- Home
- States
- Uttar Pradesh
- 3 प्रेमियों से थे बीवी के अवैध संबंध,पति ने किया विरोध तो कुल्हाड़ी से कटवा दी
3 प्रेमियों से थे बीवी के अवैध संबंध,पति ने किया विरोध तो कुल्हाड़ी से कटवा दी
हरदोई ( Uttar Pradesh) । पति द्वारा अवैध संबंधों का विरोध करना उसकी पत्नी को नागवार गुजरा। उसने अपने तीन प्रेमियों से खौफनाक प्लान तैयार कराया। इसके बाद प्रेमियों ने उसके पति की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दिया। जिसके बाद पत्नी ने हत्या का इल्जाम एक प्रेमी सहित गांव के ही दो और लोगों पर लगा दिया। लेकिन, पुलिस जांच में सबकुछ सामने आ गया। फिलहाल, पुलिस ने पांच दिन पहले हुए इस हत्याकांड की साजिशकर्ता पत्नी समेत चारों अभियुक्तों को जेल भेज दिया है। यह घटना बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के रामपुर मझियारा गांव की है।
| Published : Feb 06 2021, 03:30 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
पुलिस के मुताबिक चमेली के ऋषि पाल यादव, रामसेवक और विजयपाल से अवैध संबंध थे। एक साल से महिला ऋषि पाल यादव के साथ रहती थी। 20 दिन पहले ही महिला अपने पति राम अवतार कश्यप के घर वापस आई थी।
ऋषि पाल उसे लेने के लिए महिला के घर आया था, जहां राम अवतार से उसकी तकरार हुई थी। क्योंकि राम अवतार महिला के अवैध संबंधों का विरोध करता था और उसे घर से जाने नहीं दे रहा था। महिला ने अपने प्रेमियों के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने का खौफनाक प्लान तैयार किया।
31 जनवरी को सोते समय घर के बाहर राम अवतार कश्यप की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। इस मामले में पत्नी चमेली ने अपने प्रेमी ऋषि पाल यादव और गांव के मन्नू व सोनेलाल पर हत्या का आरोप लगाया था।
हत्याकांड के खुलासे को लेकर जब पुलिस ने तफ्तीश शुरू की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। हत्याकांड की मास्टरमाइंड मृतक की पत्नी ही निकली। पुलिस ने हत्याकांड की मुख्य साजिशकर्ता महिला समेत उसके तीन प्रेमियों को गिरफ्तार कर लिया है और उसे जेल भेज दिया है। ऐसे में पुलिस की सक्रियता दो निर्दोष लोग जेल जाने से बच गए।
पुलिस का कहना है कि महिला के अवैध संबंधों का पति विरोध करता था। इस बात से नाराज महिला ने अपने प्रेमियों के साथ मिलकर हत्या का ताना-बाना बुना और घर में ही कुल्हाड़ी से काटकर पति की हत्या कर दी थी।