MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Technology
  • Tech News
  • 2006 में किया गया था दुनिया का सबसे पहला Tweet, जानें किसने कब और क्या किया था TWEET?

2006 में किया गया था दुनिया का सबसे पहला Tweet, जानें किसने कब और क्या किया था TWEET?

टेक डेस्क: आज के समय में लोगों की लाइफ में सोशल नेटवर्किंग साइट्स  काफी जरुरी हो गई है। लगभग हर कोई किसी ना किसी सोशल नेटवर्किंग साइट पर एक्टिव रहता ही है। चाहे फेसबुक हो या इंस्टाग्राम या फिर ट्विटर, लोग अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर एक्टिव रहते हैं। ट्विटर पर लोग कम शब्दों में अपने विचार शेयर करते हैं। इसपर आप चाहें तो लिंक्स और तस्वीरें भी शेयर कर सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे पहला ट्वीट अब बिकने को तैयार है। जी हां, दुनिया का  सबसे पहला ट्वीट बिक रहा है। ये था दुनिया का सबसे पहला ट्वीट... 

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Mar 07 2021, 02:03 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

दुनिया का सबसे पहला ट्वीट अब बिकने जा रहा है। ये ट्वीट की कीमत करोड़ों में पहुंच गई है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि आखिर दुनिया का सबसे पहला ट्वीट कौन सा है और इसे किसने ट्वीट किया था?

27

दुनिया का सबसे पहला ट्वीट ट्विटर के CEO जैक डोर्सी ने किया था। खुद जैक इस ट्वीट को बेच रहे हैं। इसे 2006 में किया गया था। इसे जैक ने अपने अकाउंट से ट्वीट किया था। 

37

अब आपको बताते हैं कि आखिर जैक ने क्या ट्वीट किया था? मार्च 2006 में जैक ने अपने अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा था-  'जस्ट सेटिंग अप माय ट्विटर' (just setting up my twttr)

47

जैक अपने ट्वीट को नॉन-फंजीबल टोकंस NFT's के तहत बेच रही है। इसे जैक ने यूनिक डिजिटल सिग्नेचर के तौर पर वैल्यूएबल्स बाई सेंट नाम की वेबसाइट पर बेचने को लिस्ट किया था। 

57

NFT एक डिजिटल टोकन होता है, जिसे कोई भी ऑनलाइन खरीदता है। इसके बाद वो उस चीज को दुबारा बेच भी सकता है। जितनी कीमत पर उसे ख़रीदा गया था, उससे ज्यादा में इसे बेचा जा सकता है। 
 

67

अपने पहले ट्वीट की सेल की खबर खुद ट्विटर के CEO ने अपने अकाउंट से ट्वीट कर लोगों ने दी। जैक ने इसे खरीदने की लिंक भी शेयर की है, जहां से आप भी इसे पर्चेस कर सकते हैं। 

77

ये ट्वीट पिछले साल दिसंबर से ही सेल में लगा है। लेकिन अब जब जैक ने इसे लेकर  ट्वीट किया, तब लोगों का ध्यान इसपर गया। अभी तक कई लोगों ने इस ट्वीट को खरीदने के लिए बोली लगाई है। जानकारी के मुताबिक, इस ट्वीट को खरीदने के लिए लगाई गई सबसे ज्यादा बोली अभी 60 हजार डॉलर है। ये अमाउंट भारतीय करेंसी में 4 करोड़ 39 लाख रुपए है। 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved