- Home
- Viral
- तूफान में टूट गया घर तो महिला ने डेढ़ लाख में खरीदी खटारा प्लेन, अंदर जाते ही होगा 5 स्टार होटल सा अहसास
तूफान में टूट गया घर तो महिला ने डेढ़ लाख में खरीदी खटारा प्लेन, अंदर जाते ही होगा 5 स्टार होटल सा अहसास
हटके डेस्क: शौक बड़ी चीज है। दुनिया में कुछ लोग अपने शौक में कुछ ऐसा कर गुजरते हैं, जिसपर यकीन कर पाना काफी मुश्किल होता है। अब जरा इस महिला को ही देख लीजिये। जब एक तूफ़ान में उसका घर टूट गया, तो दूसरा घर बनाने के लिए उसने एक बोइंग 727 खरीद ली। इस प्लेन को ही महिला ने अपना 3 बेडरूम का घर बना लिया। ये घर इतना आलिशान है कि किसी को यकीन नहीं होगा। अंदर मखमली गद्दे वाले बिस्तर से लेकर गर्म पानी वाले बाथटब का भी मजा लिया जा सकता है। आइए आपको दिखाते हैं डेढ़ लाख में ख़रीदे गए इस प्लेन का कायाकल्प इस महिला ने 23 लाख रुपए खर्च कर कैसे कर दिया?

ये अजीबोगरीब घर बनाने वाली एन सर्य का पिछले घर तूफ़ान में टूट गया था। इसके बाद उसने मिसिसिप्पी में एक बोइंग 727 को अपना घर बना लिया। अपने आलिशान घर के बाहर तालाब के किनारे बैठी एन सर्य।
एन सर्य ने इस पैसेंजर प्लेन को डेढ़ लाख में खरीदा था। उसके बाद अंदर का इंटीरियर करवाने में एन ने 23 लाख रूपये खर्च कर दिए। अंदर रिलैक्स करने के लिए एन सर्य ने हॉट टब भी बनाया है।
एन सर्य ने अपना बेडरूम भी खुद डिजाइन किया है। इसमें जिस रंग के बेडशीट यूज किये गए हैं, उसी रंग के परदे भी इस्तेमाल किये गए हैं।
एन सर्य को ये आइडिया अपने जीजाजी से मिला था, जो एयर ट्रैफिक कंट्रोलर हैं। उन्होंने ही एन को बोइंग 727 खरीदने की सलाह दी थी।
इसके बाद एन ने डेढ़ लाख में ये पैसेंजर प्लेन खरीदी। ये प्लेन 11मई 1968 से 20 सितंबर 1993 तक दौड़ा था। इसे 1994 में एन सर्य ने खरीदा और अपने घर में बदल दिया।
उसने अपने घर को लिटिल ट्रंप नाम दिया है। इसमें तीन बेडरूम के अलावा एक लिविंग रूम, किचन, लांड्री रूम और एक मास्टर बाथरूम भी है।
एन सर्य ने कॉकपिट को बाथटब में बदला है। उसके पास ही एक तालाब है, जहां से इसका पानी सप्लाई किया जाता है।
इस घर के किचन में एन सर्य कई तरह के डिसेज बनाती है। साथ ही रखे फ्रिज में महीने भर से ज्यादा का सामान स्टॉक करती है।
इस प्लेन का केबिन 12 फ़ीट चौड़ा है। जिसमें 76 खिड़कियां हैं और 10 खिड़कियां कॉकपिट में हैं।
एन सर्य ने अपने इस घर में सुख-सुविधा की सारी चीजों का ध्यान रखा है। इसमें टेलीफोन से लेकर एसी, ओवन, वाशिंग मशीन और यहां तक कि एक डिशवॉशर भी है।
अपने घर के लिविंग रूम पर एन सर्य ने काफी पैसे खर्च किये हैं। इसमें एंटीक चीजों से लेकर फ्लोर कार्पेट तक इम्पोर्टेड लगाया गया है।
हालांकि, अब एन सर्य अपने बोइंग 727 को बेच कर बोइंग 747 खरीदना चाहती है। ताकि उसे और ज्याद स्पेस मिल पाए।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News