- Home
- Viral
- खुद से 39 साल छोटे लड़के पर आया दादी अम्मा का दिल, अब शेयर किया बेडरूम सीक्रेट, कहा- वो छोटा है, अनाड़ी नहीं
खुद से 39 साल छोटे लड़के पर आया दादी अम्मा का दिल, अब शेयर किया बेडरूम सीक्रेट, कहा- वो छोटा है, अनाड़ी नहीं
हटके डेस्क: प्यार की कोई सीमा नहीं होती। प्यार में कोई बंधन नहीं होता। जब प्यार होना होता है, हो ही जाता है। ओक्लाहोमा में रहने वाली 60 साल की पाम शास्तीन का दिल खुद से 39 साल छोटे जोनाथन लेंगेविन पर आ गया। दोनों को एक-दूसरे से प्यार है। लेकिन इस प्यार के बीच आ गया समाज। खुद से छोटे लड़के से प्यार करने की वजह से पाम को उसके घरवालों और दोस्तों ने छोड़ दिया। लेकिन पाम और जोनाथन ने एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ा। दो साल पहले मिले इस कपल ने अब सगाई कर ली है। जल्द ही दोनों शादी भी कर लेंगे। लेकिन उम्र के बीच इस फासले के कारण दोनों को लोगों से ताने सुनने पड़ते हैं। पाम ने कहा कि जोनाथन की उम्र उसके पोते जितनी है लेकिन दोनों को एक दूसरे से बेहद प्यार है। अब उसने दुनिया के सामने खुलेआम अपने प्यार का इजहार किया है। साथ ही कहा कि उसे कोई फर्क नहीं पड़ता कि दुनिया इस रिश्ते के बारे में क्या कहती है। दोनों साथ खुश हैं।

60 साल की पाम ने सोशल मीडिया पर लोगों को खुद से 39 साल छोटे लवर से मिलवाया।दोनों ने समाज के सारे बैरियर्स तोड़कर सगाई कर ली। पाम ने बताया कि कैसे इस रिश्ते की वजह से उसके सारे दोस्तों और घरवालों ने उससे रिश्ता खत्म कर लिया।
पेशे से काउंसिलर पाम की मुलाक़ात कंप्यूटर इंजीनियर स्टूडेंट जोनाथन से फरवरी 2018 में हुई थी। दोनों एक डेटिंग ऐप पर मिले थे। पाम ने कहा कि प्रोफाइल में देखने से साफ़ पता चल रहा था कि जोनाथन की उम्र 20 से ज्यादा नहीं थी। लेकिन उसके प्रोफाइल में लिखा था कि वो 21 साल का है।
पाम ने बताया कि उसे पहले से कम उम्र के लड़के काफी पसंद थे। जब दोनों ने बातचीत करनी शुरू की तब कि दोनों को ही एस्ट्रोलॉजी पसंद है और बाहर घूमना भी पसंद है।
पाम को जोनाथन से प्यार हो ही रहा था तभी जोनाथन ने पाम को असलियत बताई। दरअसल, जोनाथन मात्र 19 साल का था। इसके बाद पाम की चिंता बढ़ गई। दरअसल, पाम की दोनों बेटियां 30 साल से बड़ी हैं। लेकिन जोनाथन हमेशा से बड़ी महिलाओं के साथ रहना चाहता था।
जोनाथन और पाम को देख लोग काफी तरह की बातें कहते हैं। दोनों को घूरकर देखा जाता है। लेकिन दोनों ने अपने रिश्ते पर लोगों के कमेंट्स का असर नहीं पड़ने दिया। उनके मुताबिक़ उम्र महज एक संख्या है।
रिलेशन के शुरुआत में दोनों ने चैट पर बात की। इसके बाद जोनाथन पाम से मिलने पहुंचा। जब दोनों घूम रहे थे तब लोग उन्हें घूरकर देख रहे थे।
पाम ने बताया कि उसने तो कुछ लोगों को उनपर भद्दे कमेंट्स करते भी सुना था। लेकिन ये दोनों का प्यार था, जिसने इस रिश्ते को मजबूती दी।
पाम ने बताया कि डेट के बाद दोनों साथ ही रुके। उस दिन पूरी रात दोनों ने बातें की। सेक्स बेहद रोमांचक रहा और उसके बाद काफी देर तक दोनों ने बातचीत की।
बेडरूम सीक्रेट्स शेयर करते हुए पाम ने बताया कि दोनों जोनाथन के कॉलेज के बारे में डिस्कस करते हैं। साथ ही दोनों एक-दूसरे की जरूरतों का ध्यान रखते हैं।
पाम ने बताया कि जोनाथन भले ही उम्र में छोटा है लेकिन अनाड़ी नहीं है। उसे प्यार करने का सही तरीका पता है। इसके बाद कई रात दोनों साथ रहे। इस दौरान उनका रिश्ता और मजबूत हुआ। आज दोनों एक साथ रहते हैं और सगाई के बाद जल्द शादी करने वाले हैं।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News