MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Viral
  • NASA का दावा:2 नवंबर तक धरती से टकराएगा विशालकाय उल्कापिंड, प्रलय की 40 प्रतिशत संभावना

NASA का दावा:2 नवंबर तक धरती से टकराएगा विशालकाय उल्कापिंड, प्रलय की 40 प्रतिशत संभावना

हटके डेस्क: साल 2020 अपने जुल्म खत्म करने को तैयार ही नहीं हो रहा। एक के  बाद एक कई मुसीबतें आती ही जा रही है। अब नासा ने जो लेटेस्ट खबर दी है, वो साल के अंत तक आने वाली बड़ी मुसीबत का संकेत है। नासा ने दावा किया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आने तक पृथ्वी से एक बड़ा उल्कापिंड टकराएगा। ये उल्कापिंड तेजी से पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा है। इसके पृथ्वी से टकराने की संभावना 3 नवंबर तक है। यानी तब तक डोनाल्ड ट्रंप और जोए बिडेन के बीच टकराव के नतीजे आ जाएंगे। नासा के डाटा के मुताबिक, इस उल्कापिंड के पृथ्वी से टकराने के चालीस प्रतिशत चान्सेस हैं। अगर ऐसा होगा तो पृथ्वी पर तबाही आ जाएगी।  

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Aug 24 2020, 12:31 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

स्पेस रॉक - जिसका नाम 2018VP1 भी है, उसकी 2 नवंबर को पृथ्वी के पास से गुजरने की भविष्यवाणी की गई है। यानी अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे जो 3 नवंबर को आने वाले हैं, उसके एक दिन पहले।  
 

210

अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने कहा कि इस उल्कापिंड के तीन संभावित प्रभाव थे लेकिन, 12.968 दिनों में किये 21 ऑब्जर्वेशन के आधार पर ये साफ़ हुआ है कि इसके पृथ्वी से टकराने की संभावना 40 प्रतिशत है।  

310

ये खबर एक हफ्ते पहले एक कार जितने बड़े उल्कापिंड के पृथ्वी के बेहद नजदीक से गुजरने के ठीक बाद आई है। नासा ने इस उल्कापिंड को पृथ्वी की तरफ आते ही नहीं देखा था।  
 

410

बता दें कि एक हफ्ते पहले 2020QG नाम का एक उल्कापिंड 16 अगस्त को दक्षिणी हिंद महासागर के ऊपर सिर्फ 1,830 मील की दूरी पर उड़ गया। यह अभी तक पृथ्वी के सबसे नजदीक से गुजरने वाला उल्कापिंड था। लेकिन नासा की नजर इसपर नहीं पड़ी थी। जब ये पृथ्वी के नजदीक आया तब इसपर उनका ध्यान गया था।  

510

2018VP1 इस साल के अंत में पृथ्वी से टकरा सकता है। इसे पहली बार दो साल पहले कैलिफोर्निया में पालोमर ओब्सर्वेटरी में पहचाना गया था। हालांकि, छोटे साइज की वजह से (लगभग दो मीटर, 6.5 फीट) इसे 'संभावित खतरनाक वस्तु' नहीं माना जा रहा है।

610

संभावित रूप से खतरनाक वस्तुएं - आमतौर पर नासा द्वारा पहचाने गए वो उल्कापिंड होते हैं,जिनके पास एक कक्षा है जो उन्हें पृथ्वी के करीब ले जा रही है, और जो ग्रह को हिट करने पर महत्वपूर्ण क्षेत्रीय क्षति का कारण बनने के लिए पर्याप्त हैं।

710

जैसा कि 16 अगस्त को पार हुआ उल्कापिंड। 2020QG को व्यास में 2.9m और 6.4m के बीच मापने का अनुमान लगाया गया था, जिससे यह लगभग एक कार के समान आकार का था। अगर ये पृथ्वी से टकराता तो महाप्रलय आ जाता। 

810

नासा नियमित रूप से उल्कापिंड पर नजर रखती है। कौन सा उल्कापिंड कहां से आ रहा है इसपर कड़ी नजर रखी जाती है। लेकिन 2020QG उनकी नजर से चूक गया था। बिज़नेस इनसाइडर से बात करते हुए, नासा के सेंटर फॉर नियर अर्थ ऑब्जेक्ट स्टडीज़ के निदेशक, पॉल चोडास ने खुलासा किया था कि उन्होंने इसे आते हुए नहीं देखा। 

910

साथ ही उन्होंने कहा कि नासा की गणना से पता चलता है कि यह उल्कापिंड 45 डिग्री से बदल गया था। इसलिए यह हमारे ग्रह द्वारा आ गया। यानी अंतरिक्ष से इसका पृथ्वी के नजदीक से गुजरने का कोई चांस नहीं था। 

1010

बता दें कि अगर कोई उल्कापिंड पृथ्वी के लिए टकराव के पाठ्यक्रम पर पाया जाता है, तो टकराव को रोकने के लिए नासा के पास कई तरीकें होते हैं। वो अंतरिक्ष में ही किसी बड़े चीज से उल्कापिंड को टकरा कर उसका रास्ता बदल देते हैं। 
 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved