MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Viral
  • 4 लाख की कीमत वाले Gold रेजर से दाढ़ी बनाता है ये नाई, IDEA ऐसा कि बारी का इंतजार करते हैं लोग

4 लाख की कीमत वाले Gold रेजर से दाढ़ी बनाता है ये नाई, IDEA ऐसा कि बारी का इंतजार करते हैं लोग

हटके डेस्क: शौक बड़ी चीज होती है। दुनिया में कई लोग होते हैं जो ऐसे-ऐसे शौक रखते हैं, जिनके बारे में जानकर आश्चर्य होता है। शौक़ीन लोगों के लिए पुणे के एक सैलून ने अनोखा तरीका अपनाया है। यहां एक सैलून में 8 तोले के सोने के रेजर से लोगों की दाढ़ी बनाई जाती है। इस रेजर की कीमत 4 लाख रुपए है। लोग इस सैलून में दाढ़ी बनवाने के लिए लाइन लगाकर अपनी बारी का इन्तजार करते हैं। बिजनेस बढ़ाने का निकाला उपाय... 

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Mar 05 2021, 01:51 PM IST| Updated : Mar 05 2021, 05:23 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

कोरोना की वजह से छोटे व्यापारियों को काफी नुकसान हुआ। कई महीनों तक दुकानें बंद रही। इस वजह से कई लोगों का बिजनेस तो बंद ही हो गया। 
 

27

अपने डूबते बिजनेस को बचाने के लिए पुणे के एक नाई ने अनोखा तरीका अपनाया। ये नाई अपने कस्टमर को 8 तोले के रेजर से शेविंग की सुविधा  देता है। 
 

37

अभी के समय में 8 तोला सोना यानी 80 ग्राम गोल्ड। इस रेजर की कीमत 4 लाख रूपये है। अपने कस्टमर्स को लुभाने के लिए पुणे के इस नाई ने ये आइडिया लगाया।  
 

47

नाई की पहचान अविनाश बोरुंदिया के रूप में हुई। जब लॉकडाउन खुला तो उनके सैलून में लोग नहीं आ रहे थे। ऐसे में अविनाश ने ये आइडिया अपनाया। आइडिया काम कर गया और आज उनके दुकान में काफी भीड़ रहती है। 

57

4 लाख के रेजर से शेविंग करवाने के बदले अविनाश 100 रुपए चार्ज करते हैं। अविनाश ने बताया कि सोने के रेजर की वजह से लोगों का इंट्रेस्ट दुकान में बढ़ा है। 

67

अविनाश ने हाल ही  अपने सैलून का रिनोवेशन करवाया था। उसके बाद उन्होंने इसका उद्घाटन बीजेपी एमएलए से करवाया। बता दें कि इससे पहले भी महाराष्ट्र से ऐसा एक मामला सामने आ चुका है। 
 

77

52 साल के रामभाऊ संकपाल ने तब अपने सैलून में सोने की कैंची से लोगों के बाल काटने शुरू किये थे। इसकी भी काफी चर्चा हुई थी। रामभाऊ ने 10 तोले की कैंची से लोगों के बाल काटने शुरू किये थे। 
 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved