- Home
- Viral
- 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां शुरू, ITBP जवानों ने हिमाचल में दिखाया हौसला, इस बार थीम है कुछ खास
8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां शुरू, ITBP जवानों ने हिमाचल में दिखाया हौसला, इस बार थीम है कुछ खास
नई दिल्ली। International Yoga Day 2022: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) हर साल की तरह इस बार भी 21 जून को मनाया जाएगा। इसके लिए तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं। इस बार 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम योगा फॉर ह्यूमिनिटी (Yoga for Humanity) यानी मानवता के लिए योग है। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों ने शुक्रवार, 3 जून को हिमाचल प्रदेश में योग अभ्यास किया। ये तस्वीरे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। आइए तस्वीरों में देखते हैं आईटीबीपी जवानों का हिमाचल प्रदेश में किया गया योगाभ्यास।
| Published : Jun 03 2022, 01:06 PM IST / Updated: Jun 15 2022, 12:37 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
आगामी 21 जून को 8वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इसको लेकर देश ही नहीं, दुनियाभर में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम है योगा फॉर ह्यूमिनिटी यानी मानवता के लिए योग। इस खास दिन के लिए आईटीबीपी जवानों ने योगाभ्यास शुरू कर दिया है।
शुक्रवार, 3 जून को ITBP के जवानों ने हिमाचल प्रदेश में योग अभ्यास किया। इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हाे रही है।
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस यानी आईटीबीपी के जवानों ने अभ्यास के दौरान योग के अलग-अलग आसन किए।
बता दें कि करीब 8 साल पहले संयुक्त राष्ट्र ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अनुरोध पर 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया था।
हर साल दुनियाभर में उत्साहपूर्वक योग दिवस 21 जून को मनाया जाता है। इस साल भी यह खास धूमधाम से मनाया जाना है, जिसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विदेशों में स्थित भारतीय दूतावासों में इस दिन खास कार्यक्रम होते हैं। सभी दूतावासों में वहां तैनात अधिकारी और स्टाफ भी योग करते हैं।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देशभर में अलग-अलग जगहों पर योग शिविर लगाया जाता है। इनमें आम नागरिक से लेकर मशहूर शख्सियतें भी शामिल होती हैं।
3 जून, शुक्रवार से पहले आईटीबीपी जवानों ने 17 हजार फुट क ऊंचाई पर योग अभ्यास किया था। जवानों ने तब हिमवीर योग अभ्यास किया था, जिसकी काफी तारीफ हुई थी।
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि योग कर रहे आईटीबीपी के जवान पूरे दमखम और उत्साह के साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए योगाभ्यास कर रहे हैं।