करवा चौथ की धूम.. पीएम ने रवाना की चौथी वंदे भारत ट्रेन, 10 फोटो में देखिए मनमोहक तस्वीरें
ट्रेंडिंग डेस्क। देशभर में आज करवा चौथ का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखे हुए हैं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के चंबा में देश की चौथी वंदेभारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। राहुल गांधी की भारत जोड़ाे यात्रा आज कर्नाटक के चित्रदुर्गा जिले में थी और दीपावली की तैयारियां जोरशोर से शुरू कर दी गई हैं। आइए तस्वीरों में देखते हैं आज की मनमोहक 10 फोटो।

दीपावली की तैयारियां देशभर में जोरशोर से शुरू हो गई हैं। तस्वीर नागपुर की है, जहां एक दंपति घर में मिट्टी के दीये तैयार करता दिख रहा है।
जम्मू के बाहरी इलाके स्थित दिजियाना कैंप में आज एक शोरूम में आग लग गई। फायर फाइटर्स आग पर काबू पाते हुए दिख रहे हैं। हालांकि, जब तक आग बुझती सब कुछ खाक हो चुका था।
यह रोचक तस्वीर पश्चिम बंगाल के नादिया जिले की है, जहां किसान खेतों में जूट के पौधों को धोते दिख रहे हैं।
यह तस्वीर पंजाब के जालंधर जिले की है, जहां महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखे हुए हैं। हाथों में रचाई गई मेहंदी दिखा रही हैं।
महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र के गढ़ चिरौली में एक बाघ को ट्रैंक्युलाइज करके काबू में किया गया और बाद में वन क्षेत्र में छोड़ा गया। यह बाघ 13 लोगों को मार चुका था।
तमिलनाडु के कोच्चि जिल में तीन दिवसीय कला संस्कृति महोत्सव नातुलसवम मनाया जा रहा है। इस दौरान एक कलाकार रंगारंग प्रस्तुति देते हुए देखा जा सकता है।
चुनावी रणनीतिकार इन दिनों खुद बिहार में चुनावी तैयारी में जुटे हैं। उनकी जन सुराज यात्रा गुरुवार को पश्चिमी चंपारण जिले में पहुंची है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हिमाचल प्रदेश के उना में देश की चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सुबह दो दिन के दौरे पर असम की राजधानी गुवाहाटी पहुंची। वे यहां आईआईटी गुवाहाटी में कई समारोहों में शामिल होंगी।
वित्ता मंत्री निर्मला सीतारमन अमरीका की यात्रा पर हैं। यहां उनकी मुलाकात भूटान के वित्त मंत्री ल्योनपो नामगेय शेरिंग से हुई। दोनों ने एक दूसरे का नमस्ते से अभिवादन किया।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News