7 साल पहले शख्स ने बचाई थी हाथियों की जान, आज भी 12 घंटे चलकर जाते हैं कब्र पर फूल चढ़ाने
साउथ अफ्रीका: हम सब जानते हैं कि हाथियों की याददाश्त काफी तेज होती है। अपनों की मौत के बाद हाथी मातम भी मानते हैं। साउथ अफ्रीका में एक शख्स की मौत के 7 साल बाद भी हाथियों का एक समूह उसकी कब्र के पास जाकर फूल चढ़ाते हैं। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
15

लॉरेंस अन्थोनी को हाथियों का दोस्त कहा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि वो हाथियों से बातें कर सकते थे। 1999 में उन्होंने साउथ अफ्रीका के एक चिड़ियाघर से कुछ हाथियों को बचाया था।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

25
लॉरेंस इसके बाद इन हाथियों को अपने पास ही रखने लगा। वो सभी को अपने बच्चों की तरह ट्रीट करता था। हाथी भी लॉरेंस के साथ खेलते थे।
35
लॉरेंस उन्हें जो भी आदेश इंग्लिश में देते वो उन्हें समझ लेते थे। ऐसा नहीं था कि इन हाथियों को इंग्लिश आती थी, वो लॉरेंस की बॉडी लैंग्वेज से सब समझ जाते थे।
45
2 मार्च 2012 को लॉरेंस की मौत हो गई थी। उसे हार्ट अटैक आया था। लॉरेंस अपने पीछे अपनी पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया।
55
लॉरेंस की मौत के 7 साल बाद आज भी हाथियों का ये समूह उसकी कब्र पर 2 मार्च को जाकर उसे श्रद्धांजलि देता है। लोगों को इसकी कहानी काफी पसंद आ रही है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News
Latest Videos