MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Uttar Pradesh
  • UP: आजम खान की भैंस और IAS का डॉगी खोजने के बाद अब नेता की घोड़ी तलाश रही रामपुर पुलिस

UP: आजम खान की भैंस और IAS का डॉगी खोजने के बाद अब नेता की घोड़ी तलाश रही रामपुर पुलिस

रामपुर। यूपी (UP) की रामपुर (Rampur) पुलिस हमेशा सुर्खियों में रहती है। सपा नेता आजम खान (Azam Khan) की लापता भैंस और फिर एक आईएएस अफसर (IAS) के पालतू डॉगी को खोजने के बाद अब यहां की पुलिस को नया टास्क मिला है। रामपुर पुलिस (Rampur Police) अब एक स्थानीय राजनेता की घोड़ी तलाश रही है। किसान प्रकोष्ठ के कांग्रेस जिलाध्यक्ष नाजीश खान (Nazish Khan) ने अपने पसंदीदा सफेद चेहरे वाली काली घोड़ी की तस्वीरें शेयर की और पुलिस से शिकायत की थी। आईए जानते हैं पूरा मामला और क्या कहती है पुलिस...

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Nov 08 2021, 04:15 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

नाजीश का कहना था कि 4 साल की घोड़ी उनके पारिवारिक सदस्य की तरह थी। अब वह लापता हो गई है। इस संबंध में बरेली जोन के एडीजी अविनाश चंद्र ने कहा कि नाजीश की ऑनलाइन शिकायत के बाद उसे संज्ञान में लिया है और कोतवाली पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर लिया है। नाजीश ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसने 80 हजार रुपए में घोड़ी को खरीदा था। वह शुक्रवार से लापता है। 
 

25

अचानक कोई खोलकर ले गया घोड़ी
पुलिस में शिकायत के बाद कांग्रेस पदाधिकारी ने अपने ट्विटर हैंडल से तस्वीर पोस्ट की और वरिष्ठ अधिकारियों को टैग किया। नाजीश का कहना था कि ये काली घोड़ी 4 साल की है और उसकी सबसे पसंदीदा घोड़ी थी। उसका सफेद चेहरा था। हजरतपुर चौक के पास तोपखाना गेट पर एक मिल के पीछे बांध दिया था। 5 नवंबर की रात वह गायब हो गई। एडीजी बरेली जोन अविनाश चंद्र ने कहा कि मामले में जांच कर रहे हैं। जल्द ही घोड़ी बरामद कर ली जाएगी।

35

आजम मामले में सस्पेंड हो गए थे पुलिसवाले
जनवरी 2014 में पसियापुर डेयरी से समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान की सात भैंसें हो गई थीं। मामले में  तीन पुलिसकर्मियों को भी निलंबित कर दिया गया था। पुलिस ने भैंसों की तलाश में कई टीमें गठित की थीं और उनकी बरामदगी कर ली थी। उसके बाद तत्कालीन डीएम अमित किशोर का पालतू डॉगी अचानक गायब हो गया था। मामले में पुलिस की टीमें तलाश में निकलीं और डीएम के पालतू डॉगी की तलाश कर ली गई थी। नाजीश का भी कहना है कि रामपुर पुलिस पर भरोसा है। पिछले मामलों में लापता जानवरों का पता लगाने से पुलिस पर विश्वास बढ़ गया है। 

45

लापता घोड़ी खोजने में मदद करें : पीड़ित
नाजीश ने बताया कि कुछ साल पहले घटित मुझे सभी मामलों की जानकारी है। जब आजम खान के मवेशी गायब हो गए थे और कुछ ही समय में मिल गए थे। मैं चाहता हूं कि जिला प्रशासन और स्थानीय पुलिस इसी तरह का संकल्प दिखाए और मेरी लापता घोड़ी को खोजने में मदद करे। मैं भी अपने स्तर पर घोड़ी की तलाश में लगा हूं।

55

पुलिस बोली- घोड़ी का पता कर रहे हैं
नाजीश ने कहा कि घोड़ी मेरे परिवार का हिस्सा है और मेरे बच्चे उससे बहुत जुड़े हुए हैं। बच्चे तीन दिन से परेशान हैं। घर में उदासी छाई है। कोतवाली के निरीक्षक कृष्णा अवतार ने बताया कि घोड़ी का पता लगाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। रामपुर पुलिस जल्द ही उसे उसके असली मालिक तक पहुंचा देगी। हमारी टीमें घोड़ी की तलाश कर रही हैं।

दर्दनाक हादसा: 9वीं मंजिल से गिरी 12 साल की बच्ची, बेजुबान डॉगी को बचाने के चक्कर में मासूम की मौत

शर्मनाक: बाइक सवार ने डॉगी को जानबूझकर बेरहमी से कुचला, बेजुबान ने तोड़ दिया दम

कातिल भैंसा! जिसने अपने मालिक को दर्दनाक मौत देकर मार डाला, फिर जो हुआ वह भी बड़ा शॉकिंग था

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
अब 8 घंटे नहीं, 3.5 घंटे में काशी दर्शन! दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन होगी गेम चंगेर?
Recommended image2
Success Story: साइकिल से इंटरनेशनल यूथ आइकॉन बने बागपत के अमन कुमार, युवाओं के लिए मिसाल
Recommended image3
UP Pharma Conclave 1.0: योगी मॉडल से बदली यूपी की छवि, वैश्विक फार्मा लीडर्स ने की सराहना
Recommended image4
UP Pharma Conclave: 'ट्रस्ट, सेफ्टी और स्पीड का मॉडल बना उत्तर प्रदेश'- CM योगी आदित्यनाथ
Recommended image5
UP Pharma Conclave 1.0: CM योगी बोले- 'भारत अपनी शर्तों पर आगे बढ़ेगा, फार्मा सेक्टर में बड़ा निवेश'
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved