बेटे के इलाज के लिए खतरनाक काम करती है बूढ़ी मां
विएतनाम: बच्चे चाहे जितने बड़े हो जाएं, मां हमेशा उनकी फिक्र करती है। ऐसे में अगर बच्चा स्पेशल चाइल्ड हो, तो मां उसे कभी भी किसी परेशानी का सामना नहीं करने देती। विएतनाम में रहने वाली 85 साल की न्गुयेन थी रो लोगों के लिए मिसाल हैं। अपने 61 साल के बेटे की देखरेख के लिए न्गुयेन घंटों पानी में बिताकर मछलियां और शेल्स इक्कठा करती हैं।
16

विएतनाम में रहने वाली न्गुयेन की कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 85 साल की न्गुयेन सुबह जल्दी उठकर घंटों पानी की गहराइयों में उतरी रहती हैं। जहां से वो मछलियां और शेल्स इक्कठा करती हैं और मार्केट में बेचती हैं।
26
हालांकि इतनी देर तक पानी में रहने के कारण उनकी बॉडी पर रैशेस आ जाते हैं। लेकिन चंद पैसों के लिए वो ये काम हर दिन करती हैं।
36
दरअसल, न्गुयेन का एक बेटा है, जिसकी उम्र 61 साल है। लेकिन वो मानसिक रोगी है। ऐसे में न्गुयेन को ही घर चलाने और अपने बेटे की देखरेख के लिए काम करना पड़ता है।
46
इसके लिए न्गुयेन घंटों नमकीन पानी में खड़ी रहती हैं। जो भी इक्कठा करती हैं, उसे पास के मार्केट में बेच देती हैं। हालांकि, इससे काफी कम कमाई कर पाती हैं।
56
आसपास के लोग न्गुयेन की मदद के लिए उनसे शेल्स और मछलियां खरीद लेते हैं। ताकि उनका घर चल पाए।
66
जो भी कमाई हो पाती है, उससे न्गुयेन अपने बेटे के इलाज में लगा देती हैं। लोग इस मां के जज्बे को सलाम कर रहे हैं।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News
Latest Videos