दुनिया के इन देशों में कांपती है रेपिस्ट की रूह
हटके डेस्क: आखिरकार लंबी लड़ाई के बाद निर्भया के दोषियों को कल सुबह फांसी की सजा दी जाएगी। न्याय की आस में निर्भया की मां ने जितने आंसू बहाए, सबका हिसाब कल हो जाएगा। दरअसल, भारत में दुष्कर्म के मामले में पकड़े गए आरोपी यहां के कानून व्यवस्था का फायदा उठाते हुए कई बार बच निकलते हैं। यहां ट्रायल प्रॉसेस इतना लंबा है कि दुष्कर्म पीड़िता इन्साफ की आस लगाए हुए हार जाती है। लेकिन हर देश में ऐसा नहीं होता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं दुनिया के उन देशों के बारे में जहां रेप के बदले सख्त सजा सुनाई जाती है।
17

यूएसए: अमेरिका में रेप के मामले दो कैटेगरी में पड़ते हैं। इनमें से एक आता है स्टेट लॉ के अंतर्गत, दूसरा फेडरल लॉ के अंदर। अगर रेप के केसेस फेडरल लॉ के अंतर्गत आते हैं तो आरोपी को उसकी मौत तक जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया जाता है।
27
ईरान: इस देश में रेपिस्ट को फांसी की सजा दी जाती है। इसमें कई आरोपियों को फांसी पर लटकाया जाता है तो कुछ को बेहद दर्दनाक तरीके से मौत दी जाती है। हालांकि, इस देश में भी ट्रायल के दौरान दुष्कर्म पीड़िता को बेफिजूल के सवालों का सामना करना पड़ता है।
37
इजिप्ट: इस देश में भी रेपिस्ट्स को आरोप सिद्ध होते ही सीधे फांसी से लटका दिया जाता है।
47
अफगानिस्तान: इस देश में रेप के आरोपियों को आरोप सिद्ध होने के ठीक 4 दिन के अंदर सिर पर गोली मार दी जाती है। अगर ये तरीका नहीं अपनाया जाता है तो उन्हें फांसी पर चढ़ा दिया जाता है।
57
नार्थ कोरिया: इस देश में रेप के आरोपी को सरेआम सिर में गोली मार दी जाती है।
67
सऊदी अरब: इस देश में रेपिस्ट को सभी के सामने घुटने पर बिठाया जाता है। इसके बाद तेजधार हथियार से उसका गला धड़ से अलग कर दिया जाता है।
77
चीन: भारत का पड़ोसी देश चीन भी दुष्कर्म के मामलों में सख्त सजा देने का पक्षधर है। यहां आरोप तय होने के बाद रेपिस्ट को मौत की सजा दी जाती है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News
Latest Videos