MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Viral
  • KBC में 5 करोड़ जीतने के बाद कंगाल हो गए थे सुशील कुमार, अब कर रहे हैं ये काम

KBC में 5 करोड़ जीतने के बाद कंगाल हो गए थे सुशील कुमार, अब कर रहे हैं ये काम

बिहार: इन दिनों टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति टेलीकास्ट हो रहा है। कई कंटेस्टेंट यहां अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। लेकिन क्या आपको 2011 में पांच करोड़ जीतकर इतिहास रचने वाले सुशील कुमार याद हैं? इन्होंने उस सीजन में 5 करोड़ अपने नाम किया था। आप सोचते होंगे कि इसके बाद वो आलिशान बंगले में रहते होंगे। लेकिन आपको बता दें कि सुशील कुमार ने इतनी बड़ी राशि जीतने के बाद समाजसेवा का फैसला किया। 

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Sep 02 2019, 05:03 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
बिहार के चंपारण में रहने वाले सुशील कुमार ने 2011 में मशहूर टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति में 5 करोड़ की धनराशि जीती थी। इसके बाद वो काफी चर्चा में आ गए थे। इसके तीन साल बाद खबर आई कि उनकी नौकरी चली गई है। शो जीतने से पहले वो 6 हजार प्रति माह की सैलरी पर काम कर रहे थे। लेकिन शो जीतने के बाद वो बेरोजगार हो गए थे।
26
हालांकि, इन दिनों सुशील कुमार पर्यावरण संरक्षण के लिए काम कर रहे हैं। वो अपने होमटाउन में पौधारोपण कर रहे हैं।
36
उन्होंने इस अभियान की शुरुआत चंपारण से शुरू की थी। इसमें उन्होंने 70 हजार पौधे लगाए थे। इस अभियान का नाम उन्होंने चंपा से चंपारण दिया।
46
सुशील कुमार के मुताबिक, चंपारण में पहले चंपा के कई पेड़ थे। लेकिन बीते कुछ सालों से इनकी संख्या में कमी आई थी। वो फिर से इलाके में चंपा के पेड़ देखना चाहते थे। इसलिए उन्होंने पौधारोपण शुरू किया।
56
अब सुशील कुमार के इस अभियान से कई लोग जुड़ गए हैं। उनकी टीम अलग-अलग जगहों पर पौधरोपण करते हैं।
66
साथ ही पौधे लगाने के बाद वो ये भी चेक करते हैं कि पौधे सूखे तो नहीं हैं। अगर पौधे सूख जाते हैं तो उसकी जगह फिर से नया पौधा लगाया जाता है।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved