- Home
- States
- Uttar Pradesh
- कभी इनके चाहने भर से कोई बन जाता था सांसद, CISF के जवान करते थे सुरक्षा-आज ऐसा हो गया हाल
कभी इनके चाहने भर से कोई बन जाता था सांसद, CISF के जवान करते थे सुरक्षा-आज ऐसा हो गया हाल
लखनऊ (Uttar Pradesh). समाजवादी पार्टी के पूर्व महासचिव अमर सिंह जिंदगी और मौत के संघर्ष से जूझ रहे हैं। 64 साल के अमर को किडनी की बीमारी है। उन्होंने ट्वीट कर अमिताभ बच्चन से अपनी बयानबाजी के लिए माफी मांगी। इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी जारी किया, जिसमें वो काफी दुबले पहले लग रहे हैं। उनकी हड्डियां तक नजर आ रही हैं। आपको बता दें, एक समय था जब अमर सिंह का सिक्का बोलता था, वो जिसे छूते सोना बना देते थे। उनके आगे पीछे सेलिब्रिटी से लेकर पॉलिटिशियन की लाइन लगी रहती थी। आज हम आपको कुछ ऐसे ही अमर सिंह के रुतबे के बारे में बताने जा रहे हैं।
17

मुलायम सिंह यादव और अमर सिंह की दोस्ती जगजाहिर है। यही कारण था कि अमर सिंह को सपा का महासचिव बनाया गया था। पार्टी में वो जिसे चाहते वो अंदर रहता और जिसे चाहते वो बाहर कर दिया जाता था।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

27
1994 में सपा में शामिल हुए अभिनेता राज बब्बर ने एक बार अमर सिंह को दलाल कह दिया था। जिसपर पार्टी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया।
37
एक्ट्रेस जयाप्रदा पहले तेलुगू देशम पार्टी में थीं। अमर सिंह उन्हें सपा में लेकर आए थे। 2004 में रामपुर से सपा का सांसद बनवाया। 2009 में भी रामपुर से जयाप्रदा सांसद बनीं। हालांकि, रामपुर से 7 बार लगातार सपा विधायक आजम खान ने इसका विरोध किया था लेकिन कोई असर नहीं हुआ। 2011 में अमर सिंह को सपा से निकाला गया, तो जयाप्रदा ने भी पार्टी छोड़ दी।
47
बहुत कम लोगों को पता होगा कि 1992 में अमिताभ बच्चन ने एक्टिंग छोड़ एबीसीएल नाम से कंपनी शुरू की थी। कंपनी के तमाम प्रोजेक्ट फेल हो गए थे, जिसके बाद अमिताभ पर काफी कर्ज चढ़ गया। उस समय अमर सिंह ने ही अमिताभ की मदद की थी। तभी से वो अमिताभ के और करीब आ गए। बच्चन परिवार से करीबी बढ़ने पर वो जया बच्चन को समाजवादी पार्टी में ले आए और राज्यसभा सांसद बनवा दिया।
57
वर्तमान में दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी कभी सपा में थे। 2009 में अमर ही उन्हें सपा में लेकर आए थे। अमर सिंह की वजह से पार्टी ने 2009 में उन्हें गोरखपुर से लोकसभा चुनाव का टिकट भी दिया। लेकिन योगी आदित्यनाथ ने मनोज तिवारी को हरा दिया। अमर के सपा से बाहर जाने पर मनोज ने भी पार्टी छोड़ दी।
67
वर्तमान में केंद्र सरकार की ओर से अमर सिंह को जेड श्रेणी की सुरक्षा मिली है। सुरक्षा घेरे में सीआईएसएफ के दो दर्जन सशस्त्र कमांडो की टुकड़ी रहती है। अमर जब भी यूपी दौरे पर जाते हैं तब ये सुरक्षा पूरे समय उनके साथ रहती है। दिल्ली में रहने के दौरान दिल्ली पुलिस की छोटी टुकड़ी अमर सिंह की सुरक्षा संभालती है।
77
2008 से 2016 के बीच अमर सिंह को सीआईएसएफ सुरक्षा मुहैया करवाती थी।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।
Latest Videos