- Home
- Entertainment
- South Cinema
- PHOTOS: बेहद खूबसूरत है इस एक्टर की पत्नी, किसी हीरोइन से कम नहीं लगतीं इन 12 सुपरस्टार की बीवियां
PHOTOS: बेहद खूबसूरत है इस एक्टर की पत्नी, किसी हीरोइन से कम नहीं लगतीं इन 12 सुपरस्टार की बीवियां
मुंबई। साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की शादी को 10 साल हो गए हैं। अल्लू ने 6 मार्च, 2011 को हैदराबाद में स्नेहा रेड्डी (Sneha Reddy) से शादी की थी। अल्लू और स्नेहा की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड्स के जरिए किसी शादी में हुई थी। अल्लू पहली नजर में ही स्नेहा को दिल दे बैठे थे। अल्लू की पत्नी स्नेहा बेहद खूबसूरत हैं और किसी हीरोइन से कम नहीं लगतीं। कपल के दो बच्चे हैं- बेटा अलु अयान और बेटी अलु अरहा। वैसे, साउथ में अल्लू अर्जुन ही नहीं बल्कि ऐसे कई एक्टर्स हैं, जिनकी पत्नियां बेहद खूबसूरत हैं। इस पैकेज में हम बता रहे हैं साउथ के पॉपुलर एक्टर्स की खूबसूरत Wife को।

अल्लू अर्जुन
पत्नी : स्नेहा रेड्डी
अल्लू अर्जुन और स्नेहा की मुलाकात एक शादी में हुई थी। अल्लू और स्नेहा ने उसी शादी में एक-दूसरे को अपने नंबर दिए और इसके बाद इनकी बातचीत शुरू हो गई। स्नेहा उस वक्त अपनी मास्टर्स की डिग्री पूरी कर अमेरिका से लौटी थीं, वहीं अल्लू अर्जुन भी तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में जाना-पहचाना नाम बन चुके थे। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया।
जूनियर एनटीआर :
पत्नी - लक्ष्मी प्रणति
जूनियर एनटीआर ने लक्ष्मी प्रणति से मार्च, 2011 में सगाई की थी। इसके बाद उन्होंने कानूनी मुश्किलों से बचने के लिए 5 मई, 2011 को प्रणति के 18 साल पूरे होने के बाद ही शादी की। जोड़ी का एक बेटा है, जिसका नाम अभय राम है।
रवि तेजा :
पत्नी - कल्याणी
साउथ फिल्म इंडस्ट्री में 'मास महाराजा' के नाम से पॉपुलर एक्टर रवि तेजा ने 26 मई, 2002 को कल्याणी से शादी की। उनके दो बच्चे हैं। बड़ी बेटी मोक्षदा का जन्म 6 जून, 2013 को हुआ। जबकि छोटे बेटे का नाम मानित भूपतिराजू है।
नागार्जुन :
पत्नी - अमाला
नागार्जुन ने 1990 में अपनी पहली पत्नी लक्ष्मी को तलाक देकर अमाला से शादी कर ली। उनके दो बेटे नागा चैतन्य (पहली पत्नी से) और अखिल अक्किनेनी दूसरी पत्नी अमाला से हैं।
सूर्या :
पत्नी - ज्योतिका
एक्टर, प्रोड्यूसर और टेलीविजन प्रेजेंटर सूर्या (सरवणन शिवकुमार) ने अपनी को-स्टार ज्योतिका से शादी की। कई साल रिलेशनशिप में रहने के बाद जोड़ी 2006 में शादी के बंधन में बंधी। इनके दो बच्चे है (बेटी दिया और बेटा देव)।
आर माधवन :
पत्नी : सरिता बिरजे
'रहना है तेरे दिल में', 'रंग दे बसंती', '3 इडियट्स', 'तनु वेड्स मनु' जैसी फिल्मों के साथ कई साउथ इंडियन फिल्मों में नजर आए आर माधवन ने 1999 में सरिता बिरजे से लव मैरिज की। माधवन और सरिता का एक बेटा है, जिसका नाम वेदांत माधवन है।
विजय जोसेफ :
पत्नी - संगीता
मशहूर साउथ इंडियन एक्टर विजय ने श्रीलंका की रहने वाली संगीता सूर्णलिंगम से 1999 में शादी की थी। जोड़ी के दो बच्चे बेटा संजय और बेटी दिव्या हैं।
राम चरण तेजा :
पत्नी - उपासना
प्रियंका चोपड़ा के अपोजिट फिल्म 'जंजीर' में नजर आए साउथ एक्टर राम चरण तेजा ने 14 जून, 2012 को अपोलो हॉस्पिटल्स के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन प्रताप सी. रेड्डी की पोती उपासना कमिनेनी से शादी की। उन्होंने 2016 में अपना प्रोडक्शन हाउस खोला, जिसका नाम 'कोन्निडेला प्रोडक्शन कंपनी' है। रामचरण एक्टर चिरंजीवी के बेटे हैं।
अजीत कुमार :
पत्नी - शालिनी
अजीत कुमार ने फिल्म 'अमरकलम' में को-स्टार रहीं शालिनी से शादी की थी। 1999 में अजित ने शादी के लिए प्रपोज किया और 2000 में जोड़ी शादी के बंधन में बंधी। इनके दो बच्चे बेटी अनुष्का और बेटा अद्विक हैं।
महेश बाबू :
पत्नी - नम्रता
2005 में महेश बाबू ने मिस इंडिया और बॉलीवुड एक्ट्रेस रहीं नम्रता शिरोडकर से शादी की थी। महेश बाबू नम्रता से उम्र में साढ़े तीन साल छोटे हैं। महेश-नम्रता के दो बच्चे (बेटा गौतम और बेटी सितारा) हैं।
धनुष :
पत्नी - ऐश्वर्या :
'रांझणा' से बॉलीवुड में धमाकेदार पारी की शुरुआत करने वाले साउथ सुपरस्टार धनुष ने रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या से 2004 में शादी की थी। ऐश्वर्या डायरेक्टर, डांसर, सिंगर, राइटर के साथ आंत्रप्रेन्योर भी हैं।
पृथ्वीराज सुकुमारन :
पत्नी : सुप्रिया
ऐश्वर्या राय के साथ 'रावन' और रानी मुखर्जी की फिल्म 'अईया' में नजर आए साउथ एक्टर पृथ्वीराज ने 2011 में सुप्रिया मेनन से शादी की थी। 2014 में जोड़ी की बेटी का जन्म हुआ।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।