MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Technology
  • Tech News
  • Google ने बैन किए 25 ऐप, चुरा रहे थे फेसबुक लॉगइन डिटेल्स; आपके फोन में हों तो तुरंत करें डिलीट

Google ने बैन किए 25 ऐप, चुरा रहे थे फेसबुक लॉगइन डिटेल्स; आपके फोन में हों तो तुरंत करें डिलीट

टेक डेस्क। गूगल प्ले स्टोर ने करीब 25 एंड्रॉइड ऐप्स को हटा दिया है। बताया जा रहा है कि ये ऐप्स यूजर्स के फेसबुक लॉगइन डिटेल्स चुरा रहे थे। इसके बारे में साइबर सिक्युरिटी फर्म एविना (Evina) ने गूगल को अलर्ट किया, जिसके बाद गूगल ने प्ले स्टोर से इन ऐप्स को हटा दिया। ये ऐप एक मालवेयर के साथ आते थे, जो फेसबुक लॉगइन डिटेल्स की रिकॉर्ड रखता था। ये ऐप साइबर सिक्युरिटी के लिहाज से काफी खतरनाक पाए गए। ये 25 ऐप्स करीब 2 मिलियन (20 लाख) बार डाउनलोड किए जा चुके हैं। इनमें से ज्यादातर फ्लैशलाइट, वॉलपेपर मैनेजमेंट, स्क्रीनशॉट एडिटर, हेल्थ और मौसम से संबंधित जानकारी देने वाले हैं। इन ऐप्स के बारे में कहा जा रहा है कि जितनी जल्दी हो, इन्हें अपने फोन से डिलीट कर देना चाहिए। इनमें से कितने ही ऐप्स ऐसे हैं, जिन्हें लाखों बार डाउनलोड किया गया है। देखें इनकी लिस्ट।  1. सुपर वॉलपेपर्स फ्लैशलाइट्स (Super Wallpapers Flashlight)। इसके 5 लाख डाउनलोड हैं। 2.  पेडेनटेफ (Padenatef)। इसके 5 लाख से भी ज्यादा डाउनलोड हैं। 3. वॉलपेपर लेवल (Wallpaper Level)। इसके 1 लाख से भी ज्यादा डाउनलोड हैं। 4. कॉन्टुर लेवल वॉलपेपर (Contour level wallpaper)। इसके 1 लाख से ज्यादा डाउनलोड हैं। 5. आईप्लेयर और आईवॉलपेपर (Iplayer & iwallpaper)। इसके 1 लाख से ज्यादा डाउनलोड हैं। 6. वीडियोमेकर (Video maker)। इसके 1 लाख से ज्यादा डाउनलोड हैं। 7. कलर वॉलपेपर्स (Color Wallpapers)। इसके भी एक लाख से ज्यादा डाउनलोड हैं। 8. पेडोमीटर (Pedometer) के 1 लाख से ज्यादा डाउनलोड। 9. पावरफुल फ्लैशलाइट (Powerful Flashlight)।  इसके 1 लाख से ज्यादा डाउनलोड हैं। 10. सुपर ब्राइट फ्लैशलाइट (Super Bright Flashlight)। 11. सुपर फ्लैशलाइट (Super Flashlight) के भी 1 लाख से ज्यादा डाउनलोड हैं। 12. सोलिटायर गेम (Solitaire game) के भी 1 लाख से ज्यादा डाउनलोड हैं। 13. एक्युरेट स्कैनिंग ऑफ क्यूआर कोड (Accurate scanning of QR code) के 50 हजार से ज्यादा डाउनलोड हैं। 14. क्लासिक कार्ड गेम (Classic card game) के 50 हजार डाउनलोड हैं। 15. जंक फाइल क्लीनिंग (Junk file cleaning) के 50 हजार डाउनलोड हैं। 16. सिंथेटिक जेड (Synthetic Z) के 50 हजार डाउनलोड हैं। 17. फाइल मैनेजर (File Manager) के 50 हजार डाउनलोड। 18. कम्पोजिट जेड (Composite Z) के भी 50 हजार डाउनलोड हैं। 19. स्क्रीनशॉट कैप्चर (Screenshot capture) के 10 हजार डाउनलोड हैं। 20. डेली होरोस्कोप वॉल पेपर्स (Daily Horoscope Wallpapers) के करीब 10 हजार डाउनलोड हैं। 21. वॉक्सिया रीडर (Wuxia Reader) के करीब 10 हजार डाउनलोड हैं। 22. प्लस वेदर (Plus Weather) के भी करीब 10 हजार डाउनलोड हैं। 23. एनाइम लाइव वॉलपेपर (Anime Live Wallpaper) के करीब 100 डाउनलोड हैं। 24. आई हेल्थ स्टेप काउंटर (iHealth step counter) के डाउनलोड के बारे में जानकारी नहीं है। 25. कॉम.टाइप.फिक्शन (Com.tyapp.fiction)। इस ऐप के डाउनलोड के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।  

1 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Jul 04 2020, 04:58 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

खतरनाक ऐप्स
ये ऐप्स फोन के लिए हर लिहाज से खतरनाक हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि ये फेसबुक लॉगइन डाटा के सात कई संवेदनशील जानकारियां चुरा लेतें हैं। इसलिए इन्हें तत्काल डिलीट कर देना चाहिए। 

210

फ्लैशलाइट
फ्लैशलाइट का इस्तेमाल ज्यादातर स्मार्टफोन में किया जाता है। इसे बेहद रिस्की ऐप माना गया है। इसके डाउनलोड 5 लाख से भी ज्यादा हैं। 
 

310

वॉलपेपर लेवल
वॉलपेपर लेवल के 1 लाख से भी ज्यादा डाउनलोड हैं।

410

कॉन्टुर लेवल वॉलपेपर
कॉन्टुर लेवल वॉलपेपर के 1 लाख से ज्यादा डाउनलोड हैं।

510

आईप्लेयर
आईप्लेयर और आईवॉलपेपर के 1 लाख से ज्यादा डाउनलोड हैं।

610

वीडियोमेकर
वीडियोमेकर इसके 1 लाख से ज्यादा डाउनलोड हैं।

710

कलर वॉलपेपर्स
कलर वॉलपेपर्स इसके भी एक लाख से ज्यादा डाउनलोड हैं।

810

पेडोमीटर
पेडोमीटर के 1 लाख से ज्यादा डाउनलोड हैं।

910

पावरफुल फ्लैशलाइट
पावरफुल फ्लैशलाइट के 1 लाख से ज्यादा डाउनलोड हैं।

1010

सोलिटायर गेम 
सोलिटायर गेम के भी 1 लाख से ज्यादा डाउनलोड हैं।

टेक समाचार: In depth coverage of tech news (टेक न्यूज़) in Hindi covering tech gadget launches, price & specification & LIVE updates at Asianet News

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
AI से बना वीडियो अब नहीं चलेगा! सरकार ने कस दिया शिकंजा, जानिए नए नियम
Recommended image2
घर से निकलते वक्त फोन का वाई-फाई जरूर बंद करें, जानें आखिर क्यों...
Recommended image3
Top Safety Apps For Woman: हर लड़की के मोबाइल में होने चाहिए ये IMP सेफ्टी ऐप्स
Recommended image4
Redmi Note 15 5G भारत में लॉन्च, जोरदार हैं खासियत और रेंज में कीमत
Recommended image5
WhatsApp Chat को बनाना है सुपर सेफ? अपनाएं 7 तरीके, कोई नहीं पढ़ पाएगा आपकी बातें
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved