बस ने इतनी जोर से मारी टक्कर, कार में पिचक के रह गए 7 लोग
उत्तर प्रदेश में पीलीभीत-बरेली हाइवे पर शुक्रवार की दोपहर बस और कार के बीच जबर्दस्त भिड़ंत में 7 लोगों की मौत हो गई। हादसे का शिकार कार सवार लोग अलीगढ़ जिले के छर्रा के रहने वाले थे। वे पूर्णागिरी देवी के दर्शन करके लौट रहे थे।
13

पीलीभीत. उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक भीषण सड़क हादसे में दो बच्चों सहित 7 लोगों की मौत हो गई। हादसा पीलीभीत-बरेली हाइवे पर शुक्रवार की दोपहर हुआ। इसमें बस और कार के बीच जबर्दस्त भिड़ंत हो गई थी। हादसे का शिकार कार सवार लोग अलीगढ़ जिले के छर्रा के रहने वाले थे। वे पूर्णागिरी देवी के दर्शन करके लौट रहे थे।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

23
हादसे की भीषणता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मृतक कार की बॉडी में चिपक कर रह गए थे। शवों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला जा सका। हादसे में सविता पत्नी राजीव कुमार(26), हृदयेश (25), पल्लवी पत्नी हृदयेश (23), आराध्या पुत्री हृदयेश (3), भक्ति पुत्री राजीव कुमार (1), राजीव कुमार पुत्र पुनीत कुमार (28) और निशांत पुत्र हरिओम (27) की मौत हो गई। जबकि उत्कर्ष पुत्र हृदयेश (1) घायल है।
33
पुलिस के मुताबिक कार उत्तराखंड से बरेली की तरफ जा रही थी। तभी खमरिया पुल और जतीपुर गांव के बीच टनकपुर डिपो की बस से उसकी आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे की जानकारी लगते ही एसडीएम सदर वंदना त्रिवेदी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गई थीं। पुलिस ने घायल बच्ची को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।
Latest Videos