकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की जा सकती है। 8 से 15 अक्टूबर के बीच का समय सामान्य फल देने वाला रहेगा। कोशिश करने से मनचाहे काम पूरे हो सकते हैं। बिजनेस में बहुत ज्यादा फायदा तो नहीं होगा, लेकिन नुकसान भी नहीं होगा। 20 से 25 अक्टूबर तक का समय थोड़ा हानिकारक रहेगा। आकस्मिक खर्च से परेशान रहेंगे। विरोधी आपको किसी मामले में उलझा सकते हैं। महीने के अंत में पुराना विवाद सुलझ सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियां ठीक से निभा पाएंगे। उत्साह में वृद्धि होगी। आय-व्यय की स्थिति पहले से बेहतर होगी।
1112
धनु राशिफल नवंबर 2020: इस महीने गुरु धनु राशि का लग्न में, शनि मकर राशि का दूसरे भाव में, मंगल मीन राशि का चौथे भाव में, राहु वृषभ राशि का छठे भाव में, शुक्र कन्या राशि का दसवें भाव में, सूर्य-बुध तुला राशि का ग्यारहवें भाव में रहेगा। महीने के पहले सप्ताह में आप अपनी प्रतिभा के दम पर अलग मुकाम हासिल करने में सफल रहेंगे। ये आपके सपने साकार करने का समय है। इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। पारिवारिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। नए संपर्क भी इस समय बनेंगे। 8-9 नवंबर का समय थोड़ा चिंताजनक रहेगा। खर्च की अधिकता के कारण कर्ज लेना पड़ सकता है। विरोधी आपकी गतिविधियों पर नजर रखेंगे। मनमौजी रवैया नुकसानदायक हो सकता है। किसी को काम को धैर्य से करें। 16-17 को बारहवां चंद्रमा चिंता बढ़ाएगा। इस समय आपकी हेल्थ पर बुरा असर पड़ेगा। मौसमी बीमारियां हो सकती हैं। जरूरी कामों के लिए भी ऑफिस से छुट्‌टी नहीं मिल पाएगी। 27 नवंबर के बाद समय में थोड़ा सुधार आएगा। आर्थिक स्थिति थोड़ी मजबूत होगी। कानूनी अड़चने कुछ कम होंगी। मनोरंजन में समय बीतेगा।
1212
धनु राशिफल दिसंबर 2020: इस महीने शनि-गुरु मकर राशि का दूसरे भाव में, मंगल मीन राशि का चौथे भाव में, चंद्रमा-राहु वृषभ राशि के छठे भाव में, शुक्र तुला राशि का ग्यारहवें भाव में, सूर्य-बुध-केतु वृश्चिक राशि के बारहवें भाव में रहेगा। महीने के पहले सप्ताह में पति-पत्नी में प्रेमभाव बढ़ेगा। दोनों एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। 4 से 6 बीच काम का अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा। करियर में संघर्ष रहेगा, लेकिन आपको कामयाबी मिलेगी। 8 से 15 के बीच विरोधी खुलकर आपने सामने आएंगे, लेकिन आपका अहित नहीं कर पाएंगे। आप परिस्थितियों के बीच सामंजस्य बैठाने में सफल रहेंगे। 13-14 को हेल्थ को लेकर थोड़े सावधान रहें। नौकरी, प्रमोशन, इंक्रीमेंट से जुड़े शुभ समाचार इस समय मिल सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। 17 से 25 दिसंबर के बीच पैसों आवक बनी रहेगी और खर्च भी अधिक होगा। खरीदारी के लिए ये समय उत्तम है। तकनीक का उपयोग कर आप बिजनेस में अपने साथियों से आगे निकल जाएंगे। महीने का अंतिम समय मिले-जुले परिणाम देने वाला रहेगा। दोस्तों का साथ मिलेगा और तनाव खत्म होगा।

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Recommended image2
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज
Recommended image3
10 जनवरी का राशिफल, 4 राशि वालों को होगी एक्सट्रा इनकम
Recommended image4
9 जनवरी का राशिफल, 4 राशि वालों की लव लाइफ रहेगी खुशहाल
Recommended image5
Shukra Gochar 2026: 3 राशि वालों के शुरू होंगे बुरे दिन, शुक्र करेगा कंगाल-होगी बड़ी धन हानि
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved