- Home
- Viral
- मम्मी-मम्मी कहते आगे-पीछे दौड़ता था सौतेला बेटा, हुआ जवान तो पति को छोड़ उसी के बच्चे की बन बैठी मां
मम्मी-मम्मी कहते आगे-पीछे दौड़ता था सौतेला बेटा, हुआ जवान तो पति को छोड़ उसी के बच्चे की बन बैठी मां
हटके डेस्क: कभी-कभी हमारे सामने कुछ ऐसे मामले आ जाते हैं कि इंसान सोच में पड़ जाता है कि आखिर ये रिश्ता क्या कहलाता है? दुनिया में मां और उसके बच्चे के बीच का रिश्ता सबसे खूबसूरत होता है। मां अपने बच्चे के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार होती है। लेकिन आज हम आपको जिस मामले के बारे में बताने जा रहे हैं, वो बेहद कन्फ्यूजिंग है। इसमें एक महिला ने एक तलाकशुदा शख्स से शादी की। शादी के वक्त उसके पति का पहली पत्नी से सात साल का एक बेटा था। महिला ने अपने सौतेले बेटे को बड़े लाड-प्यार से बड़ा किया। लेकिन जब वो जवान हो गया, तो महिला का दिल अपने सौतेले बेटे पर आ गया। आज महिला अपने सौतेले बेटे के बच्चे की मां बनने वाली है। आइये आपको बताते हैं कैसे शुरू हुई रिश्तों को तार-तार करने वाली ये प्रेम कहानी...
| Published : Jun 10 2020, 01:55 PM IST / Updated: Jun 10 2020, 05:20 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
35 साल की मरीना बॉमशेवा अपने 20 साल के सौतेले बेटे के बच्चे की मां बनने वाली है। इस ब्लॉगर ने इस रिश्ते के लिए अपने पति को छोड़ दिया और घर से भाग गई।
मरीना ने अपने इस प्यार के लिए 45 साल के एक्स हसबैंड अलेक्सेय शवयरीन को छोड़ दिया। मरीना और अलेक्सेय 13 साल तक कपल थे।
उन्होंने जब शादी की तब पहली पत्नी से अलेक्सेय के दो बच्चे थे। व्लादिमीर और उसका भाई विक्टर। इनके अलावा इस कपल ने 5 बच्चों को गोद लिया था।
मरीना सभी बच्चों का काफी ध्यान रखती थी। साथ ही अपना भी काफी ध्यान रखा। मेलिना ने रिलेशन में अपना वजन 58 केजी कम किया। उसने अपनी ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी लोगों के साथ इंस्टा पर शेयर की। इसके बाद वो स्टार बन गई।
वजन कम करने के बाद भी मरीना प्रेग्नेंट नहीं हो पा रही थी। उसने कई बार कोशिश की लेकिन हर बार नाकामयाब हो जा रही थी। उसे जल्द से जल्द अपना बच्चा चाहिए था।
इस बीच एक रात मरीना के पति ने उसे अपने बड़े बेटे के साथ बेडरूम में देख लिया, जिसके बाद कपल का तलाक हो गया। मरीना ने 7 साल की उम्र से अपने सौतेले बेटे की देखभाल की थी। हालांकि मलीना का कहना है कि उसने तलाक के बाद अपने सौतेले बेटे के साथ रिश्ते में आई थी।
अलेक्सेय ने अपनी वाइफ पर सौतेले बेटे को बच्चे के लिए फंसाने का आरोप लगाया। उसने कहा कि इससे पहले उसके बड़े बेटे की कोई गर्लफ्रेंड भी नहीं रही। ऐसे में वो उससे प्यार करे ऐसा मुमकिन नहीं है।
वहीं सोशल मीडिया पर भी मरीना को कई लोगों ने भला-बुरा कहा। कई लोगों ने ताज्जुब किया कि जो बेटा उसकी आँखों के सामने बड़ा हुआ, अब वो उसी के बच्चे की मां बनने वाली है। वहीं इस बात से कपल को कोई फर्क नहीं पड़ता। दोनों अगले महीने शादी कर लेंगे और एक साथ अपने आने वाले बच्चे का स्वागत करेंगे।