क्या अस्थमा के मरीजों को तेजी से जकड़ रहा कोविड-19? जानें क्या हैं इसके लक्षण
दुबई. कोविड-19 की दूसरी लहर काफी खतरनाक साबित होती जा रही है। पिछले 24 घंटे में 4.03 लाख नए मामले सामने आ चुके हैं। लगातार दूसरे दिन 4 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। ऐसे में अस्थमा मरीजों को डर सता रहा है कि कोरोना वायरस इन मरीजों पर तेजी से अटैक कर रहा है। डॉक्टर्स भी अस्थमा के मरीजों को ज्यादा सावधान रहने की सलाह दे रहे हैं। इस बीच आपको दोनों बीमारियों के लक्षण के बारे में बता रहे हैं। आइए जानते हैं...
| Published : May 09 2021, 04:00 PM IST / Updated: May 09 2021, 04:04 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
क्या है अस्थमा?
फकीह विश्वविद्यालय हॉस्पिटल दुबई के डॉक्टर जुलियो का अस्थमा को लेकर कहना है कि 'हवा में सूजन की पुरानी बीमारी है।' वहीं, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की मानें तो अस्थमा से करीब 300 लोग सफर कर रहे हैं। इससे दुनियाभर के लोगों को जीवन की गुणवत्ता पर असर पड़ रहा है। इससे दुनियाभर में हर साल 5 लाख के करीब मौतें होती है।
ये हैं अस्थमा के लक्षण
1. गले में घरघराहट, कफ और छाती पर खिंचाव अस्थमा के शुरुआती लक्षण हैं।
2. जब आपकी सांस फूलने लगती है तो आप खाने, सोने और बोलने में असमर्थ महसूस करने लगते हैं।
3. सांस का तेजी से चलना।
4. हर्ट बीट भी तेजी से चलने लगती है।
5. अस्थमा में कमजोरी महसूस होने लगती है। इससे थकावट और चक्कर आने लगता है।
6. शरीर में ऑक्सीजन की कमी के कारण होठ और उंगलियां नीली पड़ जाती हैं।
7. अस्थमा का एक लक्षण बेहोशी का भी है।
कोविड-19 के कारण आता है अस्थमा अटैक
डॉक्टर्स का कहना है कि अधिकतर लोगों को अस्थमा के अटैक कोविड-19 के लक्षण के कारण आ रहे हैं। हालांकि, सभी अस्थमा से जुड़े लक्षण के लिए कोविड-19 को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है। मरीजों को ये जानना जरूरी है कि जब आप कोविड-19 से संक्रमित होते हैं तो सांस लेने में तकलीफ होती है। ये तभी होता है जब आपका ऑक्सीजन लेवल गिर जाता है। पहले आपको बुखार, सूखी खांसी और बहुत थकान होती है।
क्या अस्थमा के मरीजों पर तेजी से अटैक कर रहा कोविड-19?
डॉ. गोमेज के हवाले कहा जा रहा है कि अभी तक इसका कोई सबूत नहीं मिल पाया है कि अस्थमा के मरीजों पर कोविड-19 तेजी से अटैक कर रहा है। लेकिन, उन्हें ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। अगर वो किसी भी तरह के वायरस से संक्रमित होते हैं तो उन्हें ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। अस्थमा के मरीजों को मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग, हैंड सेनिटाइज और वायरस के संक्रमण के खतरे को कम करने के लिए सारे प्रोटोकॉल्स को फॉलो करना चाहिए।
अस्थमा के मरीजों को वैक्सीन लेना चाहिए या नहीं
अस्थमा के मरीजों को अपनी बीमारी पर काबू पाने के लिए वैक्सीन ले लेना चाहिए। डॉ. सैनाल्बदीन की मानें तो उनका कहना है कि 'अस्थमा पर काबू पाने का मतलब है कि पेशेंट ने अटैक आने के चांस को कम कर दिया है। इसके लिए उसे अपनी दवाइयां भी टाइम पर लेना चाहिए। जिन्हें अस्थमा अटैक आ जाता है उनकी बीमारी कंट्रोल में नहीं होती है। उसे डॉक्टर्स की सलाह पर ही वैक्सीन लेना चाहिए।'