MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Nepal Flood
Nepal Flood Photo Gallery
Nepal Flood Update
Ujjain Karni Sena Clash
Nepal Flood
Toxic Movie Review
Toxic Box Office Collection
Happy Raksha Bandhan Wishes in Hindi
Toxic Vs Dhurandhar 2 Box Office Collection
Ankit Baliyan Murder
Awarapan 2 Box Office Collection
Delhi Model Murder
Nepal Flood Vulnerability
Top 10 Morning News
Delhi Weather Update
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • Entertainment
  • South Cinema
  • 11 साल में विजय देवरकोंडा की 16 में से 4 फ़िल्में रहीं ब्लॉकबस्टर, डिजास्टर और फ्लॉप देने में भी नहीं रहे पीछे

11 साल में विजय देवरकोंडा की 16 में से 4 फ़िल्में रहीं ब्लॉकबस्टर, डिजास्टर और फ्लॉप देने में भी नहीं रहे पीछे

एंटरटेनमेंट डेस्क. करन जौहर (Karan Johar) के धर्मा प्रोडक्शन (Dharma Production) के बैनर तले बनी फिल्म 'लाइगर'(Liger) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म से तेलुगु फिल्मों के एक्टर विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा है। यह विजय के करियर की 17वीं फिल्म है। इससे पहले वे 16 फिल्मों में नज़र आ चुके हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं 11 साल के करियर में दी गईं इन 17 फिल्मों में से उनकी ब्लॉकबस्टर सिर्फ 4 ही रही हैं। खास बात यह है कि इसमें से भी सिर्फ 100 करोड़ रुपए के कलेक्शन को एक ही फिल्म पार कर पाई है। आइए आपको बताते हैं विजय देवरकोंडा की  सभी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में...

3 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Aug 25 2022, 08:30 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

विजय देवरकोंडा ने 2011 में आई फिल्म  'Nuvvila' से एक्टिंग डेब्यू किया था, जिसका निर्देशन रवि बाबू ने किया था।फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े तो उपलब्ध नहीं हैं। लेकिन यह एवरेज रही थी।इसी तरह 2012 में शेखर कम्मुला के निर्देशन वाली 'लाइफ इज ब्यूटीफुल' भी बॉक्स ऑफिस पर एवरेज ही रही थी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
27

2012 के बाद विजय देवरकोंडा की अगली फिल्म 2015 में आई। टाइटल था 'Yevade Subramanyam', जिससे नाग अश्विन ने डायरेक्शन की दुनिया में कदम रखा था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहली दो फिल्मों के मुकाबले ठीक-ठाक रही थी। लेकिन हिट नहीं थी। 

37

बतौर लीड एक्टर विजय देवरकोंडा ने डेब्यू 2016 में आई 'Pelli Choopulu' से किया, जिसे तरुण भास्कर ने निर्देशित किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 25 करोड़ रुपए कमाए थे और यह ब्लॉकबस्टर रही थी।

47

2017 में विजय ने श्रीनिवास रवीन्द्र के निर्देशन वाली 'द्वारका' और संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी 'अर्जुन रेड्डी' में काम किया। 'द्वारका' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई तो वहीं 'अर्जुन रेड्डी' लगभग 52 करोड़ रुपए कमाकर ब्लॉकबस्टर हो गई।

57

2018 में विजय की 6 फ़िल्में आईं। इनमें से श्रीधर मैरी के निर्देशन में बनी 'Ye Mantram Vesave'फ्लॉप रही। नाग अश्विन के निर्देशन वाली 'महानटी' लगभग 97 करोड़ रुपए और परसुराम के डायरेक्शन वाली 'गीता गोविंदम' लगभग 100 करोड़ रुपए कमाकर ब्लॉकबस्टर रहीं। आनंद शंकर के निर्देशन में बनी 'NOTA' और  तरुण भास्कर के निर्देशन वाली 'Ee Nagaraniki Emaindhi' डिजास्टर साबित हुईं, जबकि राहुल संकृतियान के निर्देशन में बनी सुपरनेचुरल कॉमेडी थ्रिलर 'टैक्सीवाला'  लगभग 35.50 करोड़ रुपए कमाकर हिट साबित हुई।

67

2019 में विजय ने भरत कम्मा निर्देशित 'डियर कॉमरेड' में काम किया, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 32.56 करोड़ रुपए कमाए थे और फ्लॉप रही थी। इसी साल उन्होंने समीर सुलतान के निर्देशन में बनी 'Meeku Maathrame Cheptha' में कैमियो किया और इसे प्रोड्यूस भी किया। लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई।

77

2020 में विजय क्रांति माधव के निर्देशन में बनी फिल्म 'वर्ल्ड फेमस लवर' में काम किया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 17 करोड़ रुपए कमाए और फ्लॉप साबित हुई। 2021 में आई डायरेक्टर अनुदीप केवी की फिल्म 'Jathi Ratnalu' में विजय का कैमियो था।फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी।

और पढ़ें...

एक्टर ने पीटा, प्रोड्यूसर के कमरे में नहीं गई तो शो से निकाला, खुद से शादी करने वाली एक्ट्रेस ने सुनाई आपबीती

Bhabi Ji Ghar Par Hai के एक्टर को चुकानी पड़ी थी देव आनंद जैसा दिखने की कीमत, खुद बयां किया दर्द

Vikram Vedha के लिए ऋतिक रोशन की फीस कर देगी हैरान, रकम इतनी मोटी कि 'रक्षा बंधन' का बजट भी लगे फीका

'झलक दिखला जा 10' के बाद 'Bigg Boss 16' में भी नजर आएंगे पारस कलनावत! यह थी'अनुपमा'छोड़ने की वजह

 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
यश और कियारा आडवाणी का इंटीमेट सीन हुआ लीक, सामने आया Toxic का VIDEO
Recommended image2
Toxic Social Media Review: दमदार एक्शन के बीच यश की 'टॉक्सिक' बनी 'टॉर्चर', पढ़ें सोशल मीडिया रिव्यू
Recommended image3
Toxic Fans Review: यश की ‘Toxic’ रिलीज होते ही मचाया तहलका, सोशल मीडिया पर छाया फैंस का रिएक्शन
Recommended image4
₹2,000 तक पहुंचा ‘Toxic’ का टिकट, यश के फैंस में जबरदस्त क्रेज
Recommended image5
Khalifa Review: पृथ्वीराज का स्वैग और जबरदस्त एक्शन भी पड़े फीके, फिल्म में दिखीं ये 5 कमजोरियां
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved