MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Uttar Pradesh
  • एक्शन में सीएम योगी; सभी जिलाधिकारियों को कड़े निर्देश, प्रतिदिन 25 सैंपल्स की जांच कराना जरूरी

एक्शन में सीएम योगी; सभी जिलाधिकारियों को कड़े निर्देश, प्रतिदिन 25 सैंपल्स की जांच कराना जरूरी

लखनऊ(Uttar Pradesh ). कोरोना से चल रही जंग में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार कड़े डिसीजन ले रहे हैं। वह रोज टीम-11 के साथ बैठकें कर जिलों के अधिकारियों के साथ लगातार वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जायजा ले रहे हैं। यही नहीं सीएम योगी अधिकारियों ले कड़े निर्देश व उनका सख्ती  पालन कराने को भी कह रहे हैं। गुरूवार शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने सभी जिलों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की। इस दौरान सीएम ने कड़े निर्देश दिए कि हर दिन सभी जिलों से कम से कम 25 सैंपल्स की जांच अनिवार्य होगी। इसे सुनिश्चित करें कि कम से कम 25 कोरोना संदिग्धों की जांच के सैंपल्स हर हाल में भेजे जाएं। इसके अलावा सीएम ने कई अन्य महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। 

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Apr 10 2020, 08:41 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि जहां भी कोरोना संक्रमित मरीज पाया जाए, उस क्षेत्र में सर्किल तय कर वहां रहने वाले सभी लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कराएं। योगी ने कहा कि अनुशासन ही कोरोना का इलाज है, इसलिए लॉकडाउन का पालन सख्ती से कराएं। किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
सीएम योगी ने कहा कि संदिग्धों को इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन में रखा जाए। वहीं पर उनकी सारी जरूरतें पूरी होनी चाहिए। संदिग्धों के सैंपल लैब में भेजकर जांच करवाएं। इसके लिए हर जिले में सैंपल कलेक्शन सेंटर होना चाहिए। उन्होंने 40 जिलों के 410 कोरोना पॉजिटिव रोगियों का सर्किल तय करते हुए वहां पर मेडिकल टीम द्वारा प्रभावित परिवार के साथ-साथ क्षेत्रवासियों की भी जांच कराने के निर्देश दिए।
35
सीएम योगी ने इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन के बारे में कहा कि इस काम के लिए एसडीआरएफ फंड से हर जिले को जो धनराशि दी गई थी, उससे क्वारंटाइन वार्ड की स्थापना कर वहां पर संदिग्धों को रखें। इन केंद्रों पर उनके रहने, खाने, सोशल डिस्टेंसिंग और सुरक्षा आदि की व्यवस्था की जाए।
45
सीएम योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए कि प्रत्येक पांच बेड पर एक वेंटिलेटर जरूर उपलब्ध हो। अस्पतालों में फायर सेफ्टी, सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की व्यवस्था जरूर हो। उन्होंने कहा कि कोरोना को हर हाल में स्टेज-2 पर ही रोकना होगा।
55
गुरुवार को यूपी में 67 लोगों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, जिसके बाद अब उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 400 के पार चली गई है। यूपी के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य, अमित मोहन प्रसाद के मुताबिक अभी तक उत्तर प्रदेश के 40 जनपदों से कोरोना वायरस से संक्रमित कुल 410 मरीज सामने आए हैं। इनमें से 221 मरीज तबलीगी जमात से जुड़े हैं।

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
LDA New Project: आसान किश्तों में मिलेगा सुपर लग्जरी अपार्टमेंट, अब किराए से छुटकारा!
Recommended image2
लखनऊ गोमती रिवर फ्रंट हुआ पुराना! अब 300 एकड़ में बनने जा रहा है 'गोमती रिवर फॉरेस्ट'
Recommended image3
IMD Heatwave Alert: UP से MP तक भीषण गर्मी का विस्फोट, आगरा-कानपुर-प्रयागराज में 47°C की जानलेवा लू
Recommended image4
UP Scheme: दिव्यांगजनों को कौशल प्रशिक्षण में 5% आरक्षण, एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं को मिलेगी प्राथमिकता
Recommended image5
20 मई को पूरे UP में बंद रहेंगे Medical Store! दवा खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved