MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Technology
  • Tech News
  • क्या आपके मोबाइल पर भी आते हैं BANK से ऐसे मैसेज? SBI ने दी चेतावनी- भूलसे भी ना खोलें मैसेज बॉक्स

क्या आपके मोबाइल पर भी आते हैं BANK से ऐसे मैसेज? SBI ने दी चेतावनी- भूलसे भी ना खोलें मैसेज बॉक्स

टेक डेस्क: अक्सर हमारे मोबाइल फोन में बैंकों से आसान तरीके से लोन लेने का मैसेज आता है। इन मैसेजेस में लोन लेने के लिए लिंक भी मौजूद रहता है, जिसपर क्लिक कर लोन लेने का ऑप्शन दिए जाने का दावा किया जाता है। लेकिन अब स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने लोगों से इन मैसेजेस की असलियत बताई है। एसबीआई ने इसे ऑनलाइन फ्रॉड का बेहद आसान तरीका बताया है। इसके लिए SBI ने कुछ टिप्स जारी किये हैं ताकि लोग ऑनलाइन फ्रॉड से बच सकें। 

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Feb 25 2021, 10:53 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

समय के साथ तकनीक ने काफी तरक्की कर ली है। इसका असर लोगों की आम जिंदगी पर साफ़ नजर आता है। बैंकिंग सेक्टर भी इससे अछूता नहीं है। पहले जहां पैसों के लेन-देन में बैंक के चक्कर लगाने पड़ते थे, अब ऑनलाइन ही ये काम बड़ी आसानी से हो जाता है। लेकिन इस सुविधा के साथ ही फ्रॉड के मामलों में भी इजाफा हो गया है। 

27

जबसे ऑनलाइन ट्रांजेक्शन बढ़ा है, तबसे लोग साइबर फ्रॉड का शिकार हो रहे हैं। थोड़ी सी लापरवाही और लोगों की मेहनत की कमाई डूब जाती है। SBI ने लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए कुछ टिप्स दिए हैं। इनके जरिये आप अपने पैसों को डूबने से बचा सकते हैं। 

37

SBI ने इसमें बैंकों के नाम से लगभग हर दिन मोबाइल में आने वाले मैसेज का जिक्र किया है। इन मैसेज में कम समय में और बिना किसी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लोन लेने का ऑप्शन दिया जाता है। एसबीआई ने ऐसे मैसेज से बचने को कहा है। 
 

47

इन मैसेज में लिंक दिया जाता है जिसपर क्लिक करने पर लोन मिलने की बात कही जाती है। लेकिन SBI ने बताया कि कभी भी बैंक ऐसे मैसेज नहीं  भेजती। ये फ्रॉड करने  वालों की चाल होती है। ऐसे लिंक्स पर कभी भी क्लिक नहीं करना चाहिए। 

57

SBI ने ट्विटर पर लोगों को आगाह किया कि ये लिंक्स फ्रॉड का आसान तरीका होते हैं। इनपर क्लिक कर बिना डॉक्युमेंट के आपको लोन तो नहीं मिलेगा, लेकिन आपके अकाउंट में जमा पैसे जरूर उड़ा लिए जाएंगे। 

67

इन लिंक्स पर क्लिक करने के बाद आपसे किसी ऐप को डाउनलोड करने को भी कहा जा सकता है। ये ऐप्स ना सिर्फ आपका पर्सनल डाटा चुराते हैं बल्कि आपके बैंक अकाउंट की जानकारी चुराकर पैसे भी उड़ा लेते हैं। SBI ने लोन से सम्बंधित कॉल्स को भी अवॉयड करने का सुझाव दिया। 

77

SBI ने लोगों से अपने ऑनलाइन बैंकिंग एप का पासवर्ड जल्दी-जल्दी बदलते रहने का सुझाव दिया। इससे आपका आईडी सुरक्षित रहता है। साथ ही अगर आपको बैंक से जुड़ी किसी स्कीम का पता लगाना है तो हमेशा एसबीआई  या  किसी भी बैंक के ऑफिशियल वेबसाइट पर ही जाएं। 

टेक समाचार: In depth coverage of tech news (टेक न्यूज़) in Hindi covering tech gadget launches, price & specification & LIVE updates at Asianet News

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
घर से निकलते वक्त फोन का वाई-फाई जरूर बंद करें, जानें आखिर क्यों...
Recommended image2
Top Safety Apps For Woman: हर लड़की के मोबाइल में होने चाहिए ये IMP सेफ्टी ऐप्स
Recommended image3
Redmi Note 15 5G भारत में लॉन्च, जोरदार हैं खासियत और रेंज में कीमत
Recommended image4
WhatsApp Chat को बनाना है सुपर सेफ? अपनाएं 7 तरीके, कोई नहीं पढ़ पाएगा आपकी बातें
Recommended image5
AI से भूलकर भी ना पूछें इस तरह के सवाल, पड़ सकते हैं मुश्किल में!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved