- Home
- States
- Uttar Pradesh
- एक्शन में सीएम योगी; सभी जिलाधिकारियों को कड़े निर्देश, प्रतिदिन 25 सैंपल्स की जांच कराना जरूरी
एक्शन में सीएम योगी; सभी जिलाधिकारियों को कड़े निर्देश, प्रतिदिन 25 सैंपल्स की जांच कराना जरूरी
लखनऊ(Uttar Pradesh ). कोरोना से चल रही जंग में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार कड़े डिसीजन ले रहे हैं। वह रोज टीम-11 के साथ बैठकें कर जिलों के अधिकारियों के साथ लगातार वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जायजा ले रहे हैं। यही नहीं सीएम योगी अधिकारियों ले कड़े निर्देश व उनका सख्ती पालन कराने को भी कह रहे हैं। गुरूवार शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने सभी जिलों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की। इस दौरान सीएम ने कड़े निर्देश दिए कि हर दिन सभी जिलों से कम से कम 25 सैंपल्स की जांच अनिवार्य होगी। इसे सुनिश्चित करें कि कम से कम 25 कोरोना संदिग्धों की जांच के सैंपल्स हर हाल में भेजे जाएं। इसके अलावा सीएम ने कई अन्य महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं।
15

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि जहां भी कोरोना संक्रमित मरीज पाया जाए, उस क्षेत्र में सर्किल तय कर वहां रहने वाले सभी लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कराएं। योगी ने कहा कि अनुशासन ही कोरोना का इलाज है, इसलिए लॉकडाउन का पालन सख्ती से कराएं। किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

25
सीएम योगी ने कहा कि संदिग्धों को इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन में रखा जाए। वहीं पर उनकी सारी जरूरतें पूरी होनी चाहिए। संदिग्धों के सैंपल लैब में भेजकर जांच करवाएं। इसके लिए हर जिले में सैंपल कलेक्शन सेंटर होना चाहिए। उन्होंने 40 जिलों के 410 कोरोना पॉजिटिव रोगियों का सर्किल तय करते हुए वहां पर मेडिकल टीम द्वारा प्रभावित परिवार के साथ-साथ क्षेत्रवासियों की भी जांच कराने के निर्देश दिए।
35
सीएम योगी ने इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन के बारे में कहा कि इस काम के लिए एसडीआरएफ फंड से हर जिले को जो धनराशि दी गई थी, उससे क्वारंटाइन वार्ड की स्थापना कर वहां पर संदिग्धों को रखें। इन केंद्रों पर उनके रहने, खाने, सोशल डिस्टेंसिंग और सुरक्षा आदि की व्यवस्था की जाए।
45
सीएम योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए कि प्रत्येक पांच बेड पर एक वेंटिलेटर जरूर उपलब्ध हो। अस्पतालों में फायर सेफ्टी, सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की व्यवस्था जरूर हो। उन्होंने कहा कि कोरोना को हर हाल में स्टेज-2 पर ही रोकना होगा।
55
गुरुवार को यूपी में 67 लोगों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, जिसके बाद अब उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 400 के पार चली गई है। यूपी के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य, अमित मोहन प्रसाद के मुताबिक अभी तक उत्तर प्रदेश के 40 जनपदों से कोरोना वायरस से संक्रमित कुल 410 मरीज सामने आए हैं। इनमें से 221 मरीज तबलीगी जमात से जुड़े हैं।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।
Latest Videos