MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Viral
  • फेसबुक पर लड़की की सेल्फी को नहीं मिले ज्यादा लाइक्स, तो पंखे से लटक कर दे दी जान

फेसबुक पर लड़की की सेल्फी को नहीं मिले ज्यादा लाइक्स, तो पंखे से लटक कर दे दी जान

 हटके डेस्क: सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है, जहां आप अपनी लाइफ को अपने दोस्तों के साथ शेयर करते हैं। इसकी वजह से दूर रहने वाले लोग भी आपस में जुड़े रहते हैं। लेकिन सोशल नेटवर्किंग साइट्स के कई नुकसान भी देखने को मिलते हैं। लोग इसकी वजह से डिप्रेशन में भी चले जाते हैं। कई लोगों में इसके कारण आत्महत्या जैसे ख्याल भी आते हैं। ऐसे ही बुरे प्रभाव की चपेट में आकर एक लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर दी। सुसाइड की वजह सामने आई तो सभी चौंक गए। लड़की फेसबुक पर अपनी सेल्फी पर कम लाइक आने से परेशान थी। इस कारण उसने अपनी जिंदगी ही  खत्म कर दी। अब लड़की की मां ने लोगों को सोशल मीडिया के बुरे प्रभाव को लेकर जागरूक करने के लिए अपनी बेटी के बारे में सबको बताया। चाहती थी लोग करे तारीफ... 

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Aug 21 2020, 01:02 PM IST| Updated : Aug 21 2020, 05:00 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

सुसाइड का ये मामला पिछले साल दिसंबर का है। लैंचेस्टर में रहने वाली 19 साल की क्लोय डैविसन ने अपने ही घर में फांसी लगा ली थी। उसने कोई सुसाइड लेटर भी नहीं छोड़ा था। इस कारण किसी को समझ नहीं आया कि उसने जान क्यों दी?

28

अब सुसाइड के इतने दिनों बाद मामले का खुलासा हुआ। दरअसल, क्लोय सोशल मीडिया पर अपलोड किये अपने सेल्फी पर कम लाइक मिलने से परेशान थी। उसने इस गम में अपनी जान दे दी।  

38

क्लोय बेहद खूबसूरत थी। साथ ही एक होटल में वेट्रेस का काम करती थी। उसे सोशल मीडिया पर मशहूर होना था। आए दिन वो अपनी तस्वीरें अपलोड करती रहती थी। लेकिन दिसंबर में जब उसने अपनी तस्वीर अपलोड की, तो उसे ज्यादा लाइक्स नहीं मिले। 

48

इसके बाद वो काफी परेशान हो गई। उसने अपनी एक दोस्त को कॉल किया और उससे ये बात शेयर की थी। बात करते हुए वो काफी रो रही थी। उसने कहा कि कोई उससे प्यार नहीं करता ना ही उसे पसंद करता है। ऐसा कहकर उसने फोन काट दिया था। 

58

क्लोय की दोस्त ने तुरंत उसकी मां को कॉल किया। जब उन्होंने जाकर देखा तो पाया कि क्लोय फांसी पर लटकी है। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। उसकी मौत हो चुकी थी। 

68

अब क्लोय की मां लोगों को सोशल मीडिया के प्रभाव बता रही है। वो युवाओं को अवेयर कर रही है। उनका कहना है कि जो उनकी बेटी के साथ हुआ वैसा किसी के साथ ना हो। 

78

क्लोय काफी खुशमिजाज थी। लेकिन सोशल मीडिया पर दूसरों से खुद को एक्सेप्ट करवाने की ललक में उसकी जान चली गई। 

88

युवाओं को क्लोय की मां ने समझाते हुए कहा कि जिंदगी बेहद कीमती होती है। इसे यूं ही बर्बाद नहीं करना चाहिए। असली  दोस्त बनाओ ना कि वर्च्युअल। 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved