खड़गे के जीतते ही सड़कों पर नाचने लगे कांग्रेसी, 10 फोटो में देखिए आज कहां क्या हुआ
ट्रेंडिंग डेस्क। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव का परिणाम बुधवार को जारी हो गया। पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को इसमें जीत हासिल हुई है। उन्हें 7897 वोट मिले, जबकि थरूर को 1072 वोट मिले। ऐसे में खड़गे ने बड़े अंतर से थरूर को हराकर कांग्रेस अध्यक्ष का पद हासिल कर लिया। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात के गांधी नगर जिले में डिफेंस एक्सपो के 12वें संस्करण का उद्घाटन किया। एशिया की इस सबसे बड़ी रक्षा प्रदर्शनी में एक से एक हथियारों को डेमो के तौर पर रखा गया है। वहीं, जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकी हमले में मारे गए रामसागर और मुकेश का शव कन्नौज स्थित उनके गांव पहुंचा। यहां उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। आइए तस्वीरों में देखते हैं आज की कुछ प्रमुख झलकियां।

मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। उनकी जीत की सूचना मिलते ही समर्थक झूमने और नाचने लगे।
पार्टी कार्यालय में समर्थकों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई, बधाई दी और ढोल-नगाड़ों की थाप पर खुशी मनाते हुए नाचते दिखे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को गुजरात की राजधानी गांधीनगर में डिफेंस एक्सपो के 12वें संस्करण का उद्घाटन किया।
गांधी नगर में आयोजित डिफेंस एक्सपो को एशिया की सबसे बड़ी रक्षा प्रदर्शनी बताई जा रही है। इसमें दुनियाभर के रक्षा सौदागर शामिल हुए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डिफेंस एक्सपो मे एंटी ड्रोन डिफेंस सिस्टम देखते हुए। फोटो में कंपनी के प्रतिनिधि इसकी खासियतों से उन्हें रूबरू कराते हुए दिख रहे हैं।
इस प्रदर्शनी की थीम पाथ टू प्राइड रखी गई है। मंगलवार, 18 अक्टूबर से शुरू हुआ यह डिफेंस एक्सपो इस साल 22 अक्टूबर तक चलेगा।
आंखें नम कर देने वाली यह दुखद तस्वीर कन्नौज में रामसागर के परिजनों की है। कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने वहां मजदूरी करने गए रामसागर और मुकेश की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इनके शव आज कन्नौज पहुंचे हैं।
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव अपने दिवंगत पिता मुलायम सिंह यादव की अस्थियों और राख के अवशेष को संगम में प्रवाहित करने के लिए आज सुबह प्रयागराज पहुंचे थे।
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस आज मुंबई में थे। उन्होंने 26/11 आतंकी हमले में ताजमहल होटल में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी।
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आम आदमी पार्टी के नेताओं इसुदान गढ़व, प्रवीण राम, जगमल वाला और अन्य के साथ गुजरात के सोमनाथ महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News