MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Viral
  • तूफान में टूट गया घर तो महिला ने डेढ़ लाख में खरीदी खटारा प्लेन, अंदर जाते ही होगा 5 स्टार होटल सा अहसास

तूफान में टूट गया घर तो महिला ने डेढ़ लाख में खरीदी खटारा प्लेन, अंदर जाते ही होगा 5 स्टार होटल सा अहसास

हटके डेस्क: शौक बड़ी चीज है। दुनिया में कुछ लोग अपने शौक में कुछ ऐसा कर गुजरते हैं, जिसपर यकीन कर पाना काफी मुश्किल होता है। अब जरा इस महिला को ही देख लीजिये। जब एक तूफ़ान में उसका घर टूट गया, तो दूसरा घर बनाने के लिए उसने एक बोइंग 727 खरीद ली। इस प्लेन को ही महिला ने अपना 3 बेडरूम का घर बना लिया। ये घर इतना आलिशान है कि किसी को यकीन नहीं होगा। अंदर मखमली गद्दे वाले बिस्तर से लेकर गर्म पानी वाले बाथटब का भी मजा लिया जा सकता है। आइए  आपको दिखाते हैं डेढ़ लाख में ख़रीदे गए इस प्लेन का कायाकल्प इस महिला ने 23 लाख रुपए खर्च कर कैसे कर दिया? 

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : May 18 2020, 01:55 PM IST| Updated : May 19 2020, 09:01 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

ये अजीबोगरीब घर बनाने वाली एन सर्य का पिछले घर तूफ़ान में टूट गया था। इसके बाद उसने मिसिसिप्पी में एक बोइंग 727 को अपना घर बना लिया। अपने आलिशान घर के बाहर तालाब  के किनारे बैठी एन सर्य। 

212

एन सर्य ने इस पैसेंजर प्लेन को डेढ़ लाख में खरीदा था। उसके बाद अंदर का इंटीरियर करवाने में एन ने 23 लाख रूपये खर्च कर दिए। अंदर रिलैक्स करने के लिए एन सर्य ने हॉट टब भी बनाया है। 
 

312

एन सर्य ने अपना बेडरूम भी खुद डिजाइन किया है। इसमें जिस रंग के बेडशीट यूज किये गए हैं, उसी रंग के परदे भी इस्तेमाल किये गए हैं। 

412

एन सर्य को ये आइडिया अपने जीजाजी से मिला था, जो एयर ट्रैफिक कंट्रोलर हैं। उन्होंने ही एन को बोइंग 727 खरीदने की सलाह दी थी। 

512

इसके बाद एन ने डेढ़ लाख में ये पैसेंजर प्लेन खरीदी। ये प्लेन 11मई 1968 से 20 सितंबर 1993 तक दौड़ा था। इसे 1994 में एन सर्य ने खरीदा और अपने घर में बदल दिया। 

612

उसने अपने घर को लिटिल ट्रंप नाम दिया है। इसमें तीन बेडरूम के अलावा एक लिविंग रूम, किचन, लांड्री रूम और एक मास्टर बाथरूम भी है। 

712

एन सर्य ने कॉकपिट को बाथटब में बदला है। उसके पास ही एक तालाब है, जहां से इसका पानी सप्लाई किया जाता है। 
 

812

इस घर के किचन में एन सर्य कई तरह के डिसेज बनाती है। साथ ही रखे फ्रिज में महीने भर से ज्यादा का सामान स्टॉक करती है। 

912

इस प्लेन का केबिन 12 फ़ीट चौड़ा है। जिसमें 76 खिड़कियां हैं और 10 खिड़कियां कॉकपिट में हैं। 
 

1012

एन सर्य ने अपने इस घर में सुख-सुविधा की सारी चीजों का ध्यान रखा है। इसमें टेलीफोन से लेकर एसी, ओवन, वाशिंग मशीन और यहां तक कि एक डिशवॉशर भी है। 

1112

अपने घर के लिविंग रूम पर एन सर्य ने काफी पैसे खर्च किये हैं। इसमें एंटीक चीजों से लेकर फ्लोर कार्पेट तक इम्पोर्टेड लगाया गया है। 

1212

हालांकि, अब एन सर्य अपने बोइंग 727 को बेच कर बोइंग 747 खरीदना चाहती है। ताकि उसे और ज्याद स्पेस मिल पाए। 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved