- Home
- States
- Uttar Pradesh
- युवक ने युवती से घरवालों के सामने पूछा मुझसे प्यार है या नही, न बोलते ही मार दी तीन गोलियां
युवक ने युवती से घरवालों के सामने पूछा मुझसे प्यार है या नही, न बोलते ही मार दी तीन गोलियां
गाजियाबाद(Uttar Pradesh). कहते है प्यार अंधा होता है लेकिन प्यार कातिल भी होता है ये कम ही सुनने में आता है। यूपी के गाजियाबाद में एक युवक ने एकतरफा प्यार में युवती की गोली मारकर हत्या कर दी। युवती का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने अपने घर वालों के सामने युवक के प्यार के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। इस बात से नाराज युवक ने उस पर ताबड़तोड़ तीन गोलियां चला दीं। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हांलाकि परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे थे लेकिन तब तक उसकी सांसे थम चुकी थी। घटना के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र का है। इलाके के बाजीगरान मुहल्ले का रहने वाला मो रिजवान गाजियाबाद के चिरंजीव विहार में एक हेयर सैलून पर काम करता था। रिजवान पड़ोस की ही एक लड़की से बेइंतिहा प्यार करता था। लेकिन लडकी रिजवान को ज्यादा पसंद नही करती थी। लडकी के घर वालों ने भी उसकी शादी कहीं और तय कर रखी थी।
सोमवार शाम रिजवान लड़की के घर में पहुंचा। घर के सामने उसके पिता व भाई बैठे थे लेकिन रिजवान उनका पड़ोसी थी इसलिए किसी ने उसे घर में जाने से नही रोका। रिजवान सीधे किचन में पहुंचा जहां लडकी अपनी भाभी के साथ रोजा इफ्तारी के लिए नाश्ता तैयार कर रही थी।
रिजवान ने वहां पहुंचते ही लड़की से उसकी भाभी के सामने ही प्यार का इजहार कर दिया। इसका लडकी की भाभी ने विरोध किया तो रिजवान ने लडकी से प्यार जा जवाब मांगा। इस पर लड़की ने उससे प्यार न करने की बात कही।
इस बात से रिजवान इतना नाराज हुआ कि उसने भाभी के सामने ही तमंचा निकालकर लड़की पर एक के बाद एक तीन गोलियां दाग दी। तीन गोली लगने के बाद लड़की लहूलुहान होकर गिर पड़ी। गोली मारने के बाद रिजवान वहां से भागा नही बल्कि चुपचाप अपने घर चला आया।
उधर गोली की आवाज सुनकर लड़की के परिजन अंदर गए तो वहां का नजारा देखकर वह चौंक गए। किचेन में लड़की की लाश पड़ी हुई थी जबकि उसकी भाभी सहमी हुई किचेन के एक कोने में ही छिपी थी।
परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही आरोपी रिजवान को तमंचे के साथ ही उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। घटना से इलाके में दहशत फ़ैल गई।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।