MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Technology
  • Tech News
  • Twitter दे रहा पैसे कमाने का सुनहरा अवसर, कंपनी ले आई नया फीचर, जान लें कैसे करना है यूज

Twitter दे रहा पैसे कमाने का सुनहरा अवसर, कंपनी ले आई नया फीचर, जान लें कैसे करना है यूज

Twitter एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां से लोग किसी भी मुद्दे पर अपने विचार शेयर कर सकते हैं। ऐसे में पिछले कुछ दिनों से ये ऐप लगातार नए फीचर्स लेकर आ रहा है। इसी बीच ट्विटर एक नया फीचर Tip Jar लेकर आया है। हालांकि, ये फीचर्स अभी सीमित लोगों के लिए ही है। इससे पहले कंपनी ने Twitter Spaces फीचर्स को सभी के लिए शुरू किया है।

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : May 07 2021, 04:08 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

बताया जा रहा है कि ये फीचर Twitter यूजर्स को पैसे कमाने में मदद करेगा। इसकी मदद से आप उन ट्विटर अकाउंट को टिप दे सकते हैं, जिनके कंटेंट आपको पसंद हों। इस फीचर को सेटअप करने के बाद twitter हैंडल के फॉलो बटन के बगल में पैसे का आइकॉन बना हुआ दिखेगा। 

27

क्या है इसका उद्देश्य? 

ट्विटर की मानें तो ये एक-दूसरे को पैसे भेजने और पाने का आसान तरीका है। इसमें यानी की Tip Jar में Bandcamp, Pateron, Paypal, Venmo और  Cash App का भी सपोर्ट दिया गया है। यानी की अगर आप इस नए फीचर्स का इस्तेमाल कर रहे हैं तो सबसे पहले कंफर्म कर लें कि इन प्लेटफॉर्म पर आपका अकाउंट जरूर हो। तभी आप पैसे रिसीव कर सकेंगे।  

37

ट्विटर पर मिलने वाले पैसे में नहीं होगा कंपनी का कोई हिस्सा 

Twitter की ओर से ये भी कहा गया है कि इस टिप जार के जरिए, जो पैसे एक यूजर से दूसरे यूजर को भेजे जाएंगे उसमें ट्विटर का कोई हिस्सा नहीं होगा। एंड्रॉयड सेट में Tip Jar फीचर Spaces में भी काम करेगा। ये ट्विटर का लाइव ऑडियो बेस्ड फीचर है और इन दिनों ये काफी पॉपुलर है। 

47

क्यों की गई टिप जार की शुरुआत? 

Twitter की ओर से कहा गया कि इस प्लेटफॉर्म पर लोग बातचीत करते हैं, इसलिए कंपनी एक-दूसरे को सपोर्ट करने के लिए रीट्वीट, लाइक्स और फॉलो से ज्यादा करना चाहती है। इसी वजह से टिप जार की शुरुआत की गई। कंपनी ने कहा कि ट्विटर के अंदर लोगों को पैसे दे कर सपोर्ट करने की राह में ये पहला कदम है। 

57

पहले किनके लिए दिया गया है फीचर

कंपनी की मानें तो फिलहाल ये फिचर लिमिटेड लोगों के साथ टैस्ट किया जा रहा है। ये फिलहाल English में है और आने वाले समय में और भी लैंग्वेज सपोर्ट दिया जाएगा। फिलहाल, ये चुने हुए जर्नलिस्ट, एक्सपर्ट्स, क्रिएटर्स और नॉन प्रॉफिट्स को ये फीचर दिया गया है और जल्द ही इसे और लोगों के लिए भी खोल दिया जाएगा। 

67

सेटअप करने के लिए क्या करना होगा? 

Tip Jar को सेटअप करने के लिए पहले प्रोफाइल एडिट ऑप्शन में जाना है। यहां सबसे नीचे टिप जार लिखा मिलेगा। इसे अनेबल करना है। इसके बाद आपको पेमेंट मेथड एंटर करना है। इसके बाद टिप जार फीचर तैयार है। अगर आपको ये फीचर मिला होगा तो आपके नाम के आगे ये फीचर में दिखेगा और यहां क्लिक करके कोई ट्विटर यूजर आपको पैसा भेज सकता है। 

77

Super Follow लाने की तैयारी में भी है ट्विटर 

इसके अलावा आने वाले समय में कंपनी ट्विटर अकाउंट के खास कंटेंट को एक्सेस करने के लिए Super Follow भी लाने की तैयारी कर रही है। 

टेक समाचार: In depth coverage of tech news (टेक न्यूज़) in Hindi covering tech gadget launches, price & specification & LIVE updates at Asianet News

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
घर से निकलते वक्त फोन का वाई-फाई जरूर बंद करें, जानें आखिर क्यों...
Recommended image2
Top Safety Apps For Woman: हर लड़की के मोबाइल में होने चाहिए ये IMP सेफ्टी ऐप्स
Recommended image3
Redmi Note 15 5G भारत में लॉन्च, जोरदार हैं खासियत और रेंज में कीमत
Recommended image4
WhatsApp Chat को बनाना है सुपर सेफ? अपनाएं 7 तरीके, कोई नहीं पढ़ पाएगा आपकी बातें
Recommended image5
AI से भूलकर भी ना पूछें इस तरह के सवाल, पड़ सकते हैं मुश्किल में!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved