MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Uttar Pradesh
  • UP में कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कर दी ऐसी शर्मनाक हरकत, 2 लड़कियों ने बीच सड़क चप्पलों से कर दी पिटाई

UP में कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कर दी ऐसी शर्मनाक हरकत, 2 लड़कियों ने बीच सड़क चप्पलों से कर दी पिटाई

जालौन (उत्तर प्रदेश). हाथरस कांड के बाद जहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी के अन्य नेता यूपी सरकार पर स्त्री सम्मान की दुहाई दे रहे हैं। वहीं उनकी ही पार्टी के जालौन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष की शर्मनाक हरकत सामने आई है। जहां उन्होंने अपनी ही पार्टी की दो महिलाओं के साथ छेड़खानी कर दी। जिसके बाद युवतियों ने जिलाध्यक्ष को बीच सड़क पर चप्पलों से पिटाई कर डाली।

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Nov 01 2020, 09:33 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16


दरअसल, जालौन कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा पर उनकी ही पार्टी की माया और वर्षा नाम की 2 महिलाओं ने आरोप लगाया कि वह उनको आए दिन फोन करके परेशान करते थे। युवतियों ने कहा कि मना करने के बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। हमने पुलिस को भी सूचित किया, लेकिन वहां भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसलिए हमने नेता की सार्वजनिक रुप से पिटाई करने के लिए कॉल करके बुलाया। फिर उसकी पिटाई कर डाली।
 

26

बता दें कि पिटाई का यह मामला उरई कोतवाली के रेलवे स्टेशन का है। जहां युवतियों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा को स्टेशन रोड पर बुला लिया जिसके बाद युवतियों ने अनुज मिश्रा को सबक सिखाने के लिये सरेराह उनकी पिटाई करनी शुरू कर दी। वहीं मौके पर मौजदू लोगों ने वीडियो बनाने के बाद इसको सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
 

36

दोनों युवतियों ने बताया कि हमने इस ममले की जानकारी यूपी अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू तक बात पहुंचाई। लेकिन उन्होंने अपनी पार्टी के नेता के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके चलते आरोपी अनुज के हौसले और बुलंद हो गए। इसके चलते हमको ऐसा करने पर मजबूर होना पड़ा। वहीं कांग्रेस पार्टी ने इस मामले को लेकर बयान भी जारी किया है। जहां नेताओं का कहना है कि अनुज मिश्रा के साथ जो कुछ भी हुआ, वह राजनीतिक षडयंत्र के शिकार हुए हैं।

46


दोनों युवती कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा की शर्ट उतार चप्पल मारती रहीं। आरोपी युवतियों से अपने लिए रहम की भीख मांगते रहे लेकिन युवतियां अपना कहर बरपाती रहीं। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने महिलाओं के पैर छूकर माफ़ी भी मांगी। इसके बाद युवतियों ने कोतवाली पुलिस सूचना देकर मौके पर बुला लिया। जहां आरोपी को हिरासत में ले लिया गया।

56


इस मामले में जालौन के एसपी डॉक्टर एसपी सिंह का कहना है कि पिटाई का वीडियो उनके सामने भी आया है और युवतियों की शिकायत पर वह कार्रवाई कांग्रेस जिलाध्यक्ष के खिलाफ करेंगे। वहीं जांच के लिए यूपी कांग्रेस कमेटी ने भी एक कमेटी बनाई है।

66

बता दें कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा ने कुछ दिन पहले पिटाई करने वाली माया नाम की युवती को  जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव पद से निष्क्रिय बताकर  हटा दिया था। पीड़ित अनुज का इस मामले पर कहना है कि माया ने अपनी खुन्नस निकालकर मेरे साथ इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस मामले की जांच कर ले, अगर मैं दोषी साबित हो जाऊं तो मुझे फांसी के फंदे पर लटका दिया जाए।

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Ghaziabad Sisters Suicide: किसे और क्यों ब्लैकमेल कर रही थीं तीनों बहनें, पिता का बड़ा खुलासा
Recommended image2
UP Divyangjan Rojgar Abhiyan 2026: योगी सरकार की पहल, 6-13 फरवरी दिव्यांगों को नौकरी और आत्मनिर्भरता का मौका
Recommended image3
Ghaziabad Sisters Suicide: सामने आया मां से जुड़ा एक दर्दनाक किस्सा, क्या इस 1 चीज को लेकर समा गया था डर
Recommended image4
Mukhyamantri Abhyudaya Yojana UP: योगी सरकार की पहल असरदार, निःशुल्क कोचिंग से UPPCS 2024 में 77 अभ्यर्थी सफल
Recommended image5
UP Waste to Wealth Model: प्लास्टिक वेस्ट से सड़क, कचरे से कमाई, बदल रही गांवों की तस्वीर
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved