- Home
- Viral
- 10 फोटो में देखिए गोल जबड़े और चपटी खोपड़ी के साथ जन्मा दुनिया का पहला अजूबा स्लोथ, नारियल जैसा दिख रहा चेहरा
10 फोटो में देखिए गोल जबड़े और चपटी खोपड़ी के साथ जन्मा दुनिया का पहला अजूबा स्लोथ, नारियल जैसा दिख रहा चेहरा
ट्रेंडिंग डेस्क। दुनिया में लाखों-करोड़ों तरह के विचित्र जीव-जंतु और उनकी प्रजातियां हैं। एक जानवर ऐसा भी है, जो पूरी जिंदगी उल्टा रहता है, क्योंकि वह बेहद आलसी होता है और सीधा होने की जहमत नहीं उठाना चाहता। इसी लिए इसे दुनिया का सबसे आलसी जानवर भी कहते हैं। वैसे ये उसके लिए विशेषण के तौर पर यूज होता है, न कि उसका असल नाम है। उसका नाम तो है स्लोथ। वैसे, इन दिनों ये चर्चा में है, क्योंकि ब्राजील में इसकी नई प्रजाति मिली है, वो भी एक नहीं दो। आइए तस्वीरों के जरिए इस नई प्रजाति से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें जानते हैं।

जीव वैज्ञानिकों को ब्राजील के अटलांटिक फॉरेस्ट में स्लोथ की दो नई प्रजातियां मिली हैं। ये दोनों अलग-अलग हैं और अब तक मौजूद रहे स्लोथ (sloth) से बिल्कुल अलग।
ये नई प्रजाति वाले स्लोथ का जबड़ा गोल है और सिर चपटा। मजेदार ये है कि इसके शरीर पर बालों का रंग भी कुछ ऐसा है, जैसे नारियल का होता है। ऐसे में ये बिल्कुल नारियल की शक्ल वाला दिख रहा है।
वैज्ञानिकों को लगता था कि ये नई प्रजाति और पहले से पाए जाने वाले मेंड (Maned Sloth) एक ही हैं, मगर वैज्ञानिकों ने रिसर्च किया तो हैरान करने वाले खुलासे हुए।
जीव वैज्ञानिकों का मानना है कि ब्राजील के अटलांटिक के जंगल में उत्तरी हिस्से में जो स्लोथ पाए जाते हैं, वे दक्षिण हिस्से में पाए जाने वाले स्लोथ से अलग होते हैं।
वैज्ञानिक अब स्लोथ की इस नई प्रजाति पर और अधिक रिसर्च कर इनके बारे में जानने की कोशिश कर रहे हैं और इसे बचाने पर जोर दे रहे हैं।
जीव वैज्ञानिकों का कहना है कि वे इनके जीवन और काया के बारे में जानने के लिए और अधिक रिसर्च कर रहे हैं और इनकी सुरक्षा का प्रबंध कर रहे हैं।
इन प्रजातियों पर अध्ययन कर रहे वैज्ञानिकों का मानना है कि नए टैक्सोनोमिक सिस्टम में हर प्रजाति भौगोलिक तौर पर सामान्य से छोटी हो जाती है।
वैज्ञानिकों का दावा है कि इस स्लोथ को पहले भी दो बार खोजा जा चुका है। मगर दोनों बार इसके अस्तित्व को कुछ अन्य वैज्ञानिकों ने खारिज कर दिया था।
जीव वैज्ञानिकों का मानना है कि पहली बार इन्हें 211 साल पहले यानी 1811 में खोजा गया और दूसरी बार 1850 में फिर इनकी खोज हुई, मगर दोनों बार इन्हें नकार दिया गया।
अब नए शोध में यह पुष्टि हो चुकी है कि ब्राजील के अटलांटिक के जंगल में दो तरह के स्लोथ हैं। उत्तरी हिस्से वाले स्लोथ अलग और दक्षिण वाले अलग।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News