- Home
- Viral
- राहुल गांधी आज किसके साथ भारत जोड़ो यात्रा में हुए शामिल.. 10 फोटो में देखिए देशभर की शानदार झलकियां
राहुल गांधी आज किसके साथ भारत जोड़ो यात्रा में हुए शामिल.. 10 फोटो में देखिए देशभर की शानदार झलकियां
ट्रेंडिंग डेस्क। मानसून अब अपने अंतिम चरण में है, मगर जाते-जाते कई राज्यों में लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गया है। खासकर गरीब और वंचित वर्ग इससे ज्यादा प्रभावित है। मोरी गांव जिले से ऐसी ही कुछ तस्वीरें आई हैं। वहीं, पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में मेट्रो टनल का काम चल रहा है। इस दौरान सीवेज पाइप टूट गई और इससे बड़े इलाके में लोग प्रभावित हुए हैं। अमित शाह विभिन्न राज्यों का दौरा कर रहे हैं और इसी क्रम में वे मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल आने वाले हैं, जहां उनके स्वागत रैली के लिए तैयारी जोरशोर से चल रही है। आइए तस्वीरों के जरिए आज कुछ प्रमुख घटनाओं पर नजर डालते हैं।

भाजपा नेता और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर तथा आम आदमी पार्टी के नेता व पंजाब के सीएम भगवंत आज चंडीगढ़ में कुछ इस अंदाज में मिले।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जल्द ही मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का दौरा करने वाले हैं। उनके आगमन को देखते हुए परेड ग्राउंड में तैयारी जोरशोर से हो रही है।
जम्मू के बाहरी क्षेत्र नगरोटा में सेना की व्हाहट नाइट आर्मी शाखा के जवानों ने गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन के तहत कई करतब और युद्ध कौशल दिखाए।
मोरीगांव में बाढ़ की वजह से लोगों का जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है।राहत व बचाव दल उन्हें सुरक्षित जगहों पर ले जा रहा है।
जो लोग अभी मोरी गांव के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र से बाहर नहीं निकल पाएं है, उनके लिए जिंदगी पूरी तरह नारकीय बनी हुई है।
कोलकाता के बोबाजार क्षेत्र में मेट्रो टनल के काम के दौरान सीवर लाइन फट गई, जिससे पूरे क्षेत्र में जलभराव सी स्थिति है। लोग अपना सामान लेकर सुरक्षित जगहों पर जा रहे हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु असम के दो दिवसीय दौरे पर हैं। शुक्रवार को उन्होंने गुवाहाटी में एक मंदिर के दर्शन किए।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कर्नाटक के चित्रदुर्गा जिले से गुजर रही है। शुक्रवार को यहां राम, लक्ष्मण, हनुमान समेत कुछ देवताओं के प्रतीक के तौर पर कलाकार भी शामिल हुए।
उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के आर्मी ट्रेनिंग कैंप में शुक्रवार को एक मां अपने बेटे को दुलारते हुए। 39वीं गोरखा रेजिमेंट ट्रेनिंग का आज अंतिम दिन था।
हिमाचल प्रदेश के सोलन में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा मां शूलनी देवी मंदिर पहुंची, जहां उन्होंने पूर्जा-अर्चना की।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News