MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Viral
  • दुनिया में कितने देशों के पास परमाणु हथियार, 10 फोटो में जानिए सबसे ज्यादा और सबसे कम किसके पास

दुनिया में कितने देशों के पास परमाणु हथियार, 10 फोटो में जानिए सबसे ज्यादा और सबसे कम किसके पास

ट्रेंडिंग डेस्क। कोरोना महामारी से जंग लड़ने के बाद अब दुनिया असली जंग की ओर बढ़ती दिख रही है। इसमें एक तरफ रूस ने यूरोप को धमकाया हुआ है, तो दूसरी ओर नार्थ कोरिया भी पड़ोसियों समेत अमरीका तक को धमकी देकर परेशान किए हुए है। सबकी सांसें अटकी पड़ी हैं कि कब, किस दिन खतरनाक खबर  सुनने को मिल जाए, जिसमें परमाणु हमले को लेकर दी जा रही धमकी भी शामिल है। मुसीबत ये हैं कि पाकिस्तान भी इधर कुछ-कुछ ऐसी हरकतें कर सकता हे, जिससे सभी का ध्यान उसकी ओर चला जाए। यही नहीं, जो तीन देश परमाणु बम हमले की धमकी दे रहे हैं, वे सभी परमाणु बम से लैस देश हैं। दुनियाभर में कुल 9 देश हैं, जिनके पास परमाणु हथियार हैं। इनमें कुछ तो ऐसे हैं, जिनके पास इनका जखीरा कम हैं, मगर कुछ के पास इतना है कि पूरी धरती नेस्तनाबूत कर दें। आइए तस्वीरों के जरिए इन 9 देशों की परमाणु हथियार संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी जानते हैं। 

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Oct 17 2022, 07:26 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

परमाणु बम बेहद शक्तिशाली बम है। इसमें परमाणु के नाभिकीय या न्यूक्लियर कण तोड़ने या जोड़ने से बम को ताकत मिलती है। वैज्ञानिक भाषा में इसे संल्यन या विखंडन कहते हैं। स्वीडन की संस्था स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट के अनुसार, 2020 तक के आंकड़ों में 9 देश परमाणु बम से लैस देश हैं। 

210

रूस के पास 2020 में 6375 परमाणु हथियार थे। यह संख्या दुनिया में अब तक सबसे अधिक है और इसी लिए पूरी दुनिया पुतिन की धमकी से डरी हुई है। 

310

अमरीका के पास 2020 में 5800 परमाणु बम थे। यह संख्या भी इतनी है कि धरती को खत्म किया जा सके, मगर तब खुद अमरीका भी नहीं बचेगा। 

410

चीन के पास 2020 में 320 परमाणु बम थे। यह देश हमेशा दबाव और कब्जे की  नीति पर चलता है। ऐसे में युद्ध का खतरा इसके साथ भी बना ही रहता है। 

510

फ्रांस के पास 2020 में 290 परमाणु हथियार थे। हालांकि, यह शांति प्रिय देश है और पहले से इसका ऐसा किसी देश से विवाद नहीं है कि इससे किसी को डर महसूस हो। 

610

ब्रिटेन के पास 2020 में 225 परमाणु बम थे। हालांकि, इस देश ने परमाणु अप्रसार संधि पर हस्ताक्षर किए हुए हैं। ऐसे में इससे ज्यादा खतरा नहीं है। 

710

पाकिस्तान के पास 2020 में 160 परमाणु हथियार थे और चिंता की बात ये है कि यह संख्या भारत से ज्यादा है। वैसे पाकिस्तान ऐसी गुस्ताखी नहीं करेगा, क्योंकि इसके बाद वह खुद हमेशा के लिए मिट जाएगा। 

810

भारत के पास 2020 में 150 परमाणु हथियार थे। हालांकि, भारत की स्पष्ट नीति है कि वह पहले हमला नहीं करेगा। मगर उसकी यह भी स्पष्ट रणनीति है कि हमला हुआ तो फिर जवाव करारा मिलेगा। 

910

इजराइल के पास वर्ष 2020 में 90 परमाणु हथियार थे। वैसे, इजराइल का फिलीस्तीन के अलावा और ज्यादा किसी से पंगा नहीं रहता है और इजराइल जानता है कि फिलीस्तीन पर बम दागने  का मतलब की जद में वो भी आएगा। 

 

1010

उत्तर कोरिया के पास कितने परमाणु हथियार हैं, इसकी कोई सटीक सूचना नहीं है, क्योंकि यह देश तानाशाही व्यवस्थाओं पर चलता है और इससे जानकारी शेयर होने की उम्मीद करना बेमानी है। वैसे, कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि उसके पास करीब 50 परमाणु बम हैं। 

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़
Recommended image2
भारत में जॉब सिक्योरिटी एक मिथक, युवक का वीडियो वायरल
Recommended image3
Vande Bharat: वंदे भारत में सीट के लिए लोग परेशान, यहां चप्पल को मिली AC सीट-WATCH
Recommended image4
आधी रात में कब्रिस्तान में बिरयानी का ऑर्डर, डिलीवरी एजेंट का जवाब वायरल
Recommended image5
Baby AI Viral Video: वायरल बेबी AI वीडियो कैसे बनाएं? जानिए पूरा तरीका
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved