MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Uttar Pradesh
  • अयोध्या में 40 मिनट के भीतर अंदर जलेंगे 5.51 लाख दीये, देखिए दीपावली के पहले की भव्य 15 तस्वीरें

अयोध्या में 40 मिनट के भीतर अंदर जलेंगे 5.51 लाख दीये, देखिए दीपावली के पहले की भव्य 15 तस्वीरें

अयोध्या ( Uttar Pradesh) । रामलला की नगरी अयोध्या पर इस बार पूरी दुनिया की नजर है। हो भी क्यों, न जो 492 साल बाद त्रेतायुग जैसा नजारा देखने को अभी से ही मिल रहा है। जी हां तीन दिन चलने वाले इस दीपोत्सव की तैयारी करीब-करीब पूरी कर ली गई है। अयोध्या में चारों ओर रोशनी और माहौल में उमंग दिख रही है। बता दें कि 13 नवंबर को अयोध्या में मुख्य कार्यक्रम होने जा रहा है। जिसे लेकर तमाम तैयारियां, सजावत पूरी की जा चुकी है। खबर है की सीएम शाम को पहला दीपक जलाएंगे। इसके बाद 40 मिनट 5.51 लाख दीये जलाए जाएंगे। प्रयास होगा कि पांच मिनट तक लगातार जलते रहें, ताकि गिनीज बुक में नया रिकॉर्ड दर्ज हो सके। आइये देखते दीपावली के पहले 15 शानदार तस्वीरें एक क्लिक में। 

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Nov 13 2020, 09:43 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
115

रामलला की नगरी अयोध्या पर इस बार पूरी दुनिया की नजर है। हो भी क्यों, न जो 492 साल बाद त्रेतायुग जैसा नजारा देखने को अभी से ही मिल रहा है।

215

सीएम ऑफिस से ट्वीट में कहा गया कि अत्याधुनिक तकनीक पर आधारित 'लेजर शो' के माध्यम से भगवान श्री राम के अयोध्या आगमन का चित्रण किया जाएगा। आगमन के पश्चात नगरवासियों द्वारा उनके स्वागत में प्रज्ज्वलित किए गए दीपों की जगमगाहट के साथ ही उनकी प्रसन्नता और प्रभु श्री राम के स्वागत में किए गए आयोजन को भी दर्शाएगा।

315

सीएम योगी आदित्यनाथ ने 2017 में अयोध्या में दीपोत्सव मनाने की शुरुआत की थी। इस दौरान 1 लाख 65 हजार दीप जले थे, तब से इस तरह के आयोजन हो रहे हैं और हर साल विश्व रिकार्ड बन रहा है।

415

राम की पैड़ी के 24 घाटों पर 551000 दीपक जलाकर अवध विश्वविद्यालय एक बार फिर कीर्तिमान स्थापित करने का प्रयास करेगा, जिसके लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम भी अयोध्या पहुंच गई है।
 

515

हाईवे व साकेत कॉलेज से राम की पैड़ी तक कुल 16 प्रवेश द्वार बनाकर भव्य सजावट मन मोह रही है। जबकि राम की पैड़ी से रामकथा पार्क तक रामायण पर आधारित 20 तोरण द्वार बनाए जा रहे हैं। 

615

इलेक्ट्रिक कलश, दीप, झालर लाइटिंग के माध्यम से संपूर्ण रामनगरी को रोशन करने की तैयारी की गई है। सरयू पुल पर भी भव्य सजावट के लिए विद्युत झालरें लगाईं जा रही हैं। राम की पैड़ी में भव्य लेजर शो होगा।
 

715

रामकथा पार्क में अतिथियों के लिए अलग व संत-धर्माचार्यों के लिए एक ऊंचा मंच बनाया गया है। साकेत कॉलेज में से निकलने वाले रामादल की झांकी में देश के विभिन्न राज्यों से 300 कलाकार हिस्सा ले रहे हैं। इस बार की तैयारी पिछले तीन दीपोत्सव से कई गुना अधिक नजर आ रही है।
 

815

सरूय नदी के पुल पर लगाए गए झालर। 

915

एलईडी लाइटों से जगमगा रही अयोध्या नगरी।

1015

दीपावली के पहले कुछ इस तरह से जगमगा रही राम लला की नगरी अयोध्या। 

1115

घाटों पर दीये को सजाते कलाकार। 

1215

अयोध्या-गोंडा रोड पर सजाया गया रेलवे का ब्रिज व बना तोरण द्वार
 

1315

कुछ इस तरह से जगह-जगह बनाए गए द्वार। जिन्हें झालरों से सजाया गया है।

1415

इसी मशीन (चाक) से तैयार किए जा रहे दीये। 

1515

घाटों पर दीये को सजाते कलाकार। अभी से ही देखने पहुंच रहे हैं लोग।

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
गाड़ियां चलेंगी और बिजली बनेगी! UP में शुरू हो रहा भारत का पहला Solar Expressway
Recommended image2
Ghaziabad Suicide Mystery: पिता की 3 शादियां, 2 करोड़ कर्ज या कोरियन गेम-क्या है असली वजह?
Recommended image3
चाइनीज़ मांझे पर योगी सरकार का सबसे बड़ा एक्शन, अब मौत हुई तो सीधे हत्या का मुकदमा
Recommended image4
Ghaziabad Suicide Case : 5 सवालों में 3 बहनों की मौत का सच, सुसाइड या कुछ और राज?
Recommended image5
Ghaziabad Mystery: ‘देवू’ के मना करने से क्यों टूट गईं तीनों बहनें? डायरी में लिखा ‘सॉरी पापा...‘
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved