- Home
- Viral
- फ्री में बिक रहा है 4 बेडरूम-3 बाथरूम वाला ये आलीशान घर, 2 महीने बाद भी खरीदने को तैयार नहीं कोई
फ्री में बिक रहा है 4 बेडरूम-3 बाथरूम वाला ये आलीशान घर, 2 महीने बाद भी खरीदने को तैयार नहीं कोई
हटके डेस्क: दुनिया में ज्यादातर लोग अपना पैसा प्रॉपर्टी बनाने में ही इन्वेस्ट करते हैं। लोग लाखों-करोड़ों खर्च कर अपना घर बनाते हैं। लेकिन जरा सोचिये कि किसी ने एक आलिशान घर बेचने के लिए इश्तेहार दिया हो लेकिन 2 महीने के बाद भी कोई उस घर को खरीदने को तैयार नहीं है, तो इसके पीछे कोई वजह जरूर होगी। लुसिआना में 4 बेडरूम और 3 बाथरूम वाला एक घर बिकने को तैयार रखा है, वो भी बिलकुल मुफ्त। लेकिन ऐड के दो महीने बाद भी अबतक इसे किसी ने नहीं ख़रीदा है। हाल ही में एक महिला इस प्रॉपर्टी को देखने पहुंची थी। उसने घर में जो देखा, उसके बाद उलटे पांव घर से भाग गई। महिला ने बताया कि ये घर वाकई भुतहा है। ऐसे में इसे मुफ्त में खरीदना भी बेवकूफी है।

न्यू ओर्लांस में रहने वाली सिंडी पर और ग्रेग मैटलॉक इस घर को देखने पहुंचे थे। उन्होने बताया कि घर में एक बूढी महिला का साया रहता है। जब वो पहुंचे तो भूत किचन में खाना बना रही थी।
ये दोनों पारा नॉर्मल एक्टिविटीज को कैप्चर करने का काम भी करते हैं। दोनों वहां की जाँच कर रहे थे तभी ये काला साया उन्हें नजर आया।
सिंडी ने बताया कि जब दोनों ने घर के भूतों को उनके होने का अहसास करवाने को कहा तो घर के दरवाजे अचानक बंद होने लगे और लाइट्स भी बंद होने लगी।
सिंडी ने अपने पार्टनर के साथ वहां एक रात बिताई। इस दौरान भूतों ने उसके इक्विपमेंट्स की सारी एनर्जी खत्म कर दी।
घर के ऐड के बाद एक महिला ने दावा किया था कि वो उस घर में रह चुकी है। वहां एक बूढी महिला का साया है। लेकिन इस बार सिंडी ने बताया कि घर में एक हट्टे-कट्टे आदमी का भी भूत है जो 6 फ़ीट का है।
सिंडी और ग्रेग बीते 20 साल से घोस्ट्स को पकड़ने का काम कर रहे हैं। लेकिन उन्होने बताया कि इस घर के भूत काफी शक्तिशाली हैं। ऐसे में इस घर में रहना काफी खतरनाक है।
अमेरिका के लुसिआना रियल एस्टेट फर्म ने इस घर को किसी को भी मुफ्त में देने की पेशकश की है। घर की मालकिन सिल्विया मैक्लेन ने घर की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया साइट पर शेयर की। दो महीने पहले जारी किये गए ऐड के बाद भी कोई इसे खरीद नहीं रहा है। इस पोस्ट को मार्च के महीने में किया गया था। कोई भी इस घर को खरीदकर तुरंत इसमें शिफ्ट हो सकता है। अपने पोस्ट में सिल्विया ने लिखा कि ये घर 1920 से 1930 के बीच में बना था। पिछले 6 महीने से ये खाली है। इस दौरान इसकी मरम्मत का काम चल रहा था।
घर काफी आलीशान है। 24 सौ स्क्वायर फुट में बने इस घर को कोई भी खरीद सकता है। ये ऑफर हर किसी के लिए रखा गया है। घर के आसपास कई पेड़ भी लगे हैं। सिल्विया ने लिखा कि इस घर में दो एसी भी हैं, जो काम करते हैं। लेकिन इतना आलिशान घर अभी की मुफ्त में भी कोई नहीं खरीद रहा।
पोस्ट के बाद कई लोगों ने इसे खरीदने में दिलचस्पी दिखाई। इसी में सिंडी और ग्रेग भी शामिल थे। पोस्ट के बाद ही कई लोगों ने बताया था कि ये घर भुतहा है। आसपास के लोगों का कहना है कि 1974 में जो परिवार यहां रहता था, उसमें रहने वाले शख्स ने सोते समय अपने मां-बाप और चार भाई-बहनों का खून कर दिया था।
इस घर को एडेले विंसेट ने बनवाया था। अपने परिवार के साथ उसकी तस्वीर। घेरे में दिखने वाली महिला ने एडेले विंसेट है।
एडेले की मौत एक दुर्घटना में हो गई थी। वो किचन में खाना बना रही थी, जहां उसकी मौत हो गई थी।
इस घर में बाद में रहने वाले कई लोगों ने एडेले विन्सेंट का भूत देखा है। जब एडेले की मौत हुई, तब वो 90 साल की थी। घर में रहने वाली कई लोगों ने एडेले को वहां घूमते देखा है।
वहीं फेसबुक पर इस ऐड को देखने के बाद जिप्सी डॉन, जो खुद को इस घर का आखिरी मालिक बता रहा है, ने लिखा कि ये घर शानदार है। लेकिन यहां आप तभी रहे, जब आपको भूतों से आदत हो। ऐसा इसलिए कि ये भूत काफी शोर करते हैं।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News