जयमाल के बाद स्टेज से भाग गया दूल्हा, न लौटने पर पुलिस ने ऐसे कराई शादी
आगरा (Uttar Pradesh) । शादी में जयमाल के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इससे नाराज दूल्हा स्टेज से कूदकर भाग निकाला। यह सब देख रिश्तेदार भी हैरान हो गए। लोग तरह-तरह की बातें करने लगे। परिवार के भी लोग भी खोजबीन करते रहे, लेकिन नहीं आया। इससे बाद लड़की पक्ष के लोगों ने केस दर्ज करा दिया। फिर, क्या पुलिस ने फरार दूल्हे को पकड़कर थाने में ही पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में अधूरे ब्याह को पूरा कर डाला। अब दोनों पक्षों का मनमुटाव भी दूर हो गया है। यह घटना आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले की है।

झलकारी नगर निवासी राम औतार की बेटी की बारात इटावा के गीजा गांव से आई थी। इस बीच देर रात जयमाला कार्यक्रम के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया।
दूल्हा बबलू जयमाला के बाद स्टेज से भाग निकला। दुल्हन के पिता और भाई कुछ समझ पाते, तब तक दूल्हा नजरों से दूर जा चुका था। मोबाइल पर लगातार घंटी बज रही थी। लेकिन, काल रिसीव नहीं हो रही थी।
दुल्हन पक्ष के लोग गुस्से में आकर बुधवार शाम को मुकदमा दर्ज करा दिए। वहीं, पुलिस के फोन करने पर गुरुवार शाम दूल्हा बबलू, उसके बड़े भाई और जीजा थाना उत्तर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया।
कुछ देर बाद दूल्हे के परिवार के कुछ अन्य लोग भी आ गए। सूचना पर दुल्हन के स्वजन भी थाने पर पहुंचे और दोनों पक्षों के बीच बातचीत शुरू हुई। रात में शादी की रस्में पूरी कीं।
शुक्रवार सुबह दूल्हा और दुल्हन रिश्तेदारों के साथ उत्तर थाने पहुंचे। वहां पर वरमाला कराई गई। इंस्पेक्टर अनूप भारती ने बताया कि दूल्हे ने अपनी गलती मानी है। खुशी खुशी दोनों विदा हो गए हैं। समझौते के बाद मुकदमा खारिज किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।