MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Bulandshahr Murder Case
Kali Nand Giri
Maharashtra Baby Girl
New York AI Ban
Nepal Flood
News Pulse India World
UN Intervention Alert
Egypt Bus Accident
AIIMS Delhi News
Shivpuri News
Disha Salian Case
Nepal Flood Rescue
Hal Shashthi Vrat Katha
Delhi Bus Safety Rules
Who is Sana Ganguly?
Toxic Vs Hanuman Ansh Box Office Collection
US Missile Strike in Iran
Faridabad Student Suicide
Credit Card Closure New Rules
Yogi Adityanath AI Video Row
Aaj Ka Rashifal
  • Home
  • States
  • Uttar Pradesh
  • कौन हैं आनंद गिरी जिनपर लग रहा संगीन आरोप, लग्जरी लाइफ के शौकीन-बुलेट और प्लेन से करते हैं सफर

कौन हैं आनंद गिरी जिनपर लग रहा संगीन आरोप, लग्जरी लाइफ के शौकीन-बुलेट और प्लेन से करते हैं सफर

प्रयागराज (उत्तर प्रदेश). अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद (akhada parishad) के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी (Mahant Narendra Giri) का संदिग्ध हालत में सोमवार को निधन हो गया। उनका शव कमरे में पंखे से लटकता मिला। नरेंद्र गिरि की मौत के बाद उनके शिष्य आनंद गिरि का नाम  सुर्खियों में आ गया गया है। जिन पर अपने ही गुरु पर के साथ साजिश समेत कई आरोप लग रहे हैं। क्योंकि महंत के लिखे सुसाइड नोट में आनंद गिरी के नाम का जिक्र है। प्रयागराज पुलिस ने आनंद को गिरफ्तार भी कर लिया है। आइए जानते हैं कौन हे आनंद गिरी, जिसे लग्जरी लाइफ पसंद है..देखिए फोटोज

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Sep 21 2021, 12:01 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

दरअसल, आनंद गिरि मूल रुप से उत्‍तराखंड के रहने वाले हैं, और वह नरेंद्र गिरि के शिष्यो में से एक हैं। प्रयागराज में उन्हें 'छोटे महाराज' के नाम से जाना जाता है। वह अपना पूरा नाम योग गुरु स्वामी आनंद गिरि लिखते हैं। लेकिन उन्हें संतों की तरह नहीं बल्कि लग्जरी लाइफ पसंद है और वह ऐसी शौकीन जिंदगी जीते भी हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
27

आनंद गिरि को महंगी गाड़ियों में घूमना, बुलेट की सवारी करना और प्लेन में विदेश जाना बेहद पसंद है। उन्हें  कई बार गंगा किनारे बुलेट चलाते देखा गया है। वह अपने पास  एपल के एक नहीं दो-दो मोबाइल रखते हैं। हालांकि वह कपड़े तो संतों वाले पहनते हैं, लेकिन वह बेहद महंगे होते हैं। जिनकी कीमत जान हर कोई हैरान रह जाता है। इतना ही नहीं गले में सोने की चेन और हाथ में गोल्डन कड़ा पहनते हैं।

37

आनंद गिरी पर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप भी लग चुके हैं। वह जब ऑस्ट्रेलिया गए हुए थे तो सिडनी में महिलाओं  के आरोप के बाद उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था। जिसके चलते उनके साथ-साथ संत समाज की भी खूब फजीहत हुई थी। पुलिस ने उन्हें इसके लिए जेल भी भेज दिया था। यह मामला साल 2018 का है, इन आरोपों के बाद उनको अदालत में पेश किया गया था। जहां से हालांकि उन्हें बरी कर दिया था।

47

इतना ही नहीं एक साल पहले आनंद गिरि की एक फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। जहां वह एक प्लेन में बिजनेस क्लास सीट में बैठे नजर आ रहे हैं। साथही उनके पास में एक ग्लास भी रखा हुआ था। जिसमें शराब रखी हुई थी। इस फोटो वायरल होने के बाद उनकी काफी आलोचना भी हुई थी। हालांकि बाद में आनंद गिरी ने सफाई देते हुए कहा था कि ग्लास में शराब नहीं, बल्कि एपल का जूस है। यह कोई मेरे खिलाफ बदनाम करने की साजिश कर रहा है। लेकिन उनके अनुआइयों में इसको लेकर जबरदस्त गुस्सा था। जिसके चलते मंहत नरेंद्र गिरी भी उन्हें पसंद नहीं करते थे।

57

आनंद गिरी निरंजनी अखाड़ा का सदस्य थे। वह एक समय में महंत नरेंद्र गिरी के सबसे खास और प्रिय शिष्य हुआ करते थे। लेकिन लेकिन उन पर संत परंपरा का ठीक से पालन नहीं करने का आरोप भी लग चुका था। इसके लिए उन्हें अखाड़े से निष्कासित कर दिया था। 
 

67

कुछ साल पहले स्वामी आनंद गिरि ने खुद को महंत नरेंद्र गिरि का उत्तराधिकारी घोषित किया था। जिसका बाद में महंत नरेंद्र गिरि ने इसका खंडन करते हुए कहा था कि सभी शिष्य एक समान हैं, अभी कोई मेरा उत्तराधिकारी नहीं है। बताया जाता है कि इस विवाद की जड़ बाघंबरी पीठ की गद्दी थी। जिसे आनंद गिरी हासिल करना चाहते थे। 
 

77

नरेंद्र गिरी की इस तरह से मौत के बाद आनंद गिरी ने साफ आरोप लगाया है कि ये आत्महत्या नहीं हत्या है। मैं बाल्यकाल से उनका शिष्य रहा हूं। हम लोगों को अलग करने की लगातार कोशिश होती रही है। मेरे साथ उनका कोई विवाद नहीं था। 

 

यह भी पढ़ें: महंत नरेंद्र गिरी की रहस्यमय मौत: सुसाइड नोट में लिखी हैरान करने वाली बातें, उत्तराधिकारी भी तय कर दिया

यह भी पढ़ें: महंत नरेंद्र गिरी की रहस्यमय मौत प्रकरण: बड़े हनुमान मंदिर के मुख्य पुजारी व पुत्र हिरासत में लिए गए, बाघम्बरी पीठ सीज

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
महासचिव के ऊपर या नीचे? राम मंदिर के नए CEO जितेंद्र मिश्रा की असली भूमिका क्या होगी
Recommended image2
UP: घर में सो रहे युवक को उठाकर ले गया था तेंदुआ, अब रातभर के ऑपरेशन के बाद हुआ कैद
Recommended image3
अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को पहली बार मिला CEO, जानिए कौन हैं एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा
Recommended image4
“DM Uncle, हमें साइकल दिलवा दीजिए…” 7 साल की Ragini की गुहार ने Ballia प्रशासन को किया हैरान
Recommended image5
सैलरी से सिक्योरिटी तक... CM योगी ने 20 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए किया बड़ा ऐलान
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved