ये प्रथा अजीब है! दुनिया में ऐसी जगह, जहां लोग पीते हैं गाय का खून, चौंकाने वाली है वजह
केन्या. भारत में गाय की पूजा की जाती है। उन्हें मां का दर्जा दिया गया है। लेकिन दुनिया में एक ऐसी जगह है जहां पर गाय का खून पिया जाता है। ये प्रथा अजीब है सीरीज में आज बात इसी जगह की करेंगे। साउथ केन्या और नार्थ तंजानिया में मासाई (Maasai community) लोग रहते हैं। इन्हें खानाबदोश भी कहा जाता है। इस जातीय समूह के लोग कुछ खास मौकों पर गाय का खून पीते हैं। बच्चे का जन्म, लड़की की शादी या फिर बच्चे का खतना, सब मौकों पर गाय का खून पिया जाता है। गाय का खून पीना यहां शुभ माना जाता है। लेकिन इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली बात ये है कि ये बीफ नहीं खाते हैं। बिना मारे कैसे पीते हैं गाय का खून...?

मासाई अक्सर गोमांस नहीं खाते। वे दूध खाते हैं और खून पीते है। ये गाय की गर्दन पर एक तीर के जरिए खून निकालते हैं। यहां गाय का खून नशे में धुत बुजुर्गों को नशा और हैंगओवर को कम करने के लिए भी दिया जाता है।
केन्या और तंजानिया में मसाई लोगों का पारंपरिक आहार ज्यादातर उनके मवेशियों के जरिए मिलता है। हालांकि वे अक्सर बीफ नहीं खाते हैं।
मासाई केन्या और उत्तरी तंजानिया में रहने वाली एक देहाती जनजाति है। उनके पारंपरिक आहार में लगभग पूरी तरह से दूध, मांस और खून शामिल है। वे एक दिन में 600-2000 मिलीग्राम कोलेस्ट्रॉल लेते हैं।
मासाई एक ही देवता की पूजा करते हैं। अगर इनके पोशाक की बात करें तो ये अक्सर लाल चेक का कंबलजैसे कपड़ा लपेटे रहते हैं। साथ ही भाले और तीर कमान साथ-साथ रहता है। कानों में बड़ी-बड़ी बाली और महिलाएं मोतियों जैसे दिखने वाली धातुओं की मालाएं पहने रहती हैं।
मासाई लोगों के बारे में कहा जाता है कि ये जमीन खोदने के खिलाफ हैं। इसलिए खेती करना पसंद नहीं करते हैं। इतना ही नहीं, इनके यहां अगर किसी की मौत होती है तो जमीन खोदने से बचने के लिए लाश को जानवरों के हवाले कर देते हैं।
मासाई लोग चरवाहों का काम करते हैं। इनमें कुछ लोग राजधानी नैरोबी के आस-पास रहते हैं और शहर के अलग-अलग इलाकों में हाट बाजार लगाते हैं।
नोट- इस न्यूज में इस्तेमाल की गईं सभी तस्वीरें सांकेतिक हैं।
'ये प्रथा अजीब है' सीरीज की अन्य कहानियां...
ये प्रथा अजीब है! झरने से बहता है खून, महिला-पुरुष नंगे होकर नहाते हैं, चौंकाने वाली है वजह
ये प्रथा अजीब है! इस देश में पति की मौत होने पर कुल्हाड़ी से काट देते हैं पत्नी की उंगलियां
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News