MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Viral
  • रोमांस से ठीक पहले कंडोम में छेद कर देता था प्रेमी, महिला ने कोर्ट में ठोंक दिया मुकदमा तो मिली ऐसी सजा

रोमांस से ठीक पहले कंडोम में छेद कर देता था प्रेमी, महिला ने कोर्ट में ठोंक दिया मुकदमा तो मिली ऐसी सजा

हटके डेस्क: कपल अपने बीच का प्यार बढ़ाने के लिए क्या कुछ नहीं करते। एक-दूसरे के लिए फूल लाने से लेकर पसंद का खाना बनाने तक के केस आपने सुने होंगे। लेकिन यूके में रहने वाले एक शख्स ने अपनी पार्टनर के साथ इंटिमेसी बढ़ाने के लिए कंडोम में छेद करना शुरू किया। शख्स की पार्टनर फिजिकल रिलेशन की सहमति प्रॉटेक्शन के साथ देती थी। लेकिन शख्स को कंडोम यूज करने पर ऐसा लगता था जैसे उनका प्यार कम हो रहा है। इसलिए वो सेक्स से ठीक पहले कंडोम में छेद कर देता था। जब प्रेमिका को इसके बारे में पता चला तो उसने शख्स पर केस दर्ज कर दिया। अब कोर्ट ने उसे रेप का दोषी पाते हुए चार साल जेल की सजा सुनाई है। ये अजीबोगरीब मामला इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।  

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Oct 06 2020, 12:42 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

यूके वॉरसेस्टर कोर्ट ने एक मामले की सुनवाई करते हुए प्रेमी को रेप के आरोप में चार साल की सजा सुनाई। ये कोई जबरदस्ती का मामला नहीं था। इसमें कपल ने संबंध तो सहमति से बनाए थे। लेकिन फिर भी आरोप लगा रेप का। 

27

ये अजीबोगरीब मामला यूके से सामने आया। यहां रहने वाले 47 साल के एंड्रू लेविस अब चार साल जेल की सलाखों में रहेंगे। उनपर उनकी प्रेमिका के साथ रेप का आरोप है। दरअसल, दोनों सेक्स तो सहमति से करते थे लेकिन शख्स संबंध बनाने से ठीक पहले कंडोम में छेद कर देता था।  
 

37

पेशे से ट्रेन ड्राइवर एंड्रू ने बताया कि जब वो कंडोम पहनता था तो उसे ऐसा लगता था जैसे वो अपनी प्रेमिका से दूर है। उसे प्यार का अहसास नहीं होता था। इसलिए वो एक पिन से उसमें छेद कर देता था। 
 

47

महिला को इसे लेकर शक हुआ। जब उसने एक सुबह डस्टबिन चेक किया तो उसने यूज्ड कंडोम में छेद देखे। साथ ही महिला को ड्रावर में पिन भी मिले। उसने शख्स से इस बारे में पूछा तो उसने इंटिमेसी बढ़ाने के लिए ऐसा करने की बाद स्वीकारी। 

57

इसके बाद महिला ने कोर्ट में केस पहुंचा दिया। महिला ने साफ़  किया कि उसका प्रेग्नेंसी का कोई विचार नहीं था। वो सेक्स के लिए हां प्रॉटेक्शन के साथ ही कहती थी। लेकिन शख्स ने उसके विश्वास को तोड़ दिया। 
 

67


कोर्ट ने भी मामले में महिला का पक्ष लेते हुए शख्स पर रेप का आरोप तय किया। साथ ही उसे चार साल जेल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने इसे बेहद दुष्ट आचरण बताया। 

77

कोर्ट  के फैसला सुनाए जाने के बाद एंड्रू ने इसे अबतक अपने जीवन का सबसे बेवकूफी भरा काम बताया। उसने कोर्ट में माफ़ी भी मांगी। लेकिन अब अगले चार साल उसे अपनी इस हरकत के लिए जेल में काटने होंगे। 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved